भारत में भी अब फ़ोन, टैबलेट, लैपटॉप, सभी में मिलेगा Type-C चार्जिंग पोर्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

युरोपियन यूनियन के बाद अब भारत में भी सभी गैजेट्स जैसे स्मार्टफोन, टैबलेट्स, लैपटॉप इत्यादि में USB Type C चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। EU ने तो क़ानून पास कर दिया है कि 2024 से सभी गैजेट्स में चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट ही अनिवार्य होगा। अब भारत सरकार ने भी बुधवार को कुछ एजेंसियों के के साथ मिलकर, कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट के साथ एक बैठक की। इस मीटिंग की अगुवाई कंस्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री के सेक्रेटरी, रोहित कुमार सिंह के की। इस मीटिंग का मुद्दा था भारत में सभी इलेट्रॉनिक डिवाइसों में एक स्टैण्डर्ड चार्जिंग पोर्ट का होना।

अब सभी स्मार्टफोन किसी भी चार्जर से हो सकेंगे चार्ज

इस मीटिंग के बाद बताया गया है कि स्मार्टफोन ब्रैंडों और इंडस्ट्री ऑर्गेनाइजेशन ने एक यूनिफॉर्म चार्जिंग पोर्ट (USB Type-C) को ही स्टैण्डर्ड तौर पर रोलआउट करने का निर्णय लिया है। अब स्मार्टफोनों के अलावा टैबलेट, वियरेबल्स में ही यही चार्जिंग पोर्ट आएगा और इसको लेकर एक ग्रुप भी गठित किया जायेगा, जो हमें इन डिवाइसों में टाइप-सी पोर्ट होने से सम्बंधित सभी संभावनाओं के बारे में जानकारी देगा।

हर स्मार्टफोन के साथ अलग चार्जर यूज़र और पर्यावरण के लिए है परेशानी

इस कंज्यूमर्स अफेयर्स की मीटिंग में IIT कानपुर, IIT BHU, MAIT, FICCI, CII, केंद्र सरकार के कुछ लोगों ने हिस्सा लिया और सभी इस बात से सहमत हैं कि सभी डिवाइसों के लिए एक स्टैण्डर्ड चार्जिंग पोर्ट होना ही चाहिए। उन्होंने इसके दो कारण बताये हैं –

1- अलग-अलग स्मार्टफोन, या टैबलेट के साथ यूज़र को अलग अलग चार्जरों को खरीदना पड़ता है। यदि स्मार्टफोन के साथ नया चार्जर मिल भी रहा है, तो इस तरह से पुराना चार्जर बेकार हो जाता है।

2- सभी डिवाइसों के साथ अलग-अलग चार्जर आने के कारण, ये चार्जरों का ढेर अब पर्यावरण के लिए भी अनुकूल नहीं है।

अब भारत सरकार द्वारा कभी भी ये आदेश जारी हो सकता है और इसका मुख्य कारण चार्जरों के प्रोडक्शन को कम करके ई-वेस्ट को कम करना है और साथ ही पैसे बचाने के उद्देश्य से भी ये अहम कदम है। सभी डिवाइसों के लिए एक चार्जिंग पोर्ट के होने से क्या अंतर आएगा, इसे पता करने के लिए MoEFCC (पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय) इसकी जांच करेगा और इस आदेश को अलग-अलग फेज़ के साथ लागू किया जायेगा, ताकि कंपनियों और उपयोगकर्ताओं को इसे अपनाने में आसानी हो।

iPhone 15 सीरीज़ में भी मिलेगा USB टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट

EU द्वारा पास किये गए क़ानून के बाद अब अगली iPhone सीरीज़ में भी लाइटनिंग पोर्ट नहीं बल्कि टाइप-सी पोर्ट ही नज़र आ सकता है। Apple एग्जीक्यूटिव Greg Joswiak ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि Apple भी टाइप-सी पोर्ट अपनाएगा। हालांकि इससे वो खुश नहीं है, लेकिन फिर भी आने वाले समय में Apple डिवाइसों में भी USB Type-C पोर्ट ही मिलेगा।

हलानी खबरें ये हैं कि Apple एक नहीं बल्कि दो तरह के टाइप-सी पोर्ट दे सकता है। कंपनी iPhone 15 Pro और Pro Max में USB 3.2 या Thunderbolt 3 पोर्ट दे सकती है। जबकि बाकी दोनों मॉडलों में USB 2.0 आने की खबर है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो भी iPhones के अलग-अलग मॉडलों के लिए आपको अलग चार्जर खरीदने पड़ सकते हैं। लेकिन इन चार्जरों को अपनाने के पीछे कंपनी का उद्देश्य फ़ास्ट ट्रांसफर स्पीड देना बताया जा रहा है।

ऐसे में एक स्टैण्डर्ड चार्जिंग पोर्ट अपनाने को लेकर आपकी क्या राय है, आप भी हमें कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Imageअब iPhones में भी मिलेंगे USB Type-C चार्जिंग पोर्ट

युरोपियन रीजन (EU) की डील ने अब Apple को भी कानूनी तौर पर USB Type-C पोर्ट के साथ ही फ़ोन लॉन्च करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस डील के अनुसार ऑटम 2024 यानि लगभग सितम्बर 2024 के बाद से जो भी फ़ोन युरोपियन रीजन में लॉन्च होगा, उसमें टाइप-सी पोर्ट होना अनिवार्य है। ये …

ImageRealme Book Slim में मिलेगी USB Type-C चार्जिंग; कंपनी ने पेश किया टीज़र वीडियो

एक तरफ जहां Redmi अपनी पहला किफ़ायती लैपटॉप लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वहीँ Realme ने भी Realme Book को भारत में लॉन्च करने का पहला इशारा दे दिया है। कंपनी के सी.ई.ओ माधव सेठ ने Realme के पहले लैपटॉप का टीज़र वीडियो ट्विटर पर साझा किया है। काफी समय से इसे भारत …

Imageअब WhatsApp की थीम भी पैसों से बदलेगी, Meta One भारत में लॉन्च

भारत में WhatsApp, Instagram और Facebook, तीनों के साथ अब एक पेड प्लान भी जुड़ गया है। Meta ने 15 सितंबर को Meta One नाम से अपनी नई सब्सक्रिप्शन सर्विस भारत समेत दुनिया भर में शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹79 प्रति माह रखी गई है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

Discuss

Be the first to leave a comment.