Realme Book Slim में मिलेगी USB Type-C चार्जिंग; कंपनी ने पेश किया टीज़र वीडियो

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक तरफ जहां Redmi अपनी पहला किफ़ायती लैपटॉप लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वहीँ Realme ने भी Realme Book को भारत में लॉन्च करने का पहला इशारा दे दिया है। कंपनी के सी.ई.ओ माधव सेठ ने Realme के पहले लैपटॉप का टीज़र वीडियो ट्विटर पर साझा किया है। काफी समय से इसे भारत में प्रमोट किया जा रहा है और कंपनी ने कई टीज़रों के साथ लोगों के बीच इसके लिए उत्सुकता भी पैदा कर दी है।

Realme Book के चंद फ़ीचर और इसका स्लिम डिज़ाइन पहले ही कंपनी के सीईओ द्वारा दिखाया जा चुका है। आज जो टीज़र वीडियो सामने आया है उसमें इसकी चार्जिंग और डाटा ट्रांसफर के लिए लैपटॉप का USB Type-C पोर्ट दिखाया गया है। इसके अलावा इस लैपटॉप के रंग और पोर्ट के चयन को लेकर भी उन्होंने जानकारी दी है। आने वाले इस लैपटॉप में दो USB Type-C पोर्ट होंगे, एक USB-A पोर्ट, और 3.5mm ऑडियो जैक होंगे।  

Realme के पहले लैपटॉप को कंपनी Realme Book Slim का नाम देगी और इसे आप सिल्वर और मैट ब्लू (नीला) रंगों में खरीद पाएंगे।

ये भी पढ़ें: MagDart मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग के साथ आने वाले पहले स्मार्टफोन Realme GT Flash के सभी फ़ीचर लीक हुए

सामने आये डिज़ाइन को देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि ये मेटल की बॉडी के साथ आएगा और इसकी प्रीमियम बॉडी और डिज़ाइन बता रहे हैं कि ये उतना सस्ता भी नहीं होने वाला है। हालांकि कंपनी सीईओ कहते हैं कि ये किफ़ायती यानि affordable होगा। अब देखना ये है कि इस आने वाले लैपटॉप जिसे किफ़ायती कहा जा रहा है, में AMD Ryzen प्रोसेसर आएगा या फिर ये 11th Gen Intel चिपसेट पर चलेगा। इसके अलावा इसकी स्टोरेज और इसमें टच डिस्प्ले आएगा या नहीं, को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

उम्मीद है कि Realme 18 अगस्त को फ्लैगशिप स्मार्टफोन GT-सीरीज़ के साथ ही Realme Book Slim को लॉन्च कर सकती है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageXiaomi ने दे दिया बड़ा इशारा, भारत में लौतेगी कंपनी की T-सीरीज़, OnePlus-vivo के फोनों को मिलेगी टक्कर

Xiaomi भारत में अपनी T-सीरीज़ की वापसी करने जा रही है। कंपनी ने X पर “The T is coming” लिखकर नई सीरीज़ को टीज़ किया है, जिससे साफ संकेत मिला है कि Xiaomi 17T सीरीज़ इस बार भारतीय बाज़ार में आएगी। यह लॉन्च इसलिए खास है क्योंकि भारत में आखिरी बार Xiaomi 11T सीरीज़ 2022 …

ImageRedmi G गेमिंग लैपटॉप होगा 14 अगस्त को लांच

Redmi G गेमिंग लैपटॉप 14 अगस्त को शाओमी द्वारा चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने नए लैपटॉप लॉन्च की जानकारी अपने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो अकाउंट पर दी है। Redmi Gरेडमी ब्रांड का पहला गेमिंग लैपटॉप है, हालांकि इसके अलावा कंपनी की RedmiBook लाइनअप मार्किट में पहले से ही उपलब्ध है। तो …

ImageNokia Purebook लैपटॉप सीरीज का Flipkart पर टीज़र आये सामने, जल्द हो सकती है लॉन्च

स्मार्टफोन के बाद अब Nokia लैपटॉप मार्किट में एंट्री करने वाली है। Nokia Purebook को जल्द ही ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लॉन्च किया जाएगा। साइट पर Nokia के इस लैपटॉप का टीजर भी देखा गया है। पिछले दिनों सामने आई लीक्स के मुताबिक, Nokia Purebook के नौ मॉडल्स लॉन्च किए जायेंगे। अभी के लिए लैपटॉप …

ImageOnePlus ला रहा है 2 नए सस्ते फोन, Nord CE6 सीरीज़ में मिलेगी बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स

OnePlus ने Nord 6 लॉन्च करने के बाद अब अपने लाइन-अप को और बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि 7 मई को OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite पेश किए जाएंगे। इस बार सबसे ज़्यादा ध्यान CE6 Lite पर है, क्योंकि यह करीब दो साल बाद वापसी कर रहा …

ImageRealme P4 Lite 5G लॉन्च: अब बेहद सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगी

भारत में बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट लगातार दिलचस्प होता जा रहा है, और इसी कड़ी में Realme ने अपना नया फोन Realme P4 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि इसका 4G वर्जन पिछले महीने ही पेश किया गया था, और अब कंपनी ने इसे 5G के साथ अपग्रेड कर दिया …

Discuss

Be the first to leave a comment.