एक नज़र में:
- realme 16x 5G की कीमत ₹25,999 से शुरू है, लॉन्च ऑफर के बाद ₹23,999।
- इसमें 7,000mAh बैटरी, 45W SUPERVOOC चार्जिंग और Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है।
- सेल 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे से Flipkart, realme.com और रिटेल स्टोरों पर शुरू होगी।
realme ने भारत में नया realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल आए realme 15x का सक्सेसर है। कंपनी ने इसे “Stay Smooth, Stay Unstoppable” टैगलाइन के साथ पेश किया है, और ₹26,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसका पूरा ज़ोर बैटरी और उसकी उम्र पर है।
इसमें ग्लोरी व्हाइट और एंड्योरेंस ब्राउन, दो रंगों के विकल्प हैं। जो इसमें पिछले मॉडल के मुकाबले में बेहतर मिला है और जो फीचर कम किये गए हैं, आइये दोनों को विस्तार से जान लेते हैं।
ये पढ़ें: realme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला
कीमत और सेल
इस फोन में तीन स्टोरेज वैरिएंट आये हैं –
- 4GB+128GB – ₹25,999
- 6GB+128GB – ₹27,999
- 6GB+256GB – ₹30,999
लॉन्च ऑफर में आपको इन सभी मॉडलों पर ₹2,000 की सीधी छूट मिलेगी, जिससे शुरुआती कीमत ₹23,999 पर आ जाती है। इसके अलावा पुराना फोन देने पर ₹3,000 तक का एक्सचेंज बोनस और 10 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी है।
realme 16x 5G स्पेसिफिकेशन

7,000mAh की बैटरी इस फोन की पूरी पिच है। realme का दावा है कि छह साल बाद भी इसकी बैटरी हेल्थ 80% से ऊपर रहेगी, और कंपनी की लैब टेस्टिंग में 12.3 घंटे गेमिंग का आंकड़ा दर्ज है। गर्मियों में बिजली दो-तीन घंटे गुल हो जाए और चार्जर बेकार पड़ा रहे, तब भी बीच में रुकी सीरीज़ आप वहीं से आगे देख सकते हैं। चार्जिंग 45W SUPERVOOC की है, और इसके साथ बायपास चार्जिंग व 6.5W रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है।
इसमें 6.8-इंच का LCD पैनल इस्तेमाल हुआ है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स HBM ब्राइटनेस के साथ आएगी। इसमें भी रेज़ॉल्यूशन HD+ (1570×720) ही है, यानी 254 PPI। किसी ने WhatsApp पर PDF भेज दी और आप उसे ज़ूम किए बिना पढ़ने बैठें, तो छोटे अक्षरों के किनारे साफ नहीं दिखेंगे।
realme 16x में अंदर 6nm वाला Dimensity 6300 चिपसेट है, जिसमें दो Cortex-A76 और छह Cortex-A55 कोर हैं। इसके साथ LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज है। साथ ही फोन को ठंडा रखने के लिए 5,300mm² का AirFlow वेपर चैंबर भी दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए, पीछे आपको 50MP f/1.8 का एक कैमरा मिलता है और आगे 8MP का फ्रंट सेंसर, दोनों तरफ 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट ही मिलेगा।

ये फोन Android 16 पर realme UI 7.0 के साथ चलता है, और realme इस पर आपको 2 साल के OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी पैच देगी। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से इसमें IP65 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिला है, लेकिन realme 15x पर IP69 रेटिंग थी। अतिरिक्त फीचरों में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.3 और एक मोनो स्पीकर शामिल हैं। ये फोन 217 ग्राम का है, जो 7000mAh बैटरी के अनुसार भी थोड़ा ज़्यादा है। इसके अलावा इसमें NFC और 3.5mm जैक जैसे फीचर भी आपको नहीं मिलेंगे।
ये पढ़ें: Redmi Note 17 भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी मिल गई, पर बदले में क्या छोड़ना पड़ा?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

































