Digital Rupee: बजट 2022 में हुई डिजिटल करेंसी की घोषणा, किस तरह काम करेगी भारत की अपनी डिजिटल करेंसी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज संसद में हमारी केंद्रीय वित्त मंत्री (फाइनेंस मिनिस्टर) निर्मला सीतारमण ने बजट 2022 पेश किया है। इसी बजट में उन्होंने बताया कि रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) अब अगले फाइनैंशियल ईयर (2022-23) में भारत की अपनी डिजिटल करेंसी लॉन्च करेगा। ये वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2022 को शुरू होने वाला है। इससे डिजिटल इकॉनमी और कोरोना से चरमराई भारतीय की वर्तमान स्थिति में मदद मिलेगी।

इससे पहले भी RBI की तरफ से डिजिटल करेन्सी को लेकर एक इशारा आया था, लेकिन सरकार की तरफ से इसकी पहली ऑफिशियल या आधिकारिक घोषणा अब हुई है। इसे CBDC (Central Bank Digital Currency) के नाम से आज के बजट सत्र में पेश किया है।

हालांकि अब भारत में डिजिटल करेंसी आने वाली है, लेकिन अब भी सरकार निजी वर्चुअल करेंसी या अन्य क्रिप्टो करेंसी के ख़िलाफ़ ही हैं। वित्त मंत्री ने कहा है कि ये डिजिटल रूपया जो लॉन्च होगा, ये भारत को दुनिया के डिजिटल पेमेंट सिस्टम में एक नया स्थान दिलाएगा और देश के लोगों को भी लेन-देन में काफी आसानी होगी।

किस तरह काम करेगा ये डिजिटल रुपया या डिजिटल करेंसी ?

डिजिटल करेंसी

सबसे पहले तो ये एक सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कानूनी करेंसी या मुद्रा है। जिस तरह भारत में 100, 500, 2000 के नोट वैध या मान्य हैं, वैसे ही ये डिजिटल करेंसी भी एक लीगल (कानूनी) करेंसी है, जिसका उपयोग आप इन नोटों की जगह भी कर सकेंगे। यहां फर्क केवल इतना है कि ये 500, 2000 के नोट एक पेपर की रेगुलर करेंसी, जबकि CBDC डिजिटल करेंसी होगी। साधारण भाषा में कहें तो CBDC वैसी ही मुद्रा या रूपए हैं, जैसे हम अभी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये डिजिटल रूप में उपलब्ध होंगे।

CBDC एक डिजिटल फॉर्म में उपलब्ध, भारत की अपनी करेंसी है, जो आगे लेन-देन को और आसान करेगी। RBI के अनुसार, ये अभी मौजूद रेगुलर करेंसी का एक सुरक्षित और आसान विकल्प होगा। हालांकि ये एक क्रिप्टो करेंसी नहीं है और भारत में क्रिप्टो करेंसी मान्य भी नहीं है। साथ ही RBI ने साफ़ किया है कि CBDC एक लीगल करेंसी है, लेकिन ये अन्य वर्चुअल करेंसियों से बिलकुल अलग है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Fold को टक्कर देगा Motorola का नया फोन? Razr Fold भारत में हुआ लॉन्च

अगर आपको हमेशा से ऐसा फोन पसंद रहा है जो जेब में आसानी से आ जाए, लेकिन खोलते ही टैबलेट जैसा बड़ा अनुभव दे, तो Motorola का नया फोल्डेबल आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। कंपनी ने भारत में अपना पहला book-style foldable Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है। यह वही फोन है जिसे …

Imageक्या है E-Rupee या डिजिटल करेंसी ? कैसे होगा इसका इस्तेमाल ?

अभी कुछ ही दिन पहले भारत की पहली डिजिटल करेंसी E-Rupee का पायलट शुरू हुआ है। ये पायलट प्रोजेक्ट भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा चार बैंकों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), आईसीआईसी बैंक (ICICI), येस बैंक (Yes Bank) और आईडीएफसी बैंक (IDFC) के साथ शुरू हुआ है। लेकिन ये सवाल तो आपके मन में भी …

Imageफेसबुक और रिलायंस जिओ मिलकर बना रहे है एक सुपर एप्लीकेशन: WeChat को देगी कड़ी टक्कर

सोशल मीडिया किंग फेसबुक और जिओ से टेलिकॉम सेक्टर में बदलाव लाने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज मिलकर एक नए मोबाइल एप्लिकेशन पर काम कर रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फेसबुक और मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मिलकर एक मल्टी-फंक्शनल एप बना रही हैं जिसमें डिजिटल पेमेंट्स, सोशल मीडिया, गेमिंग के साथ ही फ्लाइट और होटल …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

ImageTop 10 Electric Scooters 2026: 400km तक रेंज और बजट में शानदार विकल्प

भारत के 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर 2026 – भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर अब सिर्फ पेट्रोल की कीमतों से बचने का विकल्प नहीं रहे, बल्कि दोपहिया बाज़ार की सबसे तेज़ी से बढ़ती कहानी बन चुके हैं। FY2026 में देश के स्कूटर बाज़ार ने रिकॉर्ड 8.11 मिलियन यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जिसमें 1.08 मिलियन से ज़्यादा …

Discuss

Be the first to leave a comment.