Infinix GT 30 Pro इस तारीख को मचाएगा भारत में धूम, कम कीमत पर ट्रिगर बटन के साथ मिलेगा 120FPS गेमिंग सपोर्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Infinix ने हाल ही में वैश्विक बाजार में अपना मिड रेंज गेमिंग फोन Infinix GT 30 Pro लॉन्च किया था, और अब कंपनी जल्द ही इसे भारत में लॉन्च करने वाली है। फोन से संबंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब आधिकारिक तौर पर Infinix GT 30 Pro इंडिया लॉन्च की तारीख और उपलब्धता की जानकारी सामने। आयी है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: OPPO Reno 14 जुलाई में होगा भारत में लॉन्च, डिजाइन, AI और अन्य फीचर्स आएं सामने

Infinix GT 30 Pro इंडिया लॉन्च की तारीख और उपलब्धता

हाल ही में जानकारी सामने आयी है, कि Infinix GT 30 Pro को 3 जून, 2025 को भारत में लॉन्च किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, फोन को Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया है, जिससे समझ आता है, कि लॉन्च के बाद फोन बिक्री के लिए Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

Infinix GT 30 Pro Colors

लिस्टिंग के अनुसार फोन को Black Flare और Blade White इन दो रंगों में पेश किया जा सकता है। फोन को Cyber Mecha 2.0 के साथ पेश किया जा सकता है, जिसके साथ 10 कस्टमाइजेबल LED लाइट्स देखने को मिलेगी। इसके अतिरिक्त, सेगमेंट का पहला 520Hz अल्ट्रा रिस्पोंसिव शोल्डर ट्रिगर वाला फोन होने वाला है। फोन BGMI में 120FPS को सपोर्ट करेगा।

Infinix GT 30 Pro स्पेसिफिकेशंस

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 6.78 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,100 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है। फोन MediaTek Dimensity 8350 Ultimate चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और 12GB LPDDR5x RAM और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।

बैक पैनल और 108MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, साथ ही फ्रंट में 13MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन 5,500mAh बैटरी के साथ आ सकता है, और 45W वायर्ड, 30W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

ये पढ़ें: iQOO के बाद अब POCO F7 Snapdragon 8s Gen 4 के साथ मचाएगा भारत में धूम, फीचर्स आएं सामने

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageInfinix Note 60 Pro रिव्यू: पहली नज़र में दिल जीतता है, लेकिन क्या 30,999 में पैसा वसूल है?

Infinix Note 60 Pro का फोकस डिज़ाइन, बैटरी लाइफ, चार्जिंग, डिस्प्ले क्वालिटी और Active Matrix display जैसे अलग फीचर्स पर है। यह Infinix के लिए भी अहम है, क्योंकि यह उसके शुरुआती मेनस्ट्रीम Snapdragon फोनों में से एक है। ₹30,999 की शुरुआती कीमत पर इसमें एल्युमीनियम फ्रेम, स्लिम प्रोफाइल और कुछ ऐसे हार्डवेयर फीचर्स मिलते …

ImageInfinix GT 50 Pro लॉन्च: ट्रिगर बटन और RGB डिज़ाइन वाला गेमिंग फोन, 6500mAh बैटरी के साथ कीमत चौंकाएगी

Infinix ने अपना नया Infinix GT 50 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो खास तौर पर गेमिंग यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अगर आप अपने फोन में सिर्फ कैमरा और बैटरी नहीं, बल्कि कंसोल जैसा गेमिंग एक्सपीरियंस, ट्रिगर बटन और यूनिक डिज़ाइन चाहते हैं, तो यह फोन आपकी लिस्ट में …

ImageInfinix GT 30 Pro भारत में लॉन्च, 25,00 रुपए से कम कीमत में दे दिए तगड़े फीचर्स

Infinix ने आज भारत में अपना मिड रेंज गेमिंग फोन Infinix GT 30 Pro लॉन्च कर दिया है, जिसे ट्रिगर बटन के साथ पेश किया गया है, जिससे आप गेमिंग कर सकते हैं, इतना ही नहीं BGMI में ये फोन 120FPS गेमिंग को भी सपोर्ट करता है। आगे भारत में Infinix GT 30 Pro की …

ImageInfinix GT 30 Pro 108MP कैमरा और गेमिंग ट्रिगर बटन के साथ जल्द मचाएगा भारत में धूम, टीजर आया सामने

Infinix ने हाल ही में मलेशिया में अपना शानदार गेमिंग फोन Infinix GT 30 Pro लॉन्च किया है, जो जल्द ही भारत में भी लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इसे इंडिया लॉन्च के लिए टीज करना भी शुरू कर दिया है। आगे Infinix GT 30 Pro इंडिया लॉन्च और फीचर्स के बारे में विस्तार …

ImageInfinix का ये गेमिंग फोन हो गया 20,000 से कम में लॉन्च, ट्रिगर बटन के साथ मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Infinix ने भारत में आज अपना एक और किफायती गेमिंग फोन Infinix GT 30 5G+ लॉन्च कर दिया है। इस फोन की खास बात है, कि इसे 20,000 रुपए से कम कीमत पर गेमिंग शोल्डर बटन वाले फीचर्स के साथ पेश किया गया है, और बैक पैनल पर लाइट्स वाला फीचर भी मिलता है, जो …

Discuss

Be the first to leave a comment.