Infinix GT 30 Pro 108MP कैमरा और गेमिंग ट्रिगर बटन के साथ जल्द मचाएगा भारत में धूम, टीजर आया सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Infinix ने हाल ही में मलेशिया में अपना शानदार गेमिंग फोन Infinix GT 30 Pro लॉन्च किया है, जो जल्द ही भारत में भी लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इसे इंडिया लॉन्च के लिए टीज करना भी शुरू कर दिया है। आगे Infinix GT 30 Pro इंडिया लॉन्च और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: BSNL यूजर्स की होगी मौज, नए प्लान के साथ 18 देशों में काम करेगी सिम

Infinix GT 30 Pro इंडिया लॉन्च टीजर

कंपनी ने अपनी इंडियन माइक्रोसाइट पर Infinix GT 30 Pro का पेज लाइव कर दिया है, जिससे समझ आ रहा है कि फोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। इसके पहले ये फोन वैश्विक बाजार में पेश किया गया था।

Infinix GT 30 Pro इंडिया लॉन्च टीजर

रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन को 30,000 रुपए के अंदर पेश किया जा सकता है। फोन में RGB लाइट्स और ट्रिगर बटन देखने को मिलेंगे, जो गेमिंग के दौरान और अन्य चीजों के लिए उपयोग किए जा सकते हैं।

मलेशिया में इस फोन को 12GB + 256GB स्टोरेज के साथ MYR 1,299 (लगभग 26,200 रुपए) और 12GB + 512GB स्टोरेज के साथ MYR 1,499 (लगभग 30,200 रुपए) की कीमत पर पेश किया गया है।

Infinix GT 30 Pro फीचर्स

इसके ग्लोबल वेरिएंट में 6.78 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट 1,100 nits की पीक ब्राइटनेस, 2,304Hz PWM dimming, 2,160Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है।

फोन MediaTek Dimensity 8350 Ultimate चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और XOS 15 UI के साथ Android 15 पर रन होता है। इसमें 12GB LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है। फोन में XBoost Gaming Engine और VC cooling system भी दिया गया है।

बैक पैनल पर 108MP प्राइमरी और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, फ्रंट में 13MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5,500mAh बैटरी के साथ आता है, और 45W वायर्ड, 30W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

ये पढ़ें: इंटरनेट और कॉल में आ रही समस्या, तो ठीक करेंगे ये TRAI ऐप्स, ऐसे करें इस्तेमाल

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image10,001mAh या बड़ी बैटरी वाले फोन बन गए ट्रेंड, लेकिन क्या आपको खरीदना चाहिए? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये बात

स्मार्टफोन बाज़ार में इन दिनों एक अजीब होड़ चल रही है, और वो है बैटरी के नंबर की। कुछ साल पहले तक 5,000mAh बैटरी को ही “बड़ी बैटरी” माना जाता था। लेकिन अब Realme P4 Power जैसे फोन 10,001mAh की बैटरी के साथ आ चुके हैं, और 9,000mAh से 8,000mAh तो जैसे नया नॉर्मल बनते …

ImageInfinix GT 50 Pro लॉन्च: ट्रिगर बटन और RGB डिज़ाइन वाला गेमिंग फोन, 6500mAh बैटरी के साथ कीमत चौंकाएगी

Infinix ने अपना नया Infinix GT 50 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो खास तौर पर गेमिंग यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अगर आप अपने फोन में सिर्फ कैमरा और बैटरी नहीं, बल्कि कंसोल जैसा गेमिंग एक्सपीरियंस, ट्रिगर बटन और यूनिक डिज़ाइन चाहते हैं, तो यह फोन आपकी लिस्ट में …

ImageInfinix GT 30 Pro इस तारीख को मचाएगा भारत में धूम, कम कीमत पर ट्रिगर बटन के साथ मिलेगा 120FPS गेमिंग सपोर्ट

Infinix ने हाल ही में वैश्विक बाजार में अपना मिड रेंज गेमिंग फोन Infinix GT 30 Pro लॉन्च किया था, और अब कंपनी जल्द ही इसे भारत में लॉन्च करने वाली है। फोन से संबंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब आधिकारिक तौर पर Infinix GT 30 Pro इंडिया लॉन्च की …

ImageInfinix का ये गेमिंग फोन कम कीमत में ट्रिगर बटन के साथ भारत में होगा लॉन्च, टीजर आया सामने

Infinity ने अभी कुछ समय पहले ही अपना Infinix GT 30 Pro लॉन्च किया था जो लगभग 25,000 रूपये के आस पास आता है, और अब कंपनी इसी सिरीज़ का एक और फोन Infinix GT 30 5G+ लॉन्च करने वाली है, जो डाउन ग्रेड वर्जन होगा, और इससे कम कीमत में पेश किया जा सकता …

Imageसुपरकार वाला डिज़ाइन, बैक पैनल पर भी डिस्प्ले – Infinix Note 60 Pro Pininfarina भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया Infinix Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition लॉन्च कर दिया है। ये एक अनोखे डिज़ाइन के साथ आया है, जिसे Ferrari और Maserati जैसी सुपरकारें गढ़ने वाली इटैलियन कंपनी Pininfarina के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसके साथ आपको 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 चिप …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products