Infinix Note 60 Pro रिव्यू: पहली नज़र में दिल जीतता है, लेकिन क्या 30,999 में पैसा वसूल है?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
क्विक वर्डिक्ट

Infinix Note 60 Pro इस समय करीब ₹31,000 की कीमत पर मिलने वाले सबसे ज़्यादा फीचरों के साथ आने वाले फोन्स में से एक है। आपके लिए यहां प्रीमियम एल्युमीनियम फ्रेम, शार्प 144Hz AMOLED डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, JBL द्वारा ट्यून्ड स्टीरियो स्पीकर, 6,500mAh की बड़ी बैटरी और XOS 16 के साथ उम्मीद से बेहतर सॉफ्टवेयर का अनुभव मिलता है। पीछे दिया गया Active Matrix display भी फोन को एक अलग पहचान देता है, खासकर ऐसे बाज़ा में जहां ज़्यादातर फोन एक जैसे दिखते हैं।

वहीं, कुछ समझौते ऐसे भी हैं जो इसे आसानी से खरीदने की सलाह देने से रोकते हैं। इस कीमत पर UFS 2.2 स्टोरेज, औसत कैमरा हार्डवेयर और IP64 रेटिंग उन प्रतियोगियों के सामने हल्की पड़ती है, जो IP68 या IP69 रेटिंग के साथ बेहतर सुरक्षा दे रहे हैं। Snapdragon 7s Gen 4 रोज़मर्रा के इस्तेमाल में ठीक प्रदर्शन देता है, लेकिन इस सेगमेंट के कुछ दूसरे फोन्स जितना पॉलिश्ड या बेहतर अनुभव यहां नहीं मिलता।

खरीदें अगर:

  • आप प्रीमियम मेटल फ्रेम वाला फोन चाहते हैं, जिसमें फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन मिले
  • आप ₹30,000 के आसपास वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग चाहते हैं
  • आपके लिए डिस्प्ले क्वॉलिटी, स्पीकर, और मल्टीमीडिया का अनुभव अहम है
  • आप बड़ी बैटरी, मज़बूत चार्जिंग फीचर और अच्छे थर्मल वाला फोन चाहते हैं

न खरीदें अगर:

  • आप तेज़ UFS 3.1 या UFS 4.0 स्टोरेज चाहते हैं
  • आप सबसे बेहतर कैमरा परफॉरमेंस की तलाश में हैं
  • आप IP68/IP69 जैसी बेहतर पानी से सुरक्षा चाहते हैं
  • आप ColorOS जैसा ज़्यादा स्मूद और बेहतर सॉफ्टवेयर का अनुभव पसंद करते हैं

Infinix Note 60 Pro का फोकस डिज़ाइन, बैटरी लाइफ, चार्जिंग, डिस्प्ले क्वालिटी और Active Matrix display जैसे अलग फीचर्स पर है। यह Infinix के लिए भी अहम है, क्योंकि यह उसके शुरुआती मेनस्ट्रीम Snapdragon फोनों में से एक है।

₹30,999 की शुरुआती कीमत पर इसमें एल्युमीनियम फ्रेम, स्लिम प्रोफाइल और कुछ ऐसे हार्डवेयर फीचर्स मिलते हैं, जो इसे पुराने Infinix फोनों से अलग बनाते हैं। अब सवाल यही है कि क्या यह फोन अपनी कीमत को सही ठहरा पाता है? आइए, Infinix Note 60 Pro रिव्यू में जानते हैं।

Infinix Note 60 Pro की कीमतें और उपलब्धता

Infinix Note 60 Pro की शुरुआती कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए ₹30,999 है, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट ₹34,999 में आता है।

फोन को आप नीले (Deep Ocean Blue), भूरे (Mocha Brown) और नारंगी (Solar Orange) रंगों में खरीद सकते हैं। ये Flipkart और Infinix India के आधिकारिक स्टोर पर उपलब्ध होगा।

फायदे (Pros)

  • प्रीमियम एल्युमीनियम फ्रेम और स्लिम डिज़ाइन
  • शानदार AMOLED डिस्प्ले
  • JBL द्वारा ट्यून किए गए स्टीरियो स्पीकर्स की आवाज़ काफी अच्छी है
  • 6,500mAh की बड़ी बैटरी
  • 90W फास्ट चार्जिंग
  • इस कीमत पर वायरलेस चार्जिंग मिलना कम देखने को मिलता है
  • Active Matrix display फोन को एक अलग पहचान देता है
  • XOS 16 में एनीमेशन और स्मूदनेस पहले से बेहतर हुए हैं
  • अच्छे हैप्टिक्स

कमियां (Cons)

  • ₹31,000 की कीमत पर UFS 2.2 स्टोरेज थोड़ा पुराना लगता है
  • IP64 रेटिंग, IP68/IP69 वाले प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले कमज़ोर पड़ती है
  • कैमरा सिस्टम अच्छा है, लेकिन सेगमेंट में सबसे बेहतर नहीं
  • सॉफ्टवेयर में अब भी कभी-कभार हल्के झटके और पॉलिश की कमी दिखती है
  • Infinix के सॉफ्टवेयर अपडेट्स आमतौर पर बहुत जल्दी नहीं आते

Infinix Note 60 Pro रिव्यू: अनबॉक्सिंग

Infinix Note 60 Pro

बॉक्स में Infinix Note 60 Pro के साथ मैग्नेटिक प्रोटेक्टिव केस, 90W चार्जर, USB-A से USB-C केबल, SIM इजेक्टर टूल और ज़रूरी कागज़ात मिलते हैं।

अच्छी बात यह है कि यह मैग्नेटिक प्रोटेक्टिव केस फोन की वायरलेस चार्जिंग के साथ भी काम करता है। फोन पर पहले से लगा हुआ स्क्रीन प्रोटेक्टर भी मिलता है।

Infinix Note 60 Pro रिव्यू: डिज़ाइन और बिल्ड

Infinix Note 60 Pro की सबसे बड़ी खूबियों में इसका डिज़ाइन शामिल है। फोन हाथ में लेते ही अपनी कीमत से ज़्यादा प्रीमियम महसूस होता है। फ्लैट एल्युमीनियम फ्रेम, मैट फिनिश वाला पिछला हिस्सा, पतली बॉडी और संतुलित बनावट इसे देखने और पकड़ने, दोनों में अच्छा बनाते हैं। 7.4mm मोटाई और 6,500mAh बैटरी का मेल खास है, जबकि करीब 201 ग्राम वज़न के बावजूद इसका वज़न अच्छे से संतुलित किया गया है, इसलिए लंबे इस्तेमाल में भी यह ज़्यादा भारी नहीं लगता।

Infinix Note 60 Pro

मैंने Mocha Brown वेरिएंट इस्तेमाल किया, जो खास तौर पर साफ-सुथरा और आकर्षक लगा। गहरा रंग और मेटैलिक फ्रेम इसे थोड़ा फ्लैगशिप जैसा लुक देते हैं। कैमरा मॉड्यूल और फ्रेम में iPhone जैसा असर ज़रूर दिखता है, लेकिन पीछे दिए गए Active Matrix display के कारण इसकी एक अलग पहचान है।

कैमरा मॉड्यूल के पास दिया गया Active Matrix और RGB लाइट सिस्टम कॉल्स, चार्जिंग, नोटिफिकेशन, गेमिंग, म्युज़िक प्लेबैक और दूसरे सिस्टम इवेंट के दौरान जल सकता है। Matrix Studio में आप इसकी एनीमेशन, ब्राइटनेस और इफेक्ट्स बदल सकते हैं।

यह चार्जिंग एनीमेशन, बैटरी परसेंटेज, आइकन, पिक्सेल इफ़ेक्ट और Star BlastDot Dash जैसे छोटे गेम्स भी दिखाता है। यह ज़रूरी फीचर नहीं है, लेकिन फोन को अलग करैक्टर ज़रूर देता है।

साइड में दिया गया One Tap button डिफॉल्ट रूप से mute switch की तरह काम करता है, लेकिन आप इसे ऐप्स खोलने, फ्लैशलाइट, स्क्रीन रिकॉर्डिंग या दूसरे शॉर्टकट्स के लिए भी सेट कर सकते हैं। कुछ दिन इस्तेमाल के बाद यह सच में काम का लगने लगता है।

Infinix Note 60 Pro

इस फोन में सामने Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है और बॉडी में फ्लेक्स बहुत कम है। फ्लैट साइड्स और हल्के गोल किनारों की वजह से पकड़ भी आरामदायक रहती है। हालांकि, IP64 रेटिंग इस कीमत पर थोड़ी हल्की लगती है, क्योंकि अब कई फोन IP68 या IP69 तक पहुंच रहे हैं।

Infinix Note 60 Pro

आपको इसमें नीचे USB Type-C 2.0 पोर्ट, मुख्य स्पीकर, सिम ट्रे और माइक्रोफोन मिलते हैं, जबकि ऊपर सेकेंडरी JBL स्पीकर, एक और माइक्रोफोन और IR ब्लास्टर दिया गया है। हालांकि USB 2.0 पोर्ट यहां थोड़ा निराश करता है, लेकिन इस सेगमेंट में ये स्टैण्डर्ड है।

मेरे इस्तेमाल के दौरान कनेक्टिविटी परफॉरमेंस अच्छा रहा। फोन में Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3, ड्यूल नैनो-सिम, eSIM, NFC और फिज़िकल प्रोक्सीमिटी सेंसर भी मिलता है। पावर बटन के पास हार्ट रेट सेंसर है, जो जल्दी रीडिंग देने के साथ ठीक काम करता है।

Infinix Note 60 Pro

कुल मिलाकर, ₹30,000 के आसपास Infinix Note 60 Pro का फील हाथ में काफी अच्छा है। एल्युमीनियम फ्रेम, पतली बॉडी, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, Matrix system और प्रीमियम फिनिश इसकी बड़ी ताकतें हैं। हां, IP64 रेटिंग और USB 2.0 पोर्ट यहां साफ समझौते हैं, लेकिन पहली नज़र में इसका हार्डवेयर पैकेज फिर भी मज़बूत असर छोड़ता है।

Infinix Note 60 Pro रिव्यू: डिस्प्ले

Infinix Note 60 Pro की स्क्रीन उन चीज़ों में से है, जो इस्तेमाल में शुरू से ही ध्यान खींचती हैं। इसमें 6.78-इंच का AMOLED पैनल मिलता है, जिसका रेज़ॉल्यूशन 1208 x 2644 है और रिफ्रेश रेट 144Hz तक जाता है। 429ppi की वजह से स्क्रीन शार्प दिखती है, रंग अच्छे लगते हैं और गहरे काले रंग के हिस्से भी अच्छे नज़र आते हैं। सोशल मीडिया चलाते समय, आर्टिकल पढ़ते हुए या वीडियो देखते वक्त यह स्क्रीन अच्छी लगती है। पतले बेज़ल्स भी इसे और बेहतर बनाते बनाते हैं।

रिफ्रेश रेट की बात करें तो, यहां 60Hz, 90Hz, 120Hz और 144Hz के विकल्प मिलते हैं, लेकिन असल इस्तेमाल में इसकी कहानी थोड़ी अलग है। सिस्टम खुद 120Hz तक ही चलता है, और डिफॉल्ट मोड में कई ऐप 90Hz पर सीमित रहते हैं। अगर आप चाहें तो सेटिंग्स में जाकर कुछ ऐप्स को 120Hz पर चला सकते हैं। 144Hz का फायदा बहुत कम ऐप्स में मिलता है, जैसे Phone, WhatsApp Business और Facebook।

ब्राइटनेस के मामले में भी यह स्क्रीन निराश नहीं करती। सामान्य इस्तेमाल में करीब 700 निट्स, HBM में 1600 निट्स और HDR के साथ 4500 निट्स तक पहुंच जाती है। मेरे इस्तेमाल में तेज़ धूप में भी स्क्रीन पढ़ने में कोई दिक्कत नहीं हुई। हां, OnePlus Nord CE 6 रोज़मर्रा के इस्तेमाल में थोड़ी ज़्यादा ब्राइटनेस ऑफर करता है, लेकिन फर्क इतना बड़ा नहीं है कि हर बार महसूस हो।

Infinix Note 60 Pro

इसमें 2304Hz PWM का भी सपोर्ट है, जिससे कम रोशनी में स्क्रीन आंखों को थोड़ा ज़्यादा आरामदायक लगती है। XOS में डिस्प्ले और eye-care से जुड़े कई विकल्प भी मिलते हैं।

जहां थोड़ी कमी महसूस होती है, वह सॉफ्टवेयर की ट्यूनिंग में है। कभी-कभी हल्का स्टटर (अटकना) और छोटी-मोटी अनियमितता दिख जाती है। Always-on display भी कुछ सेकंड बाद गायब हो जाता है, जबकि यहां इसे लगातार सक्रिय रहना चाहिए था।

Infinix Note 60 Pro रिव्यू: स्पीकर और हैप्टिक्स

Infinix Note 60 Pro में JBL द्वारा ट्यून किया गया स्टीरियो स्पीकर सेटअप मिलता है, और ऊपर की तरफ अलग सेकेंडरी स्पीकर भी दिया गया है। इस कीमत पर आवाज़ काफी अच्छी लगती है। वॉल्यूम अच्छा है, लाउड होने पर आवाज़ बहुत ज़्यादा नहीं फटती, वोकल भी साफ रहते हैं और दाएं-बाएं तरफ अलगाव भी ठीक मिलता है। वीडियो देखना और गाने सुनना इस फोन पर अच्छा लगता है।

Infinix Note 60 Pro

शुरुआती ऑफर में इसके साथ एक मैग्नेटिक स्पीकर एक्सेसरी भी मुफ्त मिल रही थी, हालांकि अब इसे अलग से बेचा जा रहा है। यह Bluetooth से जुड़ती है, ठीक-ठाक आवाज़ देती है, और 5W की मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग व स्टैंड की तरह भी काम करती है। लेकिन फोन के अपने स्टीरियो स्पीकर्स पहले से ही अच्छे हैं, इसलिए इसकी ज़रूरत बहुत खास महसूस नहीं होती। ऊपर से 5W चार्जिंग भी काफी धीमी है।

Infinix Note 60 Pro

हैप्टिक्स भी उम्मीद से बेहतर हैं। X-axis मोटर की वजह से टाइपिंग, जेस्चर नैविगेशन और UI इस्तेमाल के दौरान फीडबैक पुराने Infinix फोनों के मुकाबले ज़्यादा सधा हुआ लगता है। हां, यह अब भी OnePlus Nord CE6 जैसी क्वॉलिटी और O-Haptics इंटीग्रेशन तक नहीं पहुंचता, लेकिन इस सेगमेंट में इसे एवरेज से बेहतर ज़रूर कहा जाएगा।

Infinix Note 60 Pro रिव्यू: सॉफ्टवेयर

Infinix Note 60 Pro

Infinix Note 60 Pro में Android 16 पर आधारित XOS 16 मिलता है, और पुराने Infinix फोन्स के मुकाबले यह साफ तौर पर बड़ा सुधार लगता है। इंटरफेस अब ज़्यादा मॉडर्न दिखता है, एनीमेशन पहले से स्मूद हैं, और पूरे सिस्टम में ग्लास इंस्पायर विज़ुअल स्टाइल दिखाई देती है। ट्रांसपेरेंसी इफ़ेक्ट, आइकॉन स्टाइलिंग और depth layering में iOS जैसी झलक भी मिलती है।

Infinix Note 60 Pro

अच्छी बात यह है कि यह सब सिर्फ दिखने तक सीमित नहीं रहता। Depth Perspective wallpapers, floating windows, smart panels और glass-style quick settings जैसे फीचर्स इसे पहले के XOS versions से ज़्यादा पॉलिश बनाते हैं। हां, यह अब भी Nord CE6 के OxygenOS 16 जितना स्मूद नहीं लगता, लेकिन रोज़मर्रा के इस्तेमाल में काफी रेस्पॉन्सिव और फ्लूइड है।

Infinix AI

Infinix Note 60 Pro

AI फीचर्स की कमी यहां बिल्कुल नहीं है। फोटोज़ के लिए AI HD Enhancement, AI Flare Remover, AI Shadow Remover, AI Reflection Eraser, AI Eraser और AI Extender मिलते हैं। तस्वीरों से सीधे टेक्स्ट सिलेक्शन का विकल्प भी है।

Recorder app रिकॉर्डिंग्स को सम्माराइज़ कर सकता है, कई भाषाओं में काम करता है और भाषाओँ के पैक (language packs) डाउनलोड करने के बाद ऑफलाइन भी चलता है। Notes app में YouTube links से समरी बनाई जा सकती है।

इसके अलावा AI Suggestions widget context के हिसाब से रिकमेन्डेशन देता है, Folax AI कुछ डिवाइस पर AI कमांड और शॉर्टकट के काम आता है, Translation Assistance स्क्रीन पर दिख रहे टेक्स्ट का अनुवाद कर सकता है, और AI Subtitles वीडियो स्पीच के लिए रियल-टाइम ट्रांसलेटेड कैप्शन दिखा सकता है।

सिस्टम में AI Writing tools भी मिलते हैं। इनकी मदद से आप टेक्स्ट text rewrite कर सकते हैं, ग्रामर ठीक कर सकते हैं, समरी बना सकते हैं, और लॉन्ग प्रेस के ज़रिए चुने हुए टेक्स्ट पर ये काम जल्दी कर सकते हैं। ब्राउज़िंग के दौरान चुने हुए टेक्स्ट को सम्मराइज़ करने का विकप भी मिलता है।

यहां AI Theme Generator भी दिया गया है, जो टेक्स्ट, या तस्वीर के आधार पर पूरा होम स्क्रीन थीम बना सकता है। कुछ फीचर्स Gemini और Circle to Search से मिलते-जुलते ज़रूर लगते हैं, लेकिन टूल्स की संख्या अच्छी-खासी है।

Infinix Note 60 Pro

गेमिंग के लिए XArena दिया गया है, जहां आप performance priority, notification blocking, thermal management और gaming controls जैसे विकल्पों के साथ सब संभाल सकते हैं। गेमिंग और नैविगेशन के दौरान बायपास चार्जिंग भी मिलती है, जिससे प्लग-इन रहने पर गर्मी कुछ हद तक कम रहती है।

अपडेट पॉलिसी भी कागज़ पर अच्छी है। Infinix 3 बड़े OS अपडेट्स और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा करता है, जो OnePlus Nord CE6 की 2 + 4 पॉलिसी से बेहतर है। हालांकि, अपडेट्स को लगातार और जल्दी देने के मामले में Infinix का पुराना रिकॉर्ड बहुत मज़बूत नहीं रहा है।

कुल मिलाकर, XOS 16 अब पहले जैसा कमज़ोर हिस्सा नहीं लगता। यह ज़्यादा स्मूद, ज़्यादा मॉडर्न, और काफी फीचर रिच है, हालांकि रिफाइनमेंट और कंसिस्टेंसी के मामले में OxygenOS अभी भी आगे है।

Infinix Note 60 Pro रिव्यू: परफॉरमेंस

Infinix Note 60 Pro

Infinix Note 60 Pro में 4nm प्रोसेस पर बना Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलता है। Infinix के लिए यह फोन इसलिए भी खास है, क्योंकि इसके शुरुआती मेनस्ट्रीम Snapdragon फोनों में यह शामिल है। चिपसेट अपने सेगमेंट के हिसाब से ठीक-ठाक है और तापमान भी काफी हद तक नियंत्रण में रहता है। प्लग-इन करके गेम खेलने पर बाईपास चार्जिंग भी मदद करती है।

लेकिन यहां सबसे बड़ी कमी स्टोरेज की है। ₹31,000 की कीमत पर UFS 2.2 अब कमज़ोर लगती है, खासकर जब vivo T5 Pro और OnePlus Nord CE 6 जैसे फोन UFS 3.1 दे रहे हैं। ऐप इनस्टॉल होने की रफ्तार, भारी मल्टीटास्किंग, फाइल ट्रांसफर और सिस्टम की कुछ प्रतिक्रियाओं में इसका असर महसूस होता है। अभी फोन ज़्यादातर समय स्मूद चलता है, लेकिन यह वही समझौता है जो आगे चलकर ज़्यादा खल सकता है।

Synthetic Benchmarks

BenchmarkInfinix Note 60 Pro (Snapdragon 7s Gen 4)
AnTuTu Score1087196
Storage (Score, Sequential Read Speed, Write Speed)Score: 48334; Sequential Read: 935 MB/s; Sequential Write: 925 MB/s
Geekbench 6 CPU (Single-Core, Multi-Core)Single-Core: 1241; Multi-Core: 3403
Geekbench 6 GPU (OpenCL, Vulkan)OpenCL: 3618; Vulkan:
3DMark Wildlife Extreme (Score, Avg FPS)Score: 1212; Avg FPS: 7.26
3DMark Wildlife Extreme Stress Test (Best Loop, Lowest Loop, Stability)Best Loop: 1196; Lowest Loop: 1192; Stability: 99.7%

गेमिंग की बात करें तो BGMI में Smooth + Extreme+ सेटिंग्स के साथ 90 FPS mode मिलता है, लेकिन असली गेमप्ले में फ्रेम रेट काफी ऊपर-नीचे होता रहता है। औसतन करीब 77 FPS मिलता है, इसलिए स्थिरता और बेहतर हो सकती थी।

Call of Duty Mobile यहां ज़्यादा अच्छा चलता है। इसमें 120 FPS सपोर्ट मिलता है और अनुभव BGMI के मुकाबले ज़्यादा स्मूद और स्टेबल लगता है। Free Fire भी 120 FPS पर काफी स्मूद चलता है।

Genshin Impact में इसकी सीमाएं ज़्यादा साफ दिखती हैं। सामान्य गेमप्ले में गेम करीब 35-40 FPS के आसपास चलता है, लेकिन भारी सीन और combat के दौरान फ्रेम ड्रॉप बार-बार नज़र आते हैं।

Infinix Note 60 Pro रिव्यू: कैमरे

Infinix Note 60 Pro

Infinix Note 60 Pro में पीछे 50MP का OIS वाला मुख्य कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जबकि सामने 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कागज़ पर यह सेटअप इस सेगमेंट के हिसाब से ठीक लगता है, लेकिन Nothing Phone (4a) और Motorola Edge 70 Fusion जैसे फोन बड़े सेंसर और 32MP फ्रंट कैमरे की वजह से यहां थोड़ा बेहतर ऑफर करते हैं थोड़ी बढ़त लेते हैं।

Main Camera

मुख्य कैमरे में 1/1.95-इंच सेंसर, f/1.6 अपर्चर और OIS मिलता है। अच्छी रोशनी में यह ठीक-ठाक डिटेल, संतुलित रंग और काम चलाने लायक डायनामिक रेंज के साथ अच्छी तस्वीरें ले लेता है। अच्छी बात यह है कि प्रोसेसिंग ज़रूरत से ज़्यादा चमकदार या ज़्यादा प्रोसेस किये हुए नतीजे नहीं देती, हालांकि HDR अब भी Edge 70 Fusion जितना मज़बूत नहीं लगता।

OIS की वजह से तस्वीरें काफी हद तक स्थिर रहती हैं, और कम रोशनी में भी Night Mode के साथ काम लायक डिटेल बची रहती है, भले ही तस्वीर थोड़ी सॉफ्ट हो जाए। कैमरा ऐप में 15X तक डिजिटल ज़ूम, Standard और Bright color profiles, और Vintage, Dusk, Cream व Morning जैसे फिल्टर्स मिलते हैं।

अलग अलग लेंस में स्विच करने या क्रॉप करने से भी अलग अलग एक्सपोज़र में परिणाम में अंतर दिखते हैं।

इसके अलावा Stage, Sunset और Food जैसे सीन presets, चार फोकल लेंथ विकल्प वाला Snap mode, अल्ट्रा वाइड कैमरे पर चलने वाला Super Macro mode और Sunny, Azure Sky, Sunset, Twilight, Starry, Milky Way, Aurora व Moon जैसे presets वाला Sky Shop फीचर भी मिलता है।

अल्ट्रा वाइड

अल्ट्रा-वाइड कैमरा बस काम चलाने लायक है। कभी-कभार लिए गए शॉट्स के लिए यह ठीक है, लेकिन डिटेल मुख्य कैमरे के मुकाबले साफ तौर पर कम हो जाती है और डायनामिक रेंज भी काफी गिर जाती है।

पोर्ट्रेट

पोर्ट्रेट

पोर्ट्रेट मोड में 24mm, 35mm और 50mm फोकल लेंथ का विकल्प मिलता है। इसके साथ ब्लर और ब्यूटी फिल्टर को भी एडजस्ट किया जा सकता है। एज डिटेक्शन ठीक है, हालांकि यहां अभी थोड़ी और गुंजाइश रहती है। अच्छी बात यह है कि पोर्ट्रेट मोड में फ़्लैश का सपोर्ट भी मिलता है।

कुल मिलाकर पोर्ट्रेट इस्तेमाल लायक हैं, लेकिन इस कीमत पर मिलने वाले सबसे अच्छे पोर्ट्रेट्स में इन्हें नहीं गिना जा सकता।

Selfies

सेल्फी

13MP का फ्रंट कैमरा उम्मीद से बेहतर काम करता है। अच्छी रोशनी में सेल्फी आमतौर पर शार्प आती हैं, स्किन टोन भी अच्छे लगते हैं और चेहरे की डिटेल भी ठीक मिलती है।

हालांकि ब्यूटी फिल्टर डिफॉल्ट रूप से काफी ज़्यादा चालू रहता है, इसलिए मेरी सलाह रहेगी कि आप इसे शुरुआत में ही थोड़ा कम कर दें।

फ्रंट कैमरे की डायनामिक रेंज भी ठीक-ठाक है, और कुल मिलाकर सोशल मीडिया या सामान्य इस्तेमाल के लिए सेल्फी का अनुभव संतोषजनक रहता है।

वीडियो

Infinix Note 60 Pro

वीडियो की बात करें तो मुख्य कैमरा 4K 30fps तक रिकॉर्डिंग कर सकता है। अल्ट्रा-वाइड कैमरा 1080p 30fps या 2K 30fps पर रिकॉर्ड कर सकता है, हालांकि यहां नॉइज़ काफी बढ़ जाता है। फ्रंट कैमरा भी 4K 30fps तक जाता है, और इसके साथ 1080p 30fps पर Cinematic Video का विकल्प भी मिलता है। यही Cinematic mode पीछे वाले कैमरे में भी 1080p 30fps पर दिया गया है।

इसके अलावा Dual Video मोड मिलता है, जिससे आप फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से एक साथ रिकॉर्ड कर सकते हैं। Pro mode भी है, लेकिन RAW shooting नहीं मिलती। Documents scan करने के लिए अलग Document mode भी दिया गया है।

कुल मिलाकर, Note 60 Pro का कैमरा सिस्टम ठीक-ठाक है, लेकिन इसे फोन की सबसे बड़ी खासियत नहीं कहा जाएगा।

Infinix Note 60 Pro रिव्यू: बैटरी लाइफ और चार्जिंग

Infinix Note 60 Pro में 6,500mAh की सिलिकन-कार्बन बैटरी मिलती है। आज जब कुछ प्रतियोगी फोन 8,000mAh और 9,020mAh तक पहुंच चुके हैं, तब भी रोज़मर्रा के इस्तेमाल में इसका बैकअप अच्छा रहता है। 5G, सोशल मीडिया, YouTube, गेमिंग, कैमरा और फोटोग्राफी वके साथ मिक्स यूसेज में मुझे करीब 7.5 घंटे का स्क्रीन ऑन-टाइम मिला।

Infinix Note 60 Pro

फोन 90W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है और चार्जर बॉक्स में ही मिलता है। इसे 0 से 100% तक पहुंचने में करीब 45 मिनट लगते हैं। इसके साथ 30W वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है, जो इस कीमत पर अब भी कम देखने को मिलती है। यही बात इसे vivo T5 Pro और OnePlus Nord CE6 से अलग बनाती है, क्योंकि दोनों में वायरलेस चार्जिंग नहीं मिलती।

Infinix Note 60 Pro

इसके अलावा 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग, 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग भी मिलती है। इससे प्लग-इन रहने पर फोन बैटरी को लगातार भरने के बजाय सीधे सिस्टम को पावर देता है, जिससे लंबे गेमिंग सेशन में गर्मी कुछ कम रहती है

रिव्यू वर्डिक्ट: क्या आपको Infinix Note 60 Pro खरीदना चाहिए?

Infinix Note 60 Pro अपनी हार्डवेयर खूबियों की वजह से ध्यान खींचता है। एल्युमीनियम फ्रेम, स्लिम डिज़ाइन, वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग, JBL द्वारा ट्यून किए गए स्टीरियो स्पीकर, बड़ा AMOLED डिस्प्ले, अच्छा बैटरी बैकअप और पीछे दिया गया Active Matrix सिस्टम इसे अलग बनाते हैं। XOS 16 भी पुराने Infinix सॉफ्टवेयर के मुकाबले बेहतर लगा।

हालांकि, कुछ समझौते साफ दिखते हैं। ₹30,999 की कीमत पर UFS 2.2 स्टोरेज कमज़ोर लगता है, खासकर जब Motorola Edge 70 Fusion, vivo T5 Pro और OnePlus Nord CE6 जैसे फोन UFS 3.1 दे रहे हैं। गेमिंग ठीक है, लेकिन भारी गेम्स में स्थिरता बेहतर हो सकती थी। कैमरे अच्छे हैं, मगर इस फोन की सबसे बड़ी ताकत नहीं बनते।

अगर आप प्रीमियम डिज़ाइन, अच्छा मल्टीमीडिया का अनुभव और वायरलेस चार्जिंग चाहते हैं, तो Note 60 Pro एक अच्छा विकल्प है। लेकिन अगर आपकी प्राथमिकता गेमिंग और लंबे समय तक मज़बूत परफॉरमेंस है, तो Motorola Edge 70 Fusion, vivo T5 Pro और OnePlus Nord CE6 ज़्यादा संतुलित विकल्प लगते हैं।

Infinix Note 60 Pro

Smartprix ⭐ रेटिंग: 7.7/10

  • डिज़ाइन और बिल्ड: 8.8/10
  • डिस्प्ले: 8.5/10
  • स्पीकर: 8.5/10
  • सॉफ्टवेयर: 7.8/10
  • हैप्टिक्स: 8/10
  • बायोमैट्रिक्स: 7.8/10
  • परफॉरमेंस: 7.5/10
  • कैमरे: 7/10
  • बैटरी और चार्जिंग: 8.2/10

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme 16T रिव्यू: 7 चीज़ें जो अच्छी हैं, लेकिन ये 4 कमियां सोचने पर मजबूर करती हैं

realme 16T पहली नज़र में बहुत प्रभावी और आकर्षक लगता है। इसका डिज़ाइन प्रीमियम दिखता है, बैटरी बहुत बड़ी है, और कागज़ पर इसकी बुनियादी फीचर लिस्ट भी काफी दमदार नज़र आती है। इसमें 8,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, 144Hz रिफ्रेश रेट, हर-जगह AI फीचर्स और ऐसा डिज़ाइन, जो काफी हद तक ज़्यादा प्रीमियम realme 16 …

ImageNothing जैसा Glyph, लेकिन सस्ता – Infinix Note 60 Pro क्या सच में बेहतर डील है?

Infinix ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro लॉन्च किया है, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ लॉन्च की नहीं है, बल्कि इसके डिज़ाइन और कीमतों की है। फोन के पीछे दिया गया Active Matrix display काफी हद तक Nothing के Glyph interface जैसा लगता है, लेकिन कीमत में बड़ा …

ImageOnePlus Nord CE6 Lite रिव्यू: बैटरी ने जीता दिल, लेकिन डिस्प्ले पर अटक सकती है बात

Nord CE Lite सीरीज़ दो साल बाद लौटी है, इसलिए OnePlus के लिए यह वापसी काफी अहम है। Nord CE4 Lite, Amazon India Great Indian Festival 2024 सेल में अपने सेगमेंट के सबसे ज़्यादा बिकने वाले Android फोनों में शामिल था, इसलिए इस नए मॉडल पर उम्मीदें पहले से ही काफी बड़ी हैं। ₹20,999 की …

ImageOPPO F33 Pro रिव्यू: क्या इस फोन का सेल्फी कैमरा लोगों को कर सकता है दीवाना?

OPPO F-सीरीज़ आमतौर पर उन खरीदारों को ध्यान में रखकर बनाई जाती है, जिनके लिए बेंचमार्क नंबरों से ज़्यादा डिज़ाइन, कैमरा, बैटरी लाइफ और रोज़मर्रा का पॉलिश्ड अनुभव मायने रखता है। OPPO F33 Pro भी उसी फॉर्मूले पर चलता है। पहली नज़र में यह कई ज़रूरी बॉक्स टिक करता है। फोन प्रीमियम दिखता है, स्लिम …

ImageCMF Watch 3 Pro लॉन्च: ₹6,999 में ChatGPT, GPS और 13 दिन बैटरी, जानें पूरी डिटेल

स्मार्टवॉच की दुनिया में आजकल हर ब्रांड लंबी फीचर लिस्ट दिखाता है, लेकिन असली सवाल यही है कि उनमें से आपके काम का क्या है। CMF ने अपनी नई Watch 3 Pro के साथ इसी जगह पर दांव लगाया है। यह वॉच भारत में लॉन्च हो गई है और इसकी सबसे बड़ी बात यह है …

Discuss

Be the first to leave a comment.