Nothing जैसा Glyph, लेकिन सस्ता – Infinix Note 60 Pro क्या सच में बेहतर डील है?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Infinix ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro लॉन्च किया है, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ लॉन्च की नहीं है, बल्कि इसके डिज़ाइन और कीमतों की है। फोन के पीछे दिया गया Active Matrix display काफी हद तक Nothing के Glyph interface जैसा लगता है, लेकिन कीमत में बड़ा फर्क है।

यही वजह है कि अब सवाल उठ रहा है कि क्या Infinix कम कीमत में वही अनुभव देने की कोशिश कर रहा है?

ये पढ़ें: Foldable iPhone को लेकर बड़ा अपडेट – लॉन्च में देरी होगी या Apple तैयार?

कीमत और क्या है खास फर्क?

Infinix Note 60 Pro की कीमत ₹31,999 से शुरू होकर ₹34,999 तक जाती है, जबकि बैंक ऑफरों के साथ यह करीब ₹28,999 तक मिल सकता है। वहीं Nothing Phone (4a) Pro की कीमत ₹41,999 से शुरू होकर ₹49,999 तक जाती है।

यानि दोनों फोनों के बीच सीधा ₹10,000–₹15,000 का फर्क है।

लेकिन फर्क सिर्फ कीमत का नहीं है। Infinix में आपको Active Matrix rear display मिलता है, जबकि Nothing में Glyph Matrix दिया गया है, जो ज़्यादा एडवांस लाइटिंग सिस्टम के साथ आता है।

Infinix Note 60 Pro Vs Nothing Phone (4a) Pro: स्पेसिफिकेशन में कितना अंतर?

Infinix Note 60 Pro में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। वहीं Nothing Phone (4a) Pro में थोड़ा बड़ा 6.83-इंच डिस्प्ले, 5000 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ उपलब्ध है।

परफॉर्मेंस के लिए, Infinix में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है, जबकि Nothing का ये फोन Snapdragon 7 Gen 4 से लैस है। RAM और स्टोरेज दोनों में लगभग एक जैसे मिलते हैं, लेकिन Nothing में ज़्यादा रैम के विकल्प हैं।

कैमरा में भी फर्क साफ है। Infinix में 50MP + 8MP सेटअप है, जबकि Nothing में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलता है, जिसमें टेलीफ़ोटो लेंस भी शामिल है।

बैटरी की बात करें तो Infinix यहां आगे निकलता है। इसमें 6500mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग मिलती है, जबकि Nothing में 5400mAh बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग दी गई है।

ये पढ़ें: ₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

अगर आप डिज़ाइन और फीचरों को देखते हैं, तो दोनों फोनों की अप्रोच अलग है, एक प्रीमियम अनुभव पर फोकस करता है, जबकि दूसरा कम कीमत में ज़्यादा फीचर देने की कोशिश करता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

ImageInfinix Note 60 Pro रिव्यू: पहली नज़र में दिल जीतता है, लेकिन क्या 30,999 में पैसा वसूल है?

Infinix Note 60 Pro का फोकस डिज़ाइन, बैटरी लाइफ, चार्जिंग, डिस्प्ले क्वालिटी और Active Matrix display जैसे अलग फीचर्स पर है। यह Infinix के लिए भी अहम है, क्योंकि यह उसके शुरुआती मेनस्ट्रीम Snapdragon फोनों में से एक है। ₹30,999 की शुरुआती कीमत पर इसमें एल्युमीनियम फ्रेम, स्लिम प्रोफाइल और कुछ ऐसे हार्डवेयर फीचर्स मिलते …

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

ImageInfinix Note 60 Pro दो नए मेटैलिक रंगों में आया, कीमत वही और साथ में ढेरों फ्री गिफ्ट

Infinix ने अपने Note 60 Pro को दो नए रंगों में पेश कर दिया है, जिनके नाम हैं Mist Titanium और Frost Silver। सबसे अच्छी बात ये कि इसके लिए आपको एक रुपया भी ज़्यादा नहीं देना होगा, कीमत पहले की तरह ₹33,999 से ही शुरू हो रही है। ये दोनों नए रंग पहले से …

ImageRedmi Note 17 Pro vs vivo T5: 35 हजार में 9,000mAh बैटरी या 144Hz स्क्रीन, कौन सा फोन लें

Redmi Note 17 Pro vs vivo T5: Redmi Note 17 Pro को भारतीय बाज़ार में एंट्री मिल चुकी है, लेकिन इस बार ये फोन ₹35,000 के बजट में आया है। लेकिन इस बजट में भारतीय बाज़ार में अगर आपको एक बड़ी बैटरी और AMOLED स्क्रीन वाला फोन चाहिए, तो केवल एक यही नहीं है। इसी …

Discuss

Be the first to leave a comment.