Instagram का नया फीचर Blend – अब दोस्तों के साथ शेयर कर पाएंगे रील्स फीड

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Instagram इस समय की सबसे प्रचलित सोशल मीडिया ऐप्स में से एक है और यूज़र्स को बनाये रखने और ने यूज़र्स को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए ये Meta का प्लैटफॉर्म हर बार कुछ नया लाता है। इस बार जो फीचर आया है, वो खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए है जो दोस्तों के साथ अपनी Reels फीड शेयर करना पसंद करते हैं। Instagram ने नया फीचर “Blend” पेश किया है, जिसके साथ दो दोस्त मिलकर एक साझा (shared) Reels फीड बना सकते हैं। आइये जानते है कि Instagram Blend कैसे काम करता है।

ये पढ़ें: Instagram में अब स्टीकर के साथ शेयर कर सकते हैं गाने, जानें कैसे

Instagram Blend क्या है?

Instagram का ये नया Blend फीचर आपको अपने दोस्तों के साथ एक कस्टमाइज़ और शेयर्ड Reels फीड बनाने की सुविधा देता है। इस फीड में आपकी और आपके दोस्त की पसंद की Reels आप एक दूसरे के साथ शेयर कर सकते हैं। इसके बाद आप दोनों एक ही समय पर इस कस्टम रील्स फीड को एक ही जगह पर देख पाएंगे।

Instagram Blend कैसे काम करता है?

इंस्टाग्राम का ये नया फीचर Blend, इस्तेमाल करने में काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में Instagram ऐप अपडेट करनी होगी और ये आप Play स्टोर पर जाकर कर सकते हैं। इसके बाद इस फीचर का उपयोग आप नीचे दिए स्टेप्स को दोहराकर कर पाएंगे –

Instagram Blend का इस्तेमाल कैसे करें :

  • अपने फोन पर Instagram ऐप खोलें और किसी प्राइवेट या ग्रुप DM पर जाएं। (यानि अपने किसी दोस्त को मैसेज करने या ग्रुप को मैसेज करने के लिए मैसेज विंडो खोलें)
  • अब स्क्रीन में ऊपर कॉल आइकॉन के पास आपको Blend आइकॉन दिखेगा, उस पर टैप करें।
  • अब “Invite” ऑप्शन चुनें और उस चैट के व्यक्ति को Blend में शामिल करने के लिए सिलेक्ट करें।
  • अगर ग्रुप है, तो इसमें से आप एक या एक से ज़्यादा व्यक्तियों को Blend के लिए Invite कर सकते हैं।
  • जैसे ही कम से कम एक व्यक्ति आपका इनवाइट स्वीकार करता है, Blend अपने आप एक्टिवेट हो जाता है।
  • Blend एक्टिव होने के बाद आपको एक कस्टम Reels फीड मिलेगी, जो ग्रुप के सभी सदस्यों की पसंद के अनुसार तैयार होती है।
  • अगर किसी ने उस Blend में कोई Reel पर रिएक्शन दिया या इंगेज किया, तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिलेगा — जिससे बातचीत शुरू करना और आसान हो जाएगा।
  • आप कभी भी Blend फीड को फिर से देखने के लिए उसी DM में जाकर Blend आइकन पर टैप कर सकते हैं।

Blend से बाहर कैसे निकलें

अगर किसी भी समय आप ग्रुप या अपने किसी दोस्त के साथ शेयर किये कस्टम रील्स फीड या Blend से बाहर आना चाहते हैं, तो ये भी काफी आसान है।

  • Instagram ऐप खोलें और पेपर प्लेन या मैसेंजर आइकन पर टैप करें।
  • अब उस चैट में जाएँ, जिसमें Blend एक्टिव है या जिस व्यक्ति या ग्रुप के साथ आपने Blend फीचर इस्तेमाल किया है।
  • अब इस चैट में ऊपर वापस से Blend आइकन पर टैप करें।
  • इसके बाद तीन डॉट्स (⋮) वाले मेन्यू पर जाएँ।
  • अब आपको “Leave this Blend” का विकल्प नज़र आएगा, उसे चुनें।
  • इसके बाद आप उस साझा Reels फीड से बाहर हो जाएंगे।

ये पढ़ें: Instagram Reels को बनाएं और धमाकेदार; ये हैं Instagram reels के लिए 300+ पॉपुलर हैशटैग

क्या Blend हर किसी के लिए उपलब्ध है?

Instagram का ये नया फीचर फिलहाल टेस्टिंग फेज़ में है और अभी कुछ ही यूज़र्स तक सीमित है। हो सकता है अभी आपको Blend का आइकॉन नज़र आये, लेकिन आप इसे इस्तेमाल न कर पाएं, लेकिन आने वाले हफ़्तों में धीरे धीरे ये सभी यूज़र्स तक रोलआउट किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagevivo का बड़ा धमाका – लॉन्च हुए V70 और V70 Elite, 6500mAh बैटरी और ZEISS कैमरे से लैस, जानें कीमत

मिड-रेंज सेगमेंट में अब मुकाबला और तेज़ हो गया है, जब vivo ने भारत में अपने नए V70 और V70 Elite लॉन्च कर दिए हैं। इसमें 5000 निट्स तक की ब्राइटनेस, 6500mAh बैटरी और ZEISS ब्रांडेड 50MP टेलीफोटो कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत ₹45,999 से शुरू होती है। आइये इसके बारे में विस्तार …

ImageInstagram Reels का अल्गोरिथम अब आपके हाथ में, जानिए नया AI फीचर Your Algorithm कैसे करेगा मदद

Instagram पर Reels देखते-देखते कभी लगा है कि ऐप आपको वही चीज़ें बार-बार दिखा रहा है, जिनमें अब दिलचस्पी नहीं रही? Meta अब इसी शिकायत को सीधे एड्रेस कर रहा है। कंपनी ने Instagram Reels के लिए एक नया AI-based फीचर, Your Algorithm लॉन्च किया है, जिससे यूज़र अपने कंटेंट एक्सपीरियंस को खुद ट्यून कर …

Image₹7,499 में Lava का नया फोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 90Hz स्क्रीन के साथ

कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए Lava ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Yuva Star 3 लॉन्च कर दिया है। ₹7,499 की कीमत पर आया यह फोन एंट्री-लेवल सेगमेंट को टारगेट करता है और Redmi, Realme व Infinix जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर देता है। खास …

ImageGalaxy Z TriFold अमेरिका में लॉन्च, कीमत जानकर ज़्यादातर लोग यकीन नहीं कर पाएंगे

Samsung का नया Galaxy Z TriFold पहली नज़र में जितना futuristic लगता है, उतना ही इसकी कीमत लोगों को चौंका देती है। ट्रिपल-फोल्ड डिज़ाइन और टैबलेट जैसी बड़ी स्क्रीन के साथ यह फोन 2026 में स्मार्टफोन किस दिशा में जा रहे हैं, उसका संकेत देता है। लेकिन इस इनोवेशन के साथ एक बड़ा सवाल भी …

Image10,001mAh बैटरी के साथ realme का नया फोन भारत में लॉन्च

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme P4 Power आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, और इसकी सबसे बड़ी पहचान इसकी बैटरी बन गई है। फोन में 10,001mAh की silicon-carbon Titan बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर करीब 2.5 दिन का रेगुलर …

Discuss

Be the first to leave a comment.