Instagram ने एक नया फीचर रोलआउट किया है, जो रोज़ ऐप इस्तेमाल करने वालों के लिए काफी काम का साबित हो सकता है। अब यूज़र्स और क्रिएटर अपने पोस्ट किए गए कमेंट को एडिट कर सकते हैं, यानि अगर आपसे कोई typo हो गया या कुछ बदलना है, तो उसे बाद में ठीक किया जा सकता है।
अब तक Instagram पर comment डालने के बाद उसे बदलने का कोई विकल्प नहीं था, लेकिन इस नए अपडेट के बाद यूज़र्स को अपने टेक्स्ट पर ज़्यादा कंट्रोल मिल गया है।
कैसे काम करेगा नया Instagram Comment Edit फीचर?
Instagram का यह कमेंट एडिट फीचर कुछ शर्तों के साथ आता है।
सबसे पहले, आपको comment पोस्ट करने के बाद सिर्फ 15 मिनट का समय मिलेगा, जिसमें आप बदलाव कर सकते हैं। इस दौरान आप अपने comment को जितनी बार चाहें edit कर सकते हैं।

हालांकि, यह सुविधा सिर्फ टेक्स्ट के लिए ही काम करेगी। अगर आपने कमेंट में फोटो भी जोड़ी है, तो उसमें बदलाव नहीं किया जा सकता, सिर्फ टेक्स्ट एडिट होगा।
क्या दूसरे यूज़र्स को पता चलेगा?
Instagram ने ट्रांसपेरेंसी बनाए रखने के लिए एक “edited” label भी जोड़ा है। यानी अगर आप अपना comment edit करते हैं, तो दूसरे यूज़र्स को यह दिखेगा कि उसमें बदलाव किया गया है।
हालांकि, प्लेटफॉर्म किसी भी तरह की वर्ज़न हिस्ट्री (version history) नहीं दिखाता। इसका मतलब यह है कि आपका पुराना comment क्या था, वह बाकी लोगों को नहीं दिखेगा, सिर्फ updated version ही नज़र आएगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

































