Instagram ने पेश किया multi-audio tracks feature: एक रील में जोड़ पाएंगे 20 ऑडियो ट्रैक्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इस साल Instagram ने अपने ऐप में काफी नए फीचर्स शामिल किए हैं, जिनमें प्रोफाइल पर म्यूजिक लगाने वाला फीचर और चैट्स के दौरान गेम खेलने वाला फीचर भी शामिल है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक और नया फीचर शामिल किया है, जिसके माध्यम से एक ही रील पर 20 अलग अलग म्यूजिक लगाए जा सकते हैं। आगे इस Instagram multi-audio tracks feature के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Whatsapp ने पेश किया Favorites फ़िल्टर: जानें कैसे काम करेगा?

Instagram multi-audio tracks feature क्या है?

हाल ही में इंस्ट्राग्राम के हेड Adam Mosseri ने इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा है, कि ” आज से आप अपनी सिंगल रील पर 20 से ज्यादा ऑडियो ट्रैक जोड़ सकते हैं, और अपनी क्रिएटिविटी को बढ़ा सकते हैं। इन ऑडियो ट्रैक को आप एडिटिंग के दौरान टेक्स्ट, स्टिकर्स, और क्लिप्स के साथ एलाइन भी कर सकते हैं।” “ऐसा करने पर यूजर्स खुद का एक ऑडियो रीमिक्स ट्रैक बना सकते हैं, जिन्हें उनके फैंस द्वारा भी उपयोग किया जा सकेगा। इसे उपयोग करें और मुझसे अपना एक्सपीरियंस साझा करें।”

ये नया फीचर यूजर्स को अपनी क्रिएटिविटी दिखाने के लिए प्रेरित करेगा, जिससे वो अपनी क्लिप्स के अनुसार सही ऑडियो ट्रैक बना पाएंगे। ऐसा होने पर हमें Instagram पर और भी मजेदार कंटेंट देखने को मिलेगा ।

इसके अतिरिक्त Adam Mosseri ने ये भी जानकारी साझा की है, कि कंपनी शॉर्ट वीडियो पर फोकस कर रही है, क्योंकि लॉन्ग विडियोज के मुकाबले शॉर्ट विडियोज इंटरेक्शन का बेहतर उदाहरण हो सकते हैं। हम लॉन्ग वीडियो देखें तो कुछ ही वीडियो देख सकते हैं, लेकिन उसी समय में शॉर्ट वीडियो ज्यादा देखे जा सकते हैं, और इससे बार बार दोस्तों से इंटरेक्ट किया जा सकता है।

ये पढ़े: क्या Samsung Galaxy Z Flip 6 वाटरप्रूफ है? जानने लायक ख़ास बातें

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageमहिलाओं की सुरक्षा और कमाई साथ-साथ! Bharat Taxi की नई पहल ‘Sarathi Didi’ लॉन्च

रात में कैब बुक करते समय अगर आपने कभी ड्राइवर की डिटेल दो बार देखी है, तो यह खबर सीधे आपसे जुड़ी है। भारत में महिलाओं की सुरक्षित यात्रा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में Bharat Taxi ने एक ऐसी पहल शुरू की है, जो सिर्फ एक नई सेवा नहीं बल्कि एक …

ImageGoogle Pay ने buy now, pay later के साथ 2 नए फीचर्स जोड़ें

जब भी हम कुछ खरीदते हैं, तो ज्यादातर पेमेंट Google Pay से ही करते हैं, इसके आने से भुगतान करने की प्रक्रिया काफी आसान हो गयी हैं। हाल ही में कंपनी ने अपने उपयोगकर्ताओं के लिए भुगतान की प्रक्रिया को और भी आसान और लाभदायक बनाने के लिए Google Pay ने buy now, pay later …

ImageGalaxy AI के इन फीचरों के साथ Samsung Galaxy S24 सीरीज़ फोनों की होगी कायापलट

Samsung Galaxy Unpacked 2024 को कंपनी ने यू.एस. कैलिफ़ोर्निया में आज संपन्न किया। हर साल इस लॉन्च के साथ लोगों को नयी Galaxy S सीरीज़ का इंतज़ार रहता है, लेकिन इस बार इस स्मार्टफोन सीरीज़ से भी ज़्यादा ख़ास थी Galaxy AI टेक्नोलॉजी। इस बात लॉन्च से पहले Galaxy S24 लाइन-अप की इतनी चर्चा नहीं …

ImageInstagram पर किसी ने आपको Restrict किया है या नहीं, कैसे पता करें?

Instagram पर कभी-कभी ऐसा महसूस होता है कि कोई इंसान पहले जितना इंटरैक्ट नहीं कर रहा। ना उस कॉन्टैक्ट के जवाब (replies) आते हैं, ना हमारी पोस्ट या रील पर (comments) दिखते हैं, और सब कुछ थोड़ा अलग-सा लगने लगता है। ऐसे में कई यूज़र्स के मन में सवाल आता है कि क्या सामने वाले …

Imageअब Reels मोबाइल तक सीमित नहीं! Instagram ने TV के लिए लॉन्च किया नया ऐप

Instagram अब सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं रहना चाहता। Meta के इस पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने Reels को सीधे लिविंग रूम के टीवी तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Instagram for TV ऐप लॉन्च किया है, जो खासतौर पर Reels देखने के अनुभव को बड़े …

Discuss

Be the first to leave a comment.