iPhone 13 सीरीज़ सितम्बर में हो सकती है लॉन्च; इससे सम्बंधित बातें जिनके बारे में हम जानते हैं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple के चहेतों को नयी iPhone 13 सीरीज़ का इंतज़ार है। इस सीरीज़ से सम्बंधित कई अटकलें बाज़ार में मौजूद हैं और जल्दी ही इस नयी सीरीज़ के लॉन्च की उम्मीद भी है। Apple का इवेंट हर साल सितम्बर में ही होता है और इस बार भी यही माना जा रहा है कि iPhone 13 सीरीज़, जिसमें चार स्मार्टफोन आ सकते हैं, अगले महीने ही लॉन्च की जाएगी।

ये भी पढ़ें: साल 2021 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन

सामने आ रही रिपोर्टों के अनुसार, आने वाली फ़्लैगशिप iPhone 13 सीरीज़ में मुख्य iPhone 13, 13 mini, 13 Pro, और 13 Pro Max को लॉन्च किया जा सकता है। पिछले कुछ सालों में कंपनी अपने स्मार्टफोनों के डिज़ाइन में कुछ तब्दीलियां कर रही है और नए डिज़ाइन के साथ लोगों को नए iPhone अच्छे भी लग रहे हैं। iPhone 12 के बाद अब लोगों को इंतज़ार है कि iPhone 13 में कंपनी क्या नया पेश करने वाली है और इस सवाल से सम्बंधित कई अफवाहें चल रही हैं। तो आइये जानते हैं कि iPhone 13 के बारे में अब तक क्या कुछ सामने आया है।

सबसे पहले डिस्प्ले की बात करें तो, सभी iPhone 13 Pro मॉडल 120Hz डिस्प्ले के साथ आएंगे और आसार हैं कि इनमें LTPO पैनल मौजूद हों। दोनों Pro मॉडलों में आपको डिस्प्ले में भी कुछ ‘pro’ मिल सकता है, यानि कि इनकी डिस्प्ले बाकी दो के मुकाबले थोड़ी और बेहतर होगी। साथ ही इनमें हमें Apple का और बेहतर A15 Bionic चिपसेट आने की उम्मीद कर रहे हैं।

आने वाली इस हाई-एन्ड सीरीज़ में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप आने की ही उम्मीद है। हालांकि iPhone 13 Pro और Pro Max में ट्रिपल रियर सेंसर आ सकते हैं, साथ ही इनमें iPhone 12 Pro मॉडलों की तरह LiDAR सेंसर आने की भी चर्चा है, लेकिन सामने आयी कुछ तस्वीरों के अनुसार iPhone 12 सीरीज़ के मुकाबले इनके लेंस थोड़े बड़े हो सकते हैं। बाकी के दोनों में लेज़र सेंसर और साथ में एलइडी फ़्लैश लाइट देखने को मिल सकती है। कंपनी इन सभी में USB Type-C पोर्ट देगी, ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं। इनमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, 5G कनेक्टिविटी और Wi-Fi 6E सपोर्ट मिलने के भी आसार हैं।

iPhone 13 सीरीज़ को सितम्बर के तीसरे हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। इनमें दो रंगों के विकल्प- पर्ल और सनसेट गोल्ड देखने को मिल सकते हैं। साथ ही सूत्र कहते हैं कि कंपनी ने आपूर्तिकर्ताओं (suppliers) को इस बार 90 मिलियन यानि कि 9 करोड़ नए iPhone 13 तैयार करने को कहा है, जो कि पिछले वर्ष से काफी ज़्यादा है।

अब देखना ये है कि कम्पनी अगले महीने iPhone 13 सीरीज़ को किस नए डिज़ाइन और अपग्रेडेड फीचरों के साथ लॉन्च करती है।

.

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

ImageApple iPhone 13 सीरीज़ के लॉन्च की की घोषणा हुई; जानिए इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब

Apple iPhone 13 की लॉन्च की तारीख़ सामने आ चुकी है। कंपनी इस इवेंट को 14 सितम्बर, 2021 को होस्ट करने वाली है जिसमें Apple iPhone 13 सीरीज़ में चार नए स्मार्टफोन आने के आसार हैं। इसके अलावा और भी काफी कुछ कंपनी की तरफ से नयी घोषणाएं की जा सकती है। इस इवेंट से …

ImageiPhone 14 Max में मिलने वाले हैं ये फ़ीचर, भारत में इस कीमत पर हो सकता है लॉन्च ये नया iPhone

Apple इस साल के तीसरे क्वार्टर में नयी iPhone 14 सीरीज़ को लॉन्च करेगा, जो कि साल के सबसे बड़े फोन लॉन्च की सूची में शुमार है। लेकिन इस स्मार्टफोन सीरीज़ से जुड़ी अफवाहें अभी से सामने आने लगी हैं। हर साल की तरह, इस साल भी iPhone 14 में कई मॉडल सामने आ सकते …

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

ImageiPhone 18 Pro को लेकर नया लीक, Apple का अगला iPhone बाहर से वैसा ही लेकिन अंदर हो सकते हैं बड़े बदलाव

हर साल नए iPhone के लॉन्च से पहले एक उम्मीद ज़रूर बनती है कि शायद इस बार Apple डिज़ाइन में कोई बड़ा बदलाव कर दे। लेकिन अगर ताज़ा लीक सही साबित होते हैं, तो iPhone 18 Pro शायद दिखने में उतना नया महसूस न हो जितना लोग उम्मीद कर रहे होंगे। यह पूरी तरह हैरान …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products