Samsung Galaxy S23 सीरीज़ में मिलेगा iPhone 14 का ये नया फ़ीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung S23 सीरीज़ तो काफी समय से सुर्ख़ियों में है, लेकिन इसके बारे में एक और नयी ख़बर भी सामने आयी है। सूत्रों के अनुसार, Samsung फिर एक बार Apple का कोई फ़ीचर अपनी इस नयी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S23 में देने जा रही है। Apple ने अपनी नयी iPhone 14 सीरीज़ के सभी स्मार्टफोनों में सैटेलाइट कम्युनिकेशन का फ़ीचर दिया है, जिससे आप किसी खराब नेटवर्क वाले क्षेत्र से भी सैटेलाइट द्वारा इमरजेंसी मैसेज भेज सकते हैं। इस बार Samsung भी अपनी नयी S23 सीरीज़ में यही फ़ीचर लेकर आ सकता है।

Galaxy S23 सीरीज़ में मिलेगा सैटेलाइट कम्युनिकेशन सपोर्ट

Apple के बाद Samsung भी अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोनों के लिए सैटेलाइट कम्युनिकेशन के फ़ीचर पर काम कर रहा है। रिपोर्टों की मानें तो, इसके लिए कंपनी ने यू.एस. की ग्लोबल सैटेलाइट कम्युनिकेशन कंपनी Iridium Communications के साथ हाथ मिलाया है। इसके बाद जहां बिल्कुल नेटवर्क या कनेक्टिविटी नहीं मिलती, वहाँ से भी अब Samsung के नए फोनों से इमरजेंसी मैसेज भेज सकेंगे। अब तक इस फ़ीचर के साथ केवल iPhone 14 सीरीज़ के फ़ोन ही उपलब्ध हैं और अगर ये खबर सही है, तो Galaxy S23 इस फ़ीचर के साथ आने वाली दूसरी स्मार्टफोन सीरीज़ होगी, जो Samsung Unpacked event में 2023 में लॉन्च हो सकते हैं। इस सीरीज़ में आपको Samsung Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra मिल सकते हैं।

साउथ कोरियाई ET News की ख़बर के मुताबिक़, Samsung दो सालों से इस फ़ीचर पर काम कर रही है और सैटेलाइट कम्युनिकेशन फ़ीचर को देने में सबसे बड़ी चुनौती है, स्मार्टफोन के लिए बेहद छोटे ऐन्टेना बनाना और उन्हें इनस्टॉल करना, जिनसे वो आसानी से सैटेलाइट से संपर्क साध सकें।

भारत में नहीं मिलेगा सैटेलाइट कम्युनिकेशन का फ़ीचर

शायद भारत में आपको S23 सीरीज़ में ये फ़ीचर नहीं मिलेगा। दरअसल, इस फ़ीचर के लिए कंपनियों को सरकार से अनुमति लेनी पड़ती है और भारत सरकार ने Apple को तो ये अनुमति नहीं दी है और इसीलिए भारत में iPhone 14 सीरीज़ के इसी भी स्मार्टफोन में आपको सैटेलाइट कम्युनिकेशन का फ़ीचर नहीं मिलेगा। ऐसे में Samsung को भी ये परमिशन मिलना थोड़ा मुश्किल लगता है। वहीँ अमेरिका, यूरोप और रूस जैसे देशों में iPhones में ये फ़ीचर काम करता है।

वैसे क्या आप जानते हैं कि ये पहली बार नहीं है, जब Samsung Apple से किसी फ़ीचर की प्रेरणा ले रही है। इससे पहले भी 3.5mm ऑडियो जैक को हटाना और फोनों में चार्जर न देना भी Samsung ने Apple के बाद ही किया है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme P4s 5G vs Nothing Phone 4b – ₹35,000 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

Realme ने अपनी P4 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन realme P4s 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है, इसमें मिलने वाला डेडिकेटेड गेमिंग चिप, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस फोन का दाम भी अन्य P4 सीरीज़ फोनों से ऊपर पहुंचा दिया है। लगभग ₹32,000 (ऑफर के बाद) का ये फोन …

ImageSamsung Galaxy S23 सीरीज़ की लॉन्च डेट इस प्रचलित टिपस्टर ने की लीक

Samsung Galaxy S23 सीरीज़ की अफवाहें ज़ोरों पर हैं। रोज़ इन स्मार्टफोनों को लेकर कोई नयी खबर आती है और आज फिर एक प्रचलित टिपस्टर ने इनकी लॉन्च डेट को लेकर नया एलान किया है। यूँ तो Samsung हर बार अपनी इस फ्लैगशिप सीरीज़ को फरवरी में ही Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च करता है, …

Imageइस कारण से Samsung Galaxy S23 सीरीज़ के लॉन्च में हो सकती है देरी

Samsung Galaxy S23 सीरीज़ का इंतज़ार सभी को है। साल के सबसे महत्वपूर्ण स्मार्टफोन लॉन्च में से ये एक है, लेकिन सामने आयी नयी रिपोर्ट ये दावा करती है कि इस बार 2023 में Samsung की इस स्मार्टफोन सीरीज़ के लॉन्च में देरी हो सकती है। हालांकि Galaxy S23 Ultra भी काफी समय से चर्चा …

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

ImageGalaxy S27 Ultra से 3x ज़ूम लेंस हटने की तैयारी, बदले में बैटरी पर मिलेगा सबसे बड़ा अपग्रेड, आखिर क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 Ultra से पीछे का एक कैमरा हट सकता है। एक कोरियाई इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस बार Ultra में चार की जगह तीन रियर कैमरे देने की तैयारी में है, और बाहर होने वाला लेंस 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में 200MP प्राइमरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.