Apple ने आखिरकार अपनी iPhone 17 series को लॉन्च कर दिया है। नए डिज़ाइन और अपग्रेडेड फीचर्स के साथ iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max बाज़ार में उतर चुके हैं। लेकिन ज़्यादातर भारतीय ग्राहकों के मन में एक ही सवाल है कि नया iPhone कहाँ से खरीदें ताकि जेब पर कम बोझ पड़े? या कहाँ iPhone 17 Price सबसे कम है?
दरअसल, हर देश में iPhone की कीमतें अलग होती हैं। टैक्स, इम्पोर्ट ड्यूटी, और करेंसी रेट इसकी असली वजह हैं। अगर आप विदेश यात्रा कर रहे हैं या किसी रिश्तेदार से फोन मंगवाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना बेहद अच्छा रहेगा कि iPhone 17 सीरीज़ के दाम कौन से देश में यहां से कम हैं।
ये पढ़ें: Flipkart–Amazon सेल बनेगी ‘जैकपॉट’ – क्या GST 2.0 से ग्राहकों को मिलेगा डबल फायदा?
iPhone 17 Price हर देश में क्यों अलग होती हैं?
भारत में iPhone अक्सर सबसे महंगा मिलता है। इसका कारण है import duty और GST, जो बेस प्राइस पर भारी टैक्स जोड़ देते हैं। वहीं, अमेरिका और हांगकांग जैसे देशों में टैक्स कम होने से कीमत काफी घट जाती है। यही वजह है कि विदेश से iPhone खरीदना कई बार काफी सस्ता पड़ जाता है।

iPhone 17 Series में क्या नया है?
इस बार Apple ने Air मॉडल को पेश कर सबको चौंका दिया है। Plus वेरिएंट को हटाकर कंपनी ने एक हल्का और स्लिम विकल्प पेश किया है, जो Samsung Galaxy S25 Edge जैसी स्मार्टफोन से टक्कर लेगा। अगर आप भी एक स्लिम और हैंडी iPhone चाहते हैं, तो iPhone 17 Air आपके लिए बनाया गया लगता है।
ये पढ़ें: iPhone Air लॉन्च: Apple का अब तक का सबसे पतला iPhone, जानें कीमत और फीचर्स
बेस मॉडल iPhone 17 अब और भी ज़्यादा पावरफुल हो गया है, क्योंकि इसमें नया चिपसेट, बेहतर 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ दी गई है। वहीं, अगर आप थोड़ा स्टाइलिश और अलग डिज़ाइन के साथ पतला फोन चाहते हैं, तो iPhone Air को चुन सकते हैं, लेकिन इसकी कीमत बेस मॉडल से लगभग 30,000 रुपए ज़्यादा है।
ये पढ़ें: iPhone 17 Pro और Pro Max लॉन्च: नया डिज़ाइन, तीनों 48MP कैमरे और अब तक की सबसे बड़ी बैटरी
जो लोग हाई-परफॉरमेंस और बेहतरीन कैमरे की तलाश में रहते हैं, उनके लिए iPhone 17 Pro बेहद शानदार है। इसमें भी 120Hz ProMotion डिस्प्ले और अपग्रेडेड कैमरा सिस्टम दिया गया है, जो फोटोग्राफी करने वालों को ज़रूर जरूर पसंद आएगा। वहीँ अगर अब इसमें थोड़ी और बड़ी बैटरी और डिस्प्ले चाहते हैं, तो iPhone 17 Pro Max है। इसमें सबसे बड़ा स्क्रीन, सबसे दमदार बैटरी और Apple का सबसे एडवांस्ड कैमरा सिस्टम है।
कहाँ मिलेगा iPhone सबसे सस्ता?
अगर आप iPhone 17 series या Air मॉडल लेना चाहते हैं, तो इसकी कीमतें (iPhone 17 Price) अलग अलग देशों में अलग अलग हैं। यहां आप नीचे मौजूद टेबल में अगल अलग देशों के अनुसार iPhone 17 सीरीज़ की कीमतें देख सकते हैं।
Model | अमेरिका में शुरुआती कीमत | भारत में शुरूआती कीमत | जापान में शुरूआती कीमत | यू. के. में शुरूआती कीमत | दुबई में शरुआती कीमत | हॉन्गकॉन्ग में शुरूआती कीमत |
iPhone 17 | $799 | ₹82,900 | ¥129,800 | £799 | AED 3,399 | HK$6,899 |
iPhone Air | $999 | ₹1,19,900 | ¥159,800 | £999 | AED 4,299 | HK$8,599 |
iPhone 17 Pro | $1,099 | ₹1,34,900 | ¥179,800 | £1,099 | AED 4,699 | HK$9,399 |
iPhone 17 Pro Max | $1,199 | ₹1,49,900 | ¥194,800 | £1,199 | AED 5,099 | HK$10,199 |
इनमें से एक को छोड़कर बाकी सभी देशों में iPhones भारत से सस्ते में आपको मिल जायेंगे। ऐसे में आप किसी रिश्तेदार या दोस्त, जो वहाँ रहता है या गया है, से भी अपना नया फोन मंगवा सकते हैं।
- अमेरिका (US): $799 (लगभग ₹70,500)
- जापान (Japan): ¥129,800 (करीब ₹77,700)
- हांगकांग (Hong Kong): HK$6,899 (करीब ₹79,300)
- यूएई (UAE): AED 3,399 (करीब ₹81,600)
- भारत (India): ₹82,900
यानि अगर आप अमेरिका या जापान से iPhone खरीदते हैं, तो आपको काफी पैसों की बचत होगी।
क्या विदेश से खरीदना सही रहेगा?
अगर आप यूएस, जापान या हांगकांग ट्रैवल कर रहे हैं, तो वहाँ से iPhone खरीदना वाकई आपके लिए बेहतर डील हो सकती है। लेकिन कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान आपको रखना चाहिए –
- हर देश की warranty भारत में वैलिड नहीं होती।
- कस्टम ड्यूटी और टैक्स लगने पर आपकी बचत कम भी हो सकती है।
- नेटवर्क बैंड्स अलग हो सकते हैं, इसलिए SIM कम्पैटिबिलिटी चेक करना ज़रूरी है।
सबसे सस्ता iPhone 17 कहाँ मिलेगा?
तो अब सवाल का सीधा जवाब ये है कि अमेरिका में iPhone 17 सीरीज़ के सभी फोन सबसे सस्ते हैं। बेस मॉडल (256GB) पर ही आप लगभग 12,000 रुपए की बचत कर सकते हैं। उसके बाद Japan और Hong Kong भी भारतीय ग्राहकों, जो iPhones लेना चाहते हैं, के लिए आकर्षक विकल्प हैं। तो अगर आप विदेश यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं, तो iPhone 17 वहीं से खरीदना आपकी जेब के लिए सबसे फायदेमंद साबित हो सकता है।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।