Apple का सस्ता iPhone भी बनेगा ‘Pro’, iPhone 17e में आएगा वही फीचर जिसने सबका दिल जीता

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple जल्द ही अपने अगले सस्ते iPhone मॉडल iPhone 17e के साथ एक बड़ा डिज़ाइन अपडेट लाने की तैयारी में है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस बार नॉच डिज़ाइन को अलविदा कह सकती है और इसमें भी अन्य iPhones की तरह Dynamic Island display लाने वाली है। ये वही फीचर है, जो पहली बार iPhone 14 Pro series में देखा गया था।

ये पढ़ें: Lava का ये फोन ₹7,000 में हूबहू iPhone जैसा – पर असली खेल है अंदर का

Dynamic Island से कैसा होगा बदलाव

चाइनीज़ टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, iPhone 17e में Apple का ये “pill-shaped” Dynamic Island मिल सकता है, जिसमें फ्रंट कैमरा और सिस्टम अलर्ट्स जैसी जानकारी डिस्प्ले के ऊपर इंटरएक्टिव तरीके से दिखेगी। यह फीचर iPhone के पूरे लाइन-अप को एक जैसा बना देगा, क्योंकि अब बेस मॉडल से लेकर Pro मॉडल तक सभी में एक सा डिज़ाइन होगा।

iPhone 17e specifications (अनुमानित)

अभी तक सामने आयी रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 17e की डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी और ये एक OLED पैनल हो सकता है, जो Apple के कॉस्ट-इफेक्टिव मॉडलों में काफ़ी सामान्य है। ये उसी 6.1-इंच साइज़ की होगी, जो iPhone 16e में था। हालांकि इस बार कंपनी इसमें A19 chipset दे सकती है, यानि परफॉरमेंस के मामले में यह काफी बेहतर रहेगा। फिर भी ये फोन 120Hz रिफ्रेश रेट या ड्यूल कैमरा सेटअप के बजाय केवल 60Hz डिस्प्ले और एक साधारण रियर कैमरा के साथ ही आ सकता है, ताकि कीमत काबू में रहे।

ये पढ़ें: Upcoming Phones in November 2025: OnePlus से iQOO तक धमाकेदार लॉन्च की लिस्ट देखें

iPhone 17e launch date और कीमतें (संभावित)

iPhone 17e का लॉन्च 2026 के पहले के महीनों में होने की संभावना है। बिलकुल iPhone 16e की तरह ही ये भी फरवरी में आ सकता है। Apple इस बार भी इसे ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में ला सकता है। कीमत की बात करें तो, कंपनी इस फोन को भारत में 60,000 से कम में रखे, ऐसी सम्भावना है। इस कीमत पर ये उन यूज़र्स के लिए एक सस्ता और बेहतरीन विकल्प होगा जो कम कीमत में “modern iPhone design” चाहते हैं।

क्यों महत्वपूर्ण है यह अपडेट

2017 में आए iPhone X के साथ नॉच डिज़ाइन शुरू हुआ था और अब iPhone 17e के साथ उस चलन को शायद पूरी तरह से iPhones में ख़त्म कर दिया जाए। यानि Apple अब बजट सेगमेंट में भी Dynamic Island अनुभव देने की राह पर है, जो कंपनी के डिज़ाइन ट्रांज़िशन का अगला कदम होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNothing का बड़ा दांव – Phone (4a) में नया Glyph Bar और दमदार Snapdragon चिप, लॉन्च से पहले ही बढ़ी हलचल

Nothing 5 मार्च को अपनी Phone (4a) सीरीज़ लॉन्च करने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने 2026 में Phone (4) लाने के बजाय 4a लाइनअप पर फोकस किया है। ऐसे में सवाल सिर्फ नए फोन का नहीं, बल्कि ब्रांड की रणनीति का भी है — क्या Nothing अब मिड-रेंज को ही …

ImageApple का सबसे सस्ता iPhone 2026 में कब आएगा? iPhone 17e को लेकर नई जानकारी

आज की तारीख में Apple को लेकर कई लॉन्च की चर्चाएँ चल रही हैं। जहाँ एक तरफ MacBook Pro के नए मॉडल्स की बातें हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ सबसे ज़्यादा दिलचस्पी Apple के सबसे सस्ते iPhone को लेकर दिख रही है। यह फोन होगा iPhone 17e। ये भी पढ़ें: Android में ये 3 …

ImageApple बदल रहा है गेम! iPhone 18 Pro Max में मिलेगी जबरदस्त बैटरी और नया डिजाइन

Apple का अगला फ्लैगशिप अभी लॉन्च से करीब सात महीने दूर है, लेकिन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लीक की रफ्तार तेज़ हो चुकी है। ताज़ा सप्लाई-चेन रिपोर्ट्स इशारा कर रही हैं कि Apple इस बार सिर्फ कैमरा या डिज़ाइन नहीं, बल्कि बैटरी लाइफ पर भी बड़ा दांव खेलने वाला …

ImageiPhone 17 Pro हुआ सस्ता! Vijay Sales में मिल रहा Rs 23,000 का फायदा

Apple ने इस साल iPhone 17 Pro के साथ बड़ा दांव खेला है। नया डिज़ाइन, बेहतर कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस इसे 2025 के सबसे चर्चित फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में शामिल करते हैं। लेकिन इसकी शुरुआती कीमत ₹1,34,900, कई यूज़र्स को सोचने पर मजबूर कर देती है। अच्छी बात यह है कि साल के अंत में iphone …

Image₹82,900 का iPhone 17 अब ₹45,000 के अंदर! Croma सेल में डील कैसे काम करती है?

Apple का iPhone 17 पिछले साल ₹82,900 की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुआ था। लेकिन Croma की “Everything Apple” सेल के दौरान यही फोन कुछ शर्तों के साथ ₹45,000 से कम में मिलने का दावा किया जा रहा है। सवाल यह है कि यह कीमत बन कैसे रही है? ये पढ़ें: Pro में क्या …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products