iPhone 17e लॉन्च: दोगुना स्टोरेज, MagSafe की वापसी, फिर भी इस फोन पर सवाल क्यों?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple ने आज सुबह iPhone 17e लॉन्च कर दिया है और पहली नज़र में यह पिछले साल के iPhone 16e से कहीं ज़्यादा मज़बूत लगता है। दोगुना बेस स्टोरेज, नई A19 चिप और MagSafe की वापसी। यानि जिन चीज़ों की कमी 16e में यूज़र्स को हुई, इस बार उन्हें ठीक करने की कोशिश की गई है।

लेकिन असली सवाल यही है: क्या 17e वाकई वैल्यू डील है, या फिर यह फ्लैगशिप के करीब पहुंचकर भी कुछ ज़रूरी चीज़ों से दूर रह जाता है? आइये जानते हैं।

ये पढ़ें: Motorola Razr Fold लॉन्च – Motorola का पहला बुक स्टाइल फोल्ड, क्या देगा Galaxy Fold 7 को टक्कर

इस बार Apple ने क्या बदला और क्या छोड़ा?

सबसे बड़ा बदलाव स्टोरेज में है। iPhone 17e अब 256GB से शुरू होता है, जबकि कीमत अमेरिका में 599 डॉलर रखी गई है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 64,900 रुपये है। पिछले मॉडल के मुकाबले यह कदम प्रभावी रूप से बेहतर वैल्यू देता है, क्योंकि अब ज़्यादा स्टोरेज के लिए अलग से और खर्च नहीं करना पड़ेगा।

परफॉरमेंस की बात करें तो, इसमें वही A19 चिप दी गई है जो स्टैंडर्ड iPhone 17 में मिलती है। 16-कोर न्यूरल इंजन के साथ यह Apple Intelligence फीचर्स को ज़्यादा सहज तरीके से चलाने के लिए तैयार है। नया C1X मॉडेम भी जोड़ा गया है, जिसे पहले से तेज़ बताया जा रहा है।

इस अफोर्डेबल वर्ज़न में भी MagSafe आखिरकार वापस आ गया है। अब 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है और वायर्ड चार्जिंग से करीब 30 मिनट में 50% तक बैटरी भरी जा सकती है।

iPhone 17e में फोटोग्राफी के लिए आपको 48MP का सिंगल Fusion सेंसर मिल रहा है, जो 2x ऑप्टिकल-क्वालिटी ज़ूम और 4K Dolby Vision रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। नया पोर्ट्रेट मोड सब्जेक्ट को अपने-आप पहचान लेता है।

ये पढ़ें: 30 मिनट में 75% चार्ज! Samsung का नया 60W फास्ट चार्जर भारत में लॉन्च

लेकिन अब भी किफायती दाम पर समझौता तो करना पड़ेगा। 6.1-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले अभी भी 60Hz पर ही चलता है। जहां iPhone 17 में 120Hz ProMotion मिल चुका है, वहीं 17e पर यह कमी तुरंत महसूस होती है।

iPhone 17e काले, सफेद और सॉफ्ट पिंक रंग में आएगा। प्री-ऑर्डर 4 मार्च से शुरू होंगे और 11 मार्च से बिक्री शुरू होगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

ImageOPPO Find X9s भारत में आया, Find X9 से महंगा फिर भी क्यों है चर्चा में?

OPPO की नई लॉन्च रणनीति थोड़ी उलझन पैदा कर सकती है। कंपनी ने OPPO Find X9s को ‘सब-फ्लैगशिप’ कहा है, लेकिन इसकी कीमत और फीचर्स इसे स्टैंडर्ड Find X9 से ऊपर खड़ा करते हैं। कुछ ऐसा ही कन्फ्यूज़न Vivo X300 FE के साथ भी देखने को मिला था। ऐसे में सवाल सीधा है कि भारतीय …

ImageUpcoming Smartphones in March 2026 India – iPhone 17e से Xiaomi 17 Ultra तक, एक साथ लॉन्च होंगे ये बड़े फोन

जनवरी और फरवरी की तेज़ रफ्तार के बाद अब मार्च 2026 भी भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार के लिए कम व्यस्त नहीं रहने वाला है। इस महीने फ्लैगशिप पावर, मिड-रेंज इनोवेशन और डिज़ाइन एक्सपेरिमेंट – तीनों का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा। इस महीने में iPhone 17e, Nothing Phone 4a, Xiaomi 17 Ultra और Poco X8 सीरीज़ …

Image₹30,000 में कौन-सा फोन खरीदें? ये हैं इस समय के टॉप 5 स्मार्टफोन

पिछले कुछ समय में ₹30,000 के बजट में स्मार्टफोन खरीदना पहले से ज़्यादा मुश्किल हो गया है। वजह सिर्फ नए लॉन्च नहीं हैं, बल्कि RAM और स्टोरेज चिप्स की बढ़ती कीमतें भी हैं, जिनकी वजह से अब इस रेंज में वैल्यू ढूंढना उतना आसान नहीं रहा। ऊपर से इस सेगमेंट में कई फोन ऐसे हैं, …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE के आज भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें क्यों बढ़ गई है चर्चा?

Vivo आज भारत में अपनी X300 सीरीज़ के दो बड़े स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है – Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE। ये दोनों फोन कंपनी के प्रीमियम लाइनअप को और मज़बूत करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, बल्कि कीमत की भी हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products