iPhone Air 2 का नया लुक देखकर चौंक जाएंगे आप – अब आएगा सबसे पतला Dual Camera iPhone

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple ने जब इस साल iPhone Air लॉन्च किया था, तो सबने कहा कि “वाह, क्या स्लिम फोन है!”। 5.6mm मोटाई वाला ये iPhone अपने डिज़ाइन के लिए तो चर्चा में रहा, लेकिन बिक्री में पीछे रह गया। अब खबर ये है कि कंपनी ने हार नहीं मानी है और वो iPhone Air 2 यानि iPhone 18 Air के रूप में इसकी वापसी की तैयारी कर रही है। इस बार कंपनी एक की जगह दो कैमरा देकर, कैमरा गेम को अपग्रेड करने वाली है।

ये पढ़ें: 1 दिसंबर से बढ़ेंगे रिचार्ज के रेट, Jio–Airtel यूज़र्स को लगेगा बड़ा झटका

iPhone Air 2 में क्या होगा नया?

लीक के अनुसार, Apple अब नए Air 2 में डुअल कैमरा सेटअप लाने वाला है। आसार हैं कि इस बार सिर्फ एक नहीं, बल्कि दो 48MP लेंस मिलेंगे, एक प्राइमरी सेंसर और एक अल्ट्रा वाइड लेंस होगा। फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए ये एक बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है। डिज़ाइन के मामले में ये फोन पहले जैसा ही दिखने वाला है, बस कैमरा मॉड्यूल में एक नया लेंस जुड़ जाएगा।

डिस्प्ले की बात करें तो, इसमें वही 6.5-इंच की OLED ProMotion डिस्प्ले मिलेगी, जिसमें Face ID सपोर्ट भी रहेगा। पूरी तरह से उम्मीद यही है कि Apple इस बार भी अल्ट्रा स्लिम फ्रेम को बरकरार रखेगा। हां, ये अभी साफ नहीं कि इसकी मोटाई थोड़ी और कम होगी या बढ़ेगी।

परफॉरमेंस

नए iPhone Air 2 (iPhone 18 Air) में A20 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो एफिशिएंसी और तेज़ी, दोनों में पिछले मॉडल से बेहतर होगा। यह फोन eSIM-only मॉडल हो सकता है। तो यहां आपको फिजिकल सिम के लिए स्लॉट नहीं मिलेगा।

iPhone 18 Air लॉन्च और कीमत

Apple iPhone Air 2 launch in India की बात करें तो, तो रिपोर्ट्स के अनुसार ये फोन सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro, 18 Pro Max और Apple फोल्डेबल फोन के साथ लॉन्च हो सकता है। कीमत वही रहने की उम्मीद है यानि लगभग ₹1,19,900।

iPhone Air ने पूरी तरह सफल न होने के बाद भी Apple फिर एक बार स्लिम फोन के साथ थोड़ा जोखिम उठाने को तैयार है। शायद कंपनी को आगे स्लिम फोनों का भविष्य दिख रहा है।

अब देखना ये है कि क्या iPhone Air 2 dual camera और नए A20 Pro चिप के साथ सफल हो पायेगा।

ये पढ़ें: सिर्फ ₹58,000 में भी कम में मिल रहा iPhone 16, Flipkart-JioMart ने दी तगड़ी छूट, जानें ऑफर की पूरी डिटेल

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image200MP कैमरा, दमदार बैटरी और चमकने वाला बैक- vivo V70 FE भारत में लॉन्च, बैटरी भी है दमदार

vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र में ही यह फोन अपने डिज़ाइन के कारण आकर्षित करता है। इसकी सबसे खास बात है इसका चमकने वाला बैक पैनल, जो अंधेरे में हल्का चमकता है। लेकिन सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, vivo ने इसमें 200MP का बड़ा …

ImageiPhone 17 Pro Max पर अब तक का सबसे आकर्षक डिस्काउंट, ऑफर देख चौंक जाएंगे आप

अगर आप एक प्रीमियम iPhone का अनुभव चाहते हैं, लेकिन कुछ डिस्काउंट के साथ तो, इस समय iPhone 17 Pro Max खरीदने पर आकर्षक छूट मिल रही है। इस फोन को इस समय आप Vijay Sales से 10,000 से ज़्यादा के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। आइये इस फ्लैगशिप पर मिल रहे लेटेस्ट डिस्काउंट, असली …

ImageiPhone Air लॉन्च: Apple का अब तक का सबसे पतला iPhone, जानें कीमत और फीचर्स

Apple ने अपने साल के सबसे बड़े “Awe Dropping” इवेंट में नया iPhone Air लॉन्च (iPhone Air launch) कर दिया है। ये कंपनी की नई AIR सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन है और साथ ही अब तक का सबसे पतला iPhone भी। slimmest iPhone ever के रूप में इसकी मोटाई सिर्फ 5.6mm है और वज़न मात्र …

Image12,000 रुपये से भी सस्ता हुआ iPhone Air, पेंसिल से भी पतला ये iPhone बना बेस्ट डील का दावेदार

Apple ने इस साल अपना सबसे पतला iPhone, iPhone Air लॉन्च किया था, और तब इसकी शुरुआती कीमत ₹1,19,900 रखी गई थी। लेकिन अब Vijay Sales पर यह मॉडल ₹12,000+ की छूट के साथ मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो गई है। अगर आप लंबे समय से इस अल्ट्रा स्लिम iPhone पर …

ImageMotorola का सबसे पतला फोन: Moto X70 Air चीन में लॉन्च, अब इंडिया बारी, जानें फीचर्स और कीमतें

Motorola ने आखिरकार चीन में अपना नया Moto X70 Air लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी का “Air Series” के तहत पहला स्मार्टफोन है। 5.99mm की सुपर स्लिम बॉडी और सिर्फ 159 ग्राम वज़न के साथ यह फोन फिलहाल मोटोरोला का सबसे पतला डिवाइस बन गया है। दिलचस्प बात ये है कि लॉन्च के तुरंत …

Discuss

Be the first to leave a comment.