iQOO 15R भारत में लॉन्च: Snapdragon 8 Gen 5 और 7600mAh बैटरी के साथ जानें क्या होगी कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

₹50,000 से कम में Snapdragon 8 Gen 5, 7,600mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग? iQOO 15R की भारत में एंट्री ने अप्पर मिड रेंज सेगमेंट में सीधी हलचल मचा दी है। ऐसे समय में जब ज़्यादातर ब्रांड कीमतें बढ़ा रहे हैं, iQOO ने ऐसा स्पेक शीट पेश किया है जो सीधे OnePlus 15 जैसे फोनों को चुनौती देता है। आइये जानते हैं iQOO 15R के बारे में, जो आज भारतीय बाज़ार में एंट्री ले चुका है।

ये पढ़ें: Upcoming Smartphones in March 2026 India – iPhone 17e से Xiaomi 17 Ultra तक, एक साथ लॉन्च होंगे ये बड़े फोन

iQOO 15R व उपलब्धता

iQOO 15R की शुरुआती कीमत ₹44,999 (8GB + 256GB) रखी गई है। इसके अलावा इसमें 12GB + 256GB और 12GB + 512GB मॉडल भी उपलब्ध होंगे। लॉन्च ऑफर्स के तहत HDFC और Axis बैंक कार्ड से ₹4,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे बेस वेरिएंट की प्रभावी कीमत ₹40,999 के करीब पहुंच सकती है।

  • 8GB + 256GB – ₹44,999
  • 12GB + 256GB – ₹47,999
  • 12GB + 512GB – ₹52,999

फोन Dark Knight और Triumph Silver कलर में आता है। प्री-बुकिंग आज से ही शुरू हो चुकी है, अर्ली डिलीवरी 2 मार्च से और जनरल सेल 3 मार्च से शुरू होगी।

iQOO 15R स्पेसिफिकेशन

iQOO 15R में 6.59-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक लोकल पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। पावर देने के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही ये LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज से भी लैस है। फोन में गेमिंग के लिए क्रायोजेनिक कूलिंग सिस्टम और हाई FPS सपोर्ट भी कंपनी ऑफर कर रही है।

iQOO 15R

कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT-700V प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ) और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। वहीँ सेल्फी लवर्स के लिए, फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 7,600mAh बैटरी है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट करती है। 7.9mm मोटाई और 202 ग्राम वज़न के बावजूद फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है।

Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलने वाला यह स्मार्टफोन चार साल के OS अपडेट और छह साल की सिक्योरिटी अपडेट का वादा करता है।

ये पढ़ें: Nothing का बड़ा दांव – Phone (4a) में नया Glyph Bar और दमदार Snapdragon चिप, लॉन्च से पहले ही बढ़ी हलचल

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

ImageOnePlus 15R लॉन्च: Snapdragon 8 Gen 5 के साथ आने वाला पहला फोन और 7400mAh बैटरी

OnePlus ने भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन OnePlus 15R लॉन्च कर दिया है। R सीरीज़ हमेशा से उन यूज़र्स के लिए जानी जाती रही है, जो फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस चाहते हैं लेकिन “Pro” टैग की कीमत नहीं चुकाना चाहते। इस बार कंपनी ने 15R को उसी सोच के साथ पेश किया है – जहां …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

ImageXiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 भारत में लॉन्च, Leica कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

Xiaomi ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने पिछले हफ्ते इन्हें MWC 2026 में ग्लोबली पेश किया था और अब इन्हें भारतीय बाज़ार में उतारा गया है। इस लॉन्च के साथ Xiaomi और Leica की साझेदारी को भी नया स्तर मिला है। कंपनी …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products