iQOO 8 सीरीज़ जल्दी ही भारत में हो सकती है लॉन्च- लीक हुए मुख्य फ़ीचर और कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO 8 सीरीज़ जल्दी ही चीन में लॉन्च होने जा रही है। 17 अगस्त को कंपनी इस फ़्लैगशिप सीरीज़ को अपने देश में लॉन्च करने वाली है। उसी के लिए इसे सोशल मीडिया पर टीज़ भी किया जा रहा है। लेकिन लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन को हाल ही में IMEI डेटाबेस पर देखा गया और अब लगता है कि चीन में लॉन्च के बाद इसे जल्दी ही भारत में भी लॉन्च किया जायेगा। उम्मीद है कि iQOO 8 सीरीज़ चीन में लॉन्च होने के कुछ दिन बाद ही भारत में दस्तक दे सकती है।

iQOO 8 की प्रेडेसर सीरीज़ iQOO 7 को भी भारत में इसी साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था, ज़ाहिर है कि इसकी सक्सेसर को भी भारत में लॉन्च ज़रूर किया जायेगा।

आइये जानते हैं कि लॉन्च से पहले iQOO 8 से सम्बंधित क्या जानकारी सामने आयी है।

ये भी पढ़ें: भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच सीरीज़ 2021: India vs England टेस्ट मैच ऑनलाइन मुफ्त में कैसे देखें

iQOO 8 series स्पेसिफिकेशन

हाल ही में IMEI लिस्टिंग के दौरान पता चला कि iQOO 8 का मॉडल नंबर I2019 है और ये 4G LTE सपोर्ट के साथ आएगा। वहीँ इसमें iQOO 8 Pro को लेकर ये जानकारी सामने आयी है कि ये 2K AMOLED LTPO डिस्प्ले के साथ आएगा और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी होगा। iQOO 8 Pro में Qualcomm Snapdragon 888 plus प्रोसेसर आने की पुष्टि भी हो चुकी है, वहीँ iQOO 8 में ओक्टा कोर Snapdragon 870 चिपसेट आएगा।

iQOO 8 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा आएगा और इसमें VIS five-axis एंटी-शेल माइक्रो-क्लाउड गिम्बल स्टेबलाईज़ेशन आने की भी चर्चा है। फिलहाल iQOO 8 सीरीज़ से सम्बंधित चल रही अफवाहों की मानें तो, इसमें 50 MP का मुख्य कैमरा, 48 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 16MP का तीसरा सेंसर मौजूद रहेगा। साथ ही इसमें 12GB की LPDDR5 रैम होगी और 4GB तक रैम को बढ़ाने का विकल्प यानि कि VRAM भी है।

ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 3, Galaxy Z Flip 3 अनोखे डिज़ाइन और बेहतर फ़ीचरों के साथ लॉन्च हुए

इसमें 4500mAh की बैटरी आने के आसार हैं, लेकिन कंपनी ने इस बात की घोषणा कर दी है कि इसमें 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी।

कंपनी iQOO 8 सीरीज़ में एक ख़ास BMW Edition भी लॉन्च करेगी जो सफ़ेद रंग का होगा और उसमें BMW की स्ट्राइप दी गयी हैं। इसे आप नीचे दी गयी तस्वीर से समझ सकते हैं।

iQOO 8 सीरीज़

इस सीरीज़ को लेकर और भी कुछ ताज़ी अफवाहें हैं जो सामने आयीं हैं और इसकी कीमतें भी लॉन्च से चंद दिन पहले लीक हो चुकी हैं।

iQOO 8 सीरीज़ को लेकर सबसे दिलचस्प ख़बर जो सामने आयी है, वो ये है कि इसका फिंगरप्रिंट कुछ अनोखा हो सकता है। हाल ही में नामी चीनी टिपस्टर Digital Chat Station के सोशल मीडिया पर साझा किये गये एक पोस्ट के अनुसार इसमें आने वाला फिंगरप्रिंट सेंसर कुछ अनोखा होगा।

हालांकि ये अभी पता नहीं चल सका है कि कंपनी इन स्मार्टफोनों में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ क्या एक्सपेरिमेंट करने वाली है।

कीमतें और उपलब्धता

आगे आपको नयी अटकलों के बारे में बताते हैं, जिनके अनुसार इस सीरीज़ के बेस मॉडल यानि कि iQOO 8 के 8GB+256GB मॉडल की कीमत CNY 5,299 (लगभग 60,700 रूपए) हो सकती है। हालांकि अन्य स्टोरेज वैरिएंट की क्या कीमतें होंगी, ये तो लॉन्च के समय ही पता चल सकेगा।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImageOnePlus 10 Pro के पहले लीक में नज़र आया कैमरा डिज़ाइन

OnePlus 9 सीरीज़ के बाद, अब OnePlus 10 Pro की चर्चा शुरू हुई है। इस स्मार्टफोन का आज पहला लीक सामने आया है, जिसमें इस स्मार्टफोन का रियर पैनल पर फिट किया गया कैमरा डिज़ाइन सामने आया है। सबसे पहली बात तो ये है कि कंपनी की तरफ से अगले फ़ोन OnePlus 10 सीरीज़ के …

Image30,000 रुपए में भारत में उपलब्ध बेस्ट 5G स्मार्टफोन – 2023

भारत में अब लगभग 100 से ज़्यादा शहरों में 5G नेटवर्क की शुरुआत हो चुकी है। वहीँ स्मार्टफोन कंपनियां भी 5G नेटवर्क आने के पहले से ही लगातार अपने बेहतरीन 5G स्मार्टफोनों को पेश करती आ रही हैं। भारत में भी अगर हम 2022 साल को देखें तो मिड-रेंज सेगमेंट में स्मार्टफोनों की परिभाषा बदली …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.