iQOO Neo 10R भारत में लॉन्च – गेमिंग के लिए मिलेंगे खास फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन, iQOO Neo 10R लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस सीरीज़ के दो फ्लैगशिप स्मार्टफोनों (iQOO Neo 10 और iQOO Neo 10 Pro) को पिछले साल चीन में लॉन्च कर चुकी है, लेकिन थोड़ी हैरानी की बात ये है कि ये दोनों भारत में नहीं आये। लेकिन आज कंपनी ने इस सीरीज़ के तीसरे स्मार्टफोन iQOO Neo 10R को 30,000 के बजट में भारतीय बाज़ार में पेश किया है।

ये फ़ोन Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट के साथ गेमिंग और अच्छी परफॉरमेंस चाहने वालों के लिए एक बेहतर विकल्प बन सकता है। इसमें गेमिंग के लिए खास फीचर दिए गए हैं, जैसे – बिल्ट-इन FPS मीटर, डेडिकेटेड ई-स्पोर्ट्स मोड, ‘मॉन्स्टर मोड, 90fps गेमिंग सपोर्ट और हीट डिसिपेशन के लिए बड़ा वेपर चेंबर।

ये पढ़ें: Xiaomi 15 सीरीज़ भारत में लॉन्च – प्रो फोटोग्राफी के लिए बेस्ट, लेकिन कीमत जानकर घूम जायेगा दिमाग

आइए इसकी कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशनों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iQOO Neo 10R की कीमत और उपलब्धता

iQOO Neo 10R तीन वैरिएंट में उपलब्ध होगा। इसे आप दो – नीले (रेजिंग ब्लू) और ग्रे (मूननाइट टाइटेनियम) रंगों में खरीद सकते हैं।

  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹26,999
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹28,999
  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹30,999

इसकी प्री-बुकिंग 11 मार्च शाम 5 बजे से शुरू हो चुकी है, और SBI, ICICI और HDFC बैंक के कार्डों से खरीदने पर ₹2,000 का कैशबैक ऑफर भी है। प्री-बुकिंग करने वालों के लिए ये 18 मार्च से उपलब्ध होगा, वहीँ बाकी के ग्राहक इसे 19 मार्च से Amazon और iQOO.com पर खरीद सकते हैं।

ये पढ़ें: मार्च 2025 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones In March 2025

iQOO Neo 10R के स्पेसिफिकेशन

Neo 10R में 6.78-इंच की 1.5K (2800×1260 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस व HDR10+ सपोर्ट के साथ आयी है। इसमें Schott Xensation Up प्रोटेक्शन भी है, हालांकि ये कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास जितनी बेहतर नहीं है। ये ओक्टा कोर Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित है, साथ में ग्राफ़िक्स के लिए Adreno 735 GPU और 12GB तक की रैम भी है।

ये मिड रेंज फोन ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया है, हालांकि सेल्फी के लिए इसमें आपको 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा, जो अच्छी सेल्फी दे सकता है। वहीँ रियर पैनल पर इसमें 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है। इस फोन में आपको काफी बड़ी 6400mAh की बैटरी मिल रही है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

अन्य फीचरों में Funtouch OS 15, बिल्ट-इन FPS मीटर, डेडिकेटेड ई-स्पोर्ट्स मोड, ‘मॉन्स्टर मोड’, बायपास चार्जिंग शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image200MP कैमरा, दमदार बैटरी और चमकने वाला बैक- vivo V70 FE भारत में लॉन्च, बैटरी भी है दमदार

vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र में ही यह फोन अपने डिज़ाइन के कारण आकर्षित करता है। इसकी सबसे खास बात है इसका चमकने वाला बैक पैनल, जो अंधेरे में हल्का चमकता है। लेकिन सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, vivo ने इसमें 200MP का बड़ा …

ImageiQOO Neo 11 आया इन 5 धमाकेदार फीचर्स के साथ, गेमर्स के लिए मिड-रेंज में बन सकता है खास

Vivo के सब-ब्रांड iQOO ने चीन में अपना नया गेमिंग फोन iQOO Neo 11 लॉन्च कर दिया है, जो परफॉर्मेंस और डिज़ाइन दोनों में अपने पुराने वर्ज़न से एक कदम आगे है। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 2K AMOLED डिस्प्ले और बड़ी 7500mAh बैटरी जैसी प्रीमियम खूबियां दी गई हैं। चलिए जानते हैं इसके 5 …

ImageiQOO Z11x 5G रिव्यू: ₹20,000 में असली बैटरी किंग? 7200mAh वाला ये फोन सबको पीछे छोड़ देगा

iQOO Z11x ₹20,000 के अंदर आने वाले सबसे फीचर-पैक्ड मिड-रेंज स्मार्टफोनों में से एक है। इसमें बड़ा 120Hz डिस्प्ले है, ऐसा ऑक्टा-कोर चिपसेट मिलता है जो आराम से 60fps BGMI गेमिंग संभाल सकता है, हाई-रिज़ॉल्यूशन प्राइमरी कैमरा और बड़ी बैटरी दी गई है, जो उन यूज़र्स के लिए फायदेमंद है जो दिन में दो बार …

ImageiQOO 15R भारत में लॉन्च: Snapdragon 8 Gen 5 और 7600mAh बैटरी के साथ जानें क्या होगी कीमत

₹50,000 से कम में Snapdragon 8 Gen 5, 7,600mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग? iQOO 15R की भारत में एंट्री ने अप्पर मिड रेंज सेगमेंट में सीधी हलचल मचा दी है। ऐसे समय में जब ज़्यादातर ब्रांड कीमतें बढ़ा रहे हैं, iQOO ने ऐसा स्पेक शीट पेश किया है जो सीधे OnePlus 15 जैसे फोनों …

ImageOppo K13 Turbo Pro vs iQOO Neo 10 – भारत में कौन सा मिड-रेंज फ्लैगशिप आपके लिए बेहतर?

Oppo K13 Turbo Pro vs iQOO Neo 10 – चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Oppo ने भारत में अपना नया परफॉर्मेंस-फोकस्ड फोन Oppo K13 Turbo Pro लॉन्च किया है। इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ बेहद स्मूथ परफॉरमेंस, 7,000mAh बैटरी के साथ लम्बा बैटरी बैकअप और एक एक्टिव कूलिंग फैन जैसी हाई-परफॉर्मेंस फीचर मिलते हैं। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products