iQOO Neo 11 आया इन 5 धमाकेदार फीचर्स के साथ, गेमर्स के लिए मिड-रेंज में बन सकता है खास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo के सब-ब्रांड iQOO ने चीन में अपना नया गेमिंग फोन iQOO Neo 11 लॉन्च कर दिया है, जो परफॉर्मेंस और डिज़ाइन दोनों में अपने पुराने वर्ज़न से एक कदम आगे है। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 2K AMOLED डिस्प्ले और बड़ी 7500mAh बैटरी जैसी प्रीमियम खूबियां दी गई हैं। चलिए जानते हैं इसके 5 सबसे दमदार फीचर्स, जो इसे गेमिंग और परफॉर्मेंस लवर्स के लिए खास बनाते हैं।

ये भी पढ़ें: Vivo X300 Series लॉन्च: कैमरा क्वॉलिटी में देगी iPhone को टक्कर

1. Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और Q2 गेमिंग चिप

iQOO Neo 11 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm पर आधारित है और AnTuTu पर ये चिप 3.54 मिलियन स्कोर पा चुका है। इसके साथ कंपनी ने अपना Q2 gaming chip और Monster Engine भी जोड़ा है, जो ग्राफ़िक्स और फ्रेम रेट स्टेबिलाईज़ेशन को और बेहतर बनाता है। गेमिंग परफॉरमेंस को स्टेबल रखने के लिए इसमें 8K वेपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है।

iQOO Neo 11

2. नया डिज़ाइन और मज़बूत बिल्ड क्वॉलिटी

iQOO Neo 11 का डिज़ाइन पहले से पूरी तरह नया है। इसका कैमरा मॉड्यूल अब पतला है और बैक पैनल में चार रंगों के विकल्प हैं। इनमें Facing the Gale (जिसमें रंग बदलता हुआ दिखता है), सफ़ेद (Light White), नारंगी (Pixel Orange) और काला (Shadow Black) शामिल हैं। फोन की बॉडी एरोस्पेस ग्रेड एल्युमीनियम अलॉय से बनी है और इसमें IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन भी है, जिसके साथ ये पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित है। इन सभी के साथ ये रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए और ड्यूरेबल बनता है।

3. ब्राइट 2K डिस्प्ले

इस फोन में 6.82-इंच का 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 2592Hz PWM डिमिंग सपोर्ट मिलेंगे। पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक जाती है, जिससे साथ यूज़र इसे सीधी धूप में भी अच्छे से देख पाएंगे। ये स्क्रीन SGS और TUV low blue light सर्टिफिकेशन के साथ आँखों पर भी आरामदायक है।

iQOO Neo 11

ये भी पढ़ें: OnePlus 15 इस दिन भारत में करेगा एंट्री – इतनी बड़ी बैटरी और ज़बरदस्त डिस्प्ले पहली बार

4. 50MP सोनी कैमरा

Neo 11 में 50MP Sony सेंसर वाला डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS और vivo की NICE algorithm दी गई है। कंपनी के अनुसार ये लो-लाइट में भी शार्प तस्वीरें देंगी, जिनमें रंग भी काफी हद तक सटीक मिलेंगे। साथ में 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 16MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

5. 7500mAh बैटरी और 100W चार्जिंग

iQOO Neo 11 की 7500mAh silicon-carbon battery गेमर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं। कंपनी का दावा है कि इसकी 100W Flash Charging सिर्फ 3 मिनट में 2 घंटे का वीडियो प्लेबैक देती है।

बाकी फीचर्स

फोन में Android 16 आधारित OriginOS 6 दिया गया है, साथ में Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4, 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर्स जैसी सुविधाएं हैं।

कीमत

iQOO Neo 11 की शुरुआती कीमत 2,599 युआन (लगभग ₹32,500) रखी गई है। ये फोन फिलहाल चीन में उपलब्ध है, जबकि iQOO Neo 11 India launch, iQOO 15 के बाद होने की उम्मीद है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

ImageiQOO Z11 Turbo लॉन्च, मिड-रेंज में फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ आया फोन

iQOO ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11 Turbo लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की Z-series को एक नया दिशा देता है, क्योंकि इसमें ऐसा हार्डवेयर दिया गया है जो आमतौर पर फ्लैगशिप फोनों में देखने को मिलता है। मिड-रेंज सेगमेंट में यह एक ऐसा लॉन्च है जो परफॉर्मेंस और बैटरी दोनों …

ImageiQOO Z11x 5G रिव्यू: ₹20,000 में असली बैटरी किंग? 7200mAh वाला ये फोन सबको पीछे छोड़ देगा

iQOO Z11x ₹20,000 के अंदर आने वाले सबसे फीचर-पैक्ड मिड-रेंज स्मार्टफोनों में से एक है। इसमें बड़ा 120Hz डिस्प्ले है, ऐसा ऑक्टा-कोर चिपसेट मिलता है जो आराम से 60fps BGMI गेमिंग संभाल सकता है, हाई-रिज़ॉल्यूशन प्राइमरी कैमरा और बड़ी बैटरी दी गई है, जो उन यूज़र्स के लिए फायदेमंद है जो दिन में दो बार …

Image7500mAh बैटरी और फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ 35,000 तक की कीमत में लॉन्च हो सकता है ये फोन, स्पेक्स लीक

iQOO एक बार फिर अपनी Neo सीरीज़ के साथ बाज़ार में हलचल मचाने को तैयार है। iQOO Neo 11 को लेकर कई लीक सामने आए हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि ये फोन मिड-रेंज सेगमेंट में एक फ्लैगशिप किलर बनकर उभरेगा। अब तक सामने आयी लीक रिपोर्टों के अनुसार, iQOO Neo 11 में 2K OLED …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products