7500mAh बैटरी और फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ 35,000 तक की कीमत में लॉन्च हो सकता है ये फोन, स्पेक्स लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO एक बार फिर अपनी Neo सीरीज़ के साथ बाज़ार में हलचल मचाने को तैयार है। iQOO Neo 11 को लेकर कई लीक सामने आए हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि ये फोन मिड-रेंज सेगमेंट में एक फ्लैगशिप किलर बनकर उभरेगा।

अब तक सामने आयी लीक रिपोर्टों के अनुसार, iQOO Neo 11 में 2K OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 7500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। साथ ही इसमें 100W फ़ास्ट चार्जिंग और अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं, जो ज़्यादातर सिर्फ प्रीमियम फोनों में देखने को मिलते हैं। आसार हैं कि इस फोन की किमय 35,000 रुपए तक हो।

ये पढ़ें: अक्टूबर 2025 में आने वाले स्मार्टफोन – upcoming smartphones in October 2025

डिज़ाइन और गेमिंग, क्या दोनों में शानदार होगा

डिज़ाइन के मामले में कंपनी Neo 11 को मेटल के मिड-फ्रेम और IP68 सर्टिफिकेशन के साथ पेश कर सकती है, जिससे ये फोन मज़बूत और टिकाऊ बनेगा। वहीं, गेमिंग लवर्स के लिए इसमें Monster Supercore Engine शामिल किया जा सकता है, जो iQOO 15 में भी देखने को मिला था। ये इंजन लंबे गेमिंग सेशन के दौरान हीट को कंट्रोल रखता है और फ्रेम रेट स्टेबल (स्थायी) बनी रहती है। यानि इसके साथ आपका फोन भी ठंडा रहेगा और गेम प्ले भी स्मूथ होगी।

कीमत की बात करें तो, चीन में इस फोन की कीमतें लॉन्च से पहले ही लीक हो चुकी हैं। वहाँ iQOO Neo 11 को लगभग 2,500 Yuan (करीब ₹31,200) में पेश किया जा सकता है। इस कीमत से ये साफ है कि iQOO इस बार मिड-रेंज में भी high-end performance देने की तैयारी में है।

अब इंतज़ार बस इस बात का है कि चीन के बाद ये फोन भारत में कितनी जल्दी एंट्री लेता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब इंतज़ार खत्म? Apple का Foldable iPhone लेकर आया बड़ा सरप्राइज़

अगर आप लंबे समय से इस सवाल का इंतज़ार कर रहे हैं कि “Apple आखिर foldable iPhone कब लाएगा?”, तो अब तस्वीर थोड़ी साफ होती नज़र आ रही है। पिछले करीब 7 सालों से Samsung जैसे ब्रांड इस सेगमेंट में आगे हैं, लेकिन Apple अब अपनी एंट्री की तैयारी में है। आइये जानते हैं कि …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Imagerealme का अफोर्डेबल फोन 7000mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च

realme ने भारत में अपना नया realme C83 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। मात्र 13,499 रुपए की कीमत पर ये फोन 7000mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन ऑफर करता है। कंपनी ने इसे खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो लंबी बैटरी लाइफ, बड़ी स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी …

ImageSamsung Galaxy A37 और A57 की कीमत लीक, लॉन्च से पहले ही महंगे पड़े ये नए फोन?

Samsung 25 मार्च 2026 को भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च करने जा रहा है, लेकिन लॉन्च से ठीक पहले इनकी संभावित कीमतें लीक हो गई हैं। यह जानकारी टिप्स्टर अभिषेक यादव द्वारा X (Twitter) पर शेयर किए गए रिटेलर मेमो से सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये कीमतें सिर्फ …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products