iQOO Z3 5G हुआ स्नैपड्रैगन 768 चिपसेट और 64MP प्राइमरी सेंसर के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO ने आज चीन में iQOO Z3 5G स्मार्टफोन को पेश किया है जो मिड रेंज प्राइस में कंपनी का बजट 5G स्मार्टफोन होगा। फोन में आपको स्नैपड्रैगन 768 चिपसेट के साथ 64MP प्राइमरी सेंसर भी दिया गया है। iQOO ने अपनी Z3 डिवाइस में मेमोरी फ्यूज़न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है जो 8GB रैम के साथ भी आपको 11GB रैम जैसा परफॉरमेंस देने में सक्षम है।

iQOO Z3 5G की स्पेसिफिकेशन

iQOO Z3 में 6.58 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 2408 x 1080 पिक्सल है और यह HDR 10+ और 1300 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन का रिफ्रेश रेट 120Hz रखा गया है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.40 प्रतिशत है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 रखा गया है।

फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768G चिपसेट द्वारा संचालित है जिसे Adreno 620 GPU के साथ इस्तेमाल की गयी है। स्टोरेज ऑप्शन्स में 128GB/256GB UFS 2.2 और 6GB/8B LPDDR4x रैम मिल रहे हैं। सॉफ्टवेयर के तौर पर डिवाइस एंड्राइड 11 आधारित iQOO UI पर रन करती हुई मिलेगी।

कैमरा स्पेसिफिकेशन देखे तो यहाँ पर आपको 64MP के प्राइमरी लेंस के साथ 8MP + 2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप भी देखने को मिलता है जो सुपर-नाईट मोड, पोर्ट्रेट मोड, AR स्टीकर, AI मेकअप जैसे फीचरों से युक्त है। इसके अलावा फोन में आपको 16MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

फोन में आपको 4,400mAh की बड़ी बैटरी 55W सुपरफ़ास्ट चार्जिंग के साथ दी गयी है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, स्टीरियो स्पीकर, ड्यूल-मोड 5G और ब्लूटूथ 5.1 जैसे फीचर भी दिए है।

iQOO Z3 5G के स्पेसिफिकेशन

मॉडल iQOO Z3 5G
डिस्प्ले 6.58-इंच (2408 × 1080 पिक्सेल) FHD+ LCD 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो, HDR10+, 120Hz रिफ्रेश रेट, 95% NTSC color gamut
कलर दीप ब्लैक, नेबुला और क्लाउड ब्लू
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 11 आधारित iQOO UI
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 768G
मेमोरी 6GB/8GB LPDDR5 और 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज
फ्रंट कैमरा 16MP (f/2.0)
रियर कैमरा 64MP (f/1.79)+ 8MP (f/2.2) अल्ट्रा-वाइड एंगल + 2MP डेप्थ लेंस (f/2.4)
बैटरी 4400mAh बैटरी, 55W SuperFlash चार्जर, USB-C
कनेक्टिविटी ड्यूल मोड 5G, WiFi, ब्लूटूथ 5.1, GPS
कीमत 1,699 युआन / 1,799 युआन / 1,999 युआन

 

Related Articles

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

ImageiQOO Z3 5G हुआ स्नैपड्रैगन 768 चिपसेट और 64MP प्राइमरी सेंसर के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

iQOO ने आज इंडिया में iQOO Z3 5G स्मार्टफोन को पेश किया है जो मिड रेंज प्राइस में कंपनी का बजट 5G स्मार्टफोन होगा। फोन में आपको स्नैपड्रैगन 768 चिपसेट के साथ 64MP प्राइमरी सेंसर भी दिया गया है। iQOO ने अपनी Z3 डिवाइस में मेमोरी फ्यूज़न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है जो 8GB रैम …

ImageiQOO Z3 5G होगा स्नैपड्रैगन 768G के साथ 8 जून को लांच इंडिया में लांच, जाने क्या होगा ख़ास?

iQOO लगता है इंडियन मार्किट में अपनी पकड़ बनाने के लिए एक नयी सीरीज को इंडिया में पेश करने के लिए तैयार है। iQOO के आधिकारिक अकाउंट से iQOO Z3 को लांच करने की जानकारी शेयर की थी। इस फोन का प्रोडक्ट पेज भी अमेज़न इंडिया पर लाईव हो गया था, वहीं आज कंपनी ने …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

ImageVivo Nex 3S 5F हुआ वाटरफॉल डिस्प्ले, 64MP प्राइमरी सेंसर और 12GB LPDDR5 रैम के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

विवो ने अपने नेक्स्ट 5G स्मार्टफोन Vivo Nex 3S 5G को चीन में लांच कर दिया गया है। फोन को स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट, 64MP प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप, और 44W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बड़ी बैटरी जैसे आकर्षक फीचर किफायती कीमत के साथ बाज़ार में उतारा गया है तो चलिए नज़र …

Discuss

Be the first to leave a comment.