21 मार्च को भारत में लॉन्च हो सकता है iQOO Z7 स्मार्टफोन, एक विज्ञापन द्वारा हुआ खुलासा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में ब्रांड न्यू iQOO Z7 के लॉन्च की तारीख का खुलासा एक नवीनतम Google विज्ञापन के माध्यम से हुआ है। स्मार्टफोन भारत में 21 मार्च, 2023 को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दे कि यह आगामी स्मार्टफोन iQOO Z6 का सक्सेसर होगा, जिसकी घोषणा पिछले साल अगस्त में 80W फास्ट चार्जिंग, Snapdragon 778G+ चिपसेट और 64MP ट्रिपल कैमरों के साथ की गई थी। भारत में iQOO Z7 के लॉन्च के बारे में विवरण यहां दिए गए हैं।

प्रतिष्ठित टिपस्टर Oneily Gadget के एक ट्वीट के अनुसार, एक नया Google विज्ञापन देखा गया है जो 21 मार्च को iQOO Z7 के लिए भारत लॉन्च की तारीख की पुष्टि करता है। रिलीज़ हुए विज्ञापन में कुछ इस प्रकार के शब्द इंगित थे, “iQOO Z7 – स्ले, स्ट्रीम, शूट, रिपीट – 21 मार्च 2023 को लॉन्च”। अब इस विज्ञापन को देख यही उम्मीद है, कि फोन 21 मार्च को भारत में दस्तक देगा।

यह भी पढ़े :-10 मार्च को भारत में दस्तक देगा Moto G73 5G, Dimensity 930 SoC से लैस होगा फोन

iQOO Z6 स्पेक्स

iQOO Z6 फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन के साथ 6.58-इंच IPS LCD पैनल, टॉप पर वॉटरड्रॉप नॉच और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। हैंडसेट Qualcomm Snapdragon 695 SoC द्वारा संचालित है, जो 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

Z6 के पीछे, 50MP का मुख्य कैमरा और मैक्रो सेंसिंग के लिए दो, 2MP के सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप है। सेल्फी लेने और वीडियो कॉल करने के लिए हैंडसेट में आगे की तरफ 16MP का कैमरा है। iQOO Z6 5G फनटच ओएस 12 के साथ एंड्रॉइड 12 को बूट करता है और 5000mAh की बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़े :-Apple के डायनामिक आइलैंड जैसे सेटअप के साथ 7 मार्च को लॉन्च होगा Realme C55

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइलफोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप smartprix.com पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Imageअब इंतज़ार खत्म? Apple का Foldable iPhone लेकर आया बड़ा सरप्राइज़

अगर आप लंबे समय से इस सवाल का इंतज़ार कर रहे हैं कि “Apple आखिर foldable iPhone कब लाएगा?”, तो अब तस्वीर थोड़ी साफ होती नज़र आ रही है। पिछले करीब 7 सालों से Samsung जैसे ब्रांड इस सेगमेंट में आगे हैं, लेकिन Apple अब अपनी एंट्री की तैयारी में है। आइये जानते हैं कि …

ImageiQOO 11 गीकबेंच पर नज़र आया, Snapdragon 8 Gen 2 के साथ होगा लॉन्च

Iqoo इस साल के आखिरी महीने में अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ को विश्व स्तर पर लॉन्च कर सकती है। iQOO 11 सीरीज़ काफी समय से खबरों में आ रही है, लेकिन हाल ही में इसके बेस मॉडल iQOO 11 को Geekbench बेंचमार्किंग साइट पर भी देखा गया। इस फ़ोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन भी इस …

ImageiQOO Neo 7 और Poco X5 Pro की कीमतें लॉन्च से पहले ही लीक, क्या इस कीमत में खरीदेंगे आप ?

iQOO Neo 7 और POCO X5 Pro दोनों ही भारत में लॉन्च होने वाले और दोनों ही मिड-रेंज स्मार्टफोन हैं। इनमें कंपनी ने iQOO Neo 7 की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है, लेकिन वहीँ Poco X5 Pro की लॉन्च की तारीख आना बाकी है। दोनों स्मार्टफोन फरवरी 2023 में भारत में दस्तक देंगे। लेकिन …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, नए फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy M सीरीज़ में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन जोड़ने जा रहा है। कंपनी Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की संभावित कीमत और कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Samsung …

Image10 लाख+ AnTuTu स्कोर का दावा, iQOO Z11x की भारत में इस दिन होगी एंट्री

क्या 25 हजार रुपये से कम में ऐसा फोन आ सकता है जो 7,000mAh बैटरी और 10 लाख से ज्यादा AnTuTu स्कोर का दावा करे? कुछ ऐसी ही जानकारी iQOO Z11x के बारे में सामने आयी है, जो 12 मार्च 2026 को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी इसे अपने वर्ग का सबसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.