10 लाख+ AnTuTu स्कोर का दावा, iQOO Z11x की भारत में इस दिन होगी एंट्री

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

क्या 25 हजार रुपये से कम में ऐसा फोन आ सकता है जो 7,000mAh बैटरी और 10 लाख से ज्यादा AnTuTu स्कोर का दावा करे? कुछ ऐसी ही जानकारी iQOO Z11x के बारे में सामने आयी है, जो 12 मार्च 2026 को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी इसे अपने वर्ग का सबसे तेज़ स्मार्टफोन बता रही है। बड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर चाहने वालों के लिए यह लॉन्च खास साबित हो सकता है। आइये इसके बारे में और जानते हैं।

iQOO ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि यह नया स्मार्टफोन 25,000 रुपये से कम कीमत वाले वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी ने इसे प्रमोट करते हुए, इसे अपने सेगमेंट का सबसे तेज़ डिवाइस बताया गया है, जिसमें AnTuTu स्कोर 10 लाख से अधिक होने का दावा किया गया है।

ये पढ़ें: Galaxy S26 Ultra vs vivo X300 Pro: कौन है असली Android किंग?

इसकी इस परफॉरमेंस के पीछे MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर है, जिसे Mali-G615 MC2 ग्राफिक्स यूनिट के साथ जोड़ा गया है। ये कॉम्बिनेशन गेमिंग और भारी मल्टीटास्किंग के दौरान बेहतर रफ्तार देने के लिए तैयार किया गया है।

कंपनी का फोकस साफ तौर पर स्पीड और पावर यूज़र्स पर है, खासकर उन लोगों के लिए जो इस प्राइस रेंज में ज़्यादा रफ्तार चाहते हैं।

iQOO Z11x स्पेसिफिकेशन

लीक्स के अनुसार, iQOO Z11x में 6.8-इंच Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। बड़ी स्क्रीन और हाई रिफ्रेश रेट इसे गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए एक स्मूद स्क्रीन बना सकते हैं।

बैटरी की बात करें तो इसमें 7,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। अगर यह स्पेसिफिकेशन सही रहता है, तो यह अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी वाले फोनों में से एक होगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, iQOO Z11x में 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S26 Series लॉन्च: 7 साल अपडेट, नई चिप और दमदार डिस्प्ले के साथ एंट्री

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चल सकता है।

टीज़र इमेज में फ्लैट बैक डिज़ाइन दिखाया गया है, जिसमें ड्यूल कैमरा मॉड्यूल और बड़ा फ्लैश यूनिट नज़र आता है। एक कलर ऑप्शन मिंट या टील शेड में दिखाई दे रहा है, जो फोन को अलग लुक देता है।

12 मार्च को होने वाले लॉन्च इवेंट में इसकी कीमत और बाकी डिटेल्स सामने आएंगी। अब देखना होगा कि क्या iQOO Z11x वाकई अपने सेगमेंट का सबसे तेज़ फोन साबित होता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

ImageMoto G77 Power भारत में लॉन्च, एक चार्ज में 3 दिन चलने का दावा

Motorola ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर ये तीन दिन तक साथ निभा सकती है। इसके साथ मिलते हैं, 50MP का Sony LYTIA …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageGalaxy M47 vs iQOO Z11x: AMOLED और 6 साल का अपडेट या बड़ी बैटरी और दमदार गेमिंग, किसके लिए कौन सा सही?

Galaxy M47 vs iQOO Z11x: Samsung ने हाल ही में अपनी M-सीरीज़ की भारत में वापसी कराते हुए Galaxy M47 5G लॉन्च किया है, और इसकी सीधी टक्कर है उस iQOO Z11x से, जो इस साल मार्च में आया है और तभी से ही इस बजट में कई लोगों की पसंद बना हुआ है। दोनों …

ImageOnePlus का सबसे सस्ता फोन आ रहा है भारत में: N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगा पेश

OnePlus ने अपनी नई N सीरीज़ के पहले फोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Amazon India पर लाइव हुई टीज़र लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कई दिनों तक नई लाइनअप को टीज़ करने के बाद कंपनी ने अब इसका पहला …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products