Motorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और AI परफॉर्मेंस में 46% का सुधार जैसी बातें सामने आ चुकी हैं। बाकी स्पेक्स फिलहाल लीक और रिपोर्ट्स के ज़रिए सामने आए हैं। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: ₹20,000 से कम में दमदार बैटरी वाले 5G फोन: बार-बार चार्ज करने की टेंशन खत्म

खास फीचर्स

सबसे पहले बात करते हैं परफॉर्मेंस की। लीक के मुताबिक Edge 70 Max में Qualcomm का लेटेस्ट फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो इसे सीरीज़ के बाकी फोनों से अलग खड़ा करता है, क्योंकि अन्य सभी में MediaTek की चिप है।

दूसरी बड़ी बात इसकी बैटरी है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी, यानी अगर आप हैवी यूज़र हैं तो दिनभर बैटरी की चिंता कम रहेगी। इसके अलावा कंपनी ने खुद ये कन्फर्म किया है कि फोन वायरलेस चार्जिंग के साथ आएगा। WPC सर्टिफिकेशन के अनुसार ये Qi2 बेस्ड 25W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग होगी, यानी बिना किसी केस के भी मैग्नेटिक एक्सेसरीज़ फोन के पीछे आप लगा सकते हैं।

ये पढ़ें: 10,001mAh या बड़ी बैटरी वाले फोन बन गए ट्रेंड, लेकिन क्या आपको खरीदना चाहिए? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये बातें

Motorola Edge 70 Max संभावित स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनडिटेल (संभावित)
डिस्प्ले6.82-इंच 2K AMOLED, 165Hz रिफ्रेश रेट, LTPO
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 5
रैम + स्टोरेज12GB LPDDR5X + 256GB UFS 4.1
रियर कैमराट्रिपल सेटअप: 50MP प्राइमरी (Sony LYT-710, OIS) + टेलीफोटो + अल्ट्रावाइड
फ्रंट कैमरा32MP
बैटरी8,000mAh
चार्जिंग90W वायर्ड
वायरलेस चार्जिंग25W (Qi2 मैग्नेटिक, WPC सर्टिफाइड)
सॉफ्टवेयरAndroid 16, Motorola Hello UI + Qira AI असिस्टेंट
बिल्ड/रेटिंगIP68/IP69 + MIL-STD-810H
कलरनीला (Glacier Blue), काला (Onyx Black), हरा (Sage Green)
कीमत (संभावित)करीब ₹55,000 से ₹58,000 के बीच

फिलहाल इतना तय है कि Edge 70 Max, Edge 70 Pro+ (शुरुआती कीमत ₹47,999) से ऊपर वाले सेगमेंट में उतरेगा। ध्यान दें, ऊपर दी गई कई डिटेल्स लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। Motorola ने अभी लॉन्च की तारीख और पूरी स्पेसिफिकेशन्स ऑफिशियली नहीं बताई हैं, इसलिए पक्की जानकारी के लिए लॉन्च तक इंतज़ार हम सभी को है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

ImageMotorola Edge 70 Max भारत में लॉन्च – vivo X200T से होगी सीधी टक्कर

Motorola ने आज भारत में अपना नया फ्लैगशिप Motorola Edge 70 Max लॉन्च कर दिया है। सालों तक Edge सीरीज़ के फोन कर्व्ड स्क्रीन और वीगन लेदर वाले बैक पैनल के साथ आते रहे, जो कभी पूरी तरह फ्लैगशिप वाली लीग में नहीं पहुंच पाए। Max ने इस बार कर्व को पूरी तरह छोड़ दिया …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Discuss

Be the first to leave a comment.