iQOO Z8 सीरीज़ चिपसेटों के साथ 31 अगस्त को होगी लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कई अफवाहों के बाद, iQOO ने अपनी नयी iQOO Z8 सीरीज़ के लॉन्च की घोषणा कर दी है। इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोन iQOO Z8 और Z8x 31 अगस्त, 2023 को चीन में पेश किये जायेंगे। कुछ बेंचमार्किंग वेबसाइटों पर भी ये पहले नज़र आ चुका है और कंपनी ने भी इसकी पहली टीज़र इमेज (फोटो) शेयर कर दी है। ये फ़ोन iQOO Z7 सीरीज़ (जिनमें से iQOO Z7 Pro 5G अभी 31 अगस्त को भारत में लॉन्च होने वाला है) के सक्सेसर होंगे।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S23 FE सितंबर में हो सकता लॉन्च, फिर से स्पेसिफिकेशन लीक

सामने आये टीज़र में फ़ोन के कैमरा मॉड्यूल का डिज़ाइन साफ़ नज़र आ रहा है। ये फ़ोन ड्यूल रियर सेंसर के साथ आएंगे और साथ ही दायीं साइड पर वॉल्यूम रॉकर और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी हैं। फ़ोन की टॉप एज पर आप ऑडियो जैक के साथ माइक्रोफोन भी देख सकते हैं।

इसके अलावा iQOO Z8 के स्पेसिफिकेशन पहले ही बेंचमार्किंग के दौरान सामने आ चुके हैं। इसमें 6.64-इंच की फुल एचडी+ LCD डिस्प्ले आने के आसार हैं। फ़ोन को MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट के साथ गीकबेंच पर देखा गया है और इसमें 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज होगी। हालांकि इसमें 512GB तक के स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं। इसके अलावा iQOO Z8 में 64MP + 2MP के रियर कैमरा आ सकते हैं और पूरा दिन आराम से चलने के लिए इसमें 120W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी मौजूद होगी।

ये पढ़ें: Realme 11 5G रिव्यु: 20,000 के बजट में एक आकर्षक डिज़ाइन

इसके अलावा अगर iQOO Z8x की बात करें तो, ये स्मार्टफोन Snapdragon 6 Gen 1 के साथ आ सकता है, जो कि Qualcomm का नया किफायती प्रोसेसर होगा। इसके अलावा इसमें 6000mAh की बैटरी होने की भी बात सामने आयी है और फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट इसमें 44W का हो सकता है। इसके अलावा इसमें भी फुल एचडी+ LCD डिस्प्ले आने के ही आसार हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

Imageसितंबर के शुरुआत में हो सकती iQOO Z8 और iQOO Z8x की घोषणा, दोनों के स्पेसिफिकेशन लीक

iQOO भारत में 31 अगस्त को अपना iQOO Z7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। इसके अलावा, कंपनी के iQOO Z8 सीरीज़ से जल्द ही पर्दा उठाने की बात भी सामने आ रही है। इस सीरीज़ में iQOO Z8 और iQOO Z8x को पेश करने की बात की जा रही है। दोनों डिवाइस का मॉडल …

ImageVivo iQOO Pro 5G होगा 22 अगस्त को 12GB रैम और स्नैपड्रैगन 855 प्लस के साथ चीन में लांच

Vivo iQOO Pro 5G चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो के सब-ब्रांड का पहला 5G स्मार्टफोन इस महीने की 22 तारीख (22 अगस्त) को लॉन्च किया जाएगा। सोशल मीडिया साइट Weibo पर Vivo ने एक पोस्ट शेयर की है जिसपर डिवाइस का नाम और उसकी लांच डेट साफ तौर पर दिखाई देती है। वीवो के सब-ब्रांड iQOO …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products