iQOO Z9s सीरीज की कीमत का टीज़र सामने आया; 21 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO Z9s सीरीज 21 अगस्त को भारत में लॉन्च होने वाली है। लॉन्च से पहले फ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स और डिज़ाइन से सम्बंधित कई जानकारी सामने आयी हैं, और अब कंपनी ने हिंट देते हुए iQOO Z9s सीरीज की कीमत की जानकारी नए टीज़र के माध्यम से साझा की है। लॉन्च के बाद फ़ोन को इसकी आधिकारिक वेबसाइट और Amazon से ख़रीदा जा सकता है। आगे इसकी कीमत और टीज़र के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Galaxy A16 5G Geekbench लिस्टिंग पर आया नजर; जल्द हो सकता है लॉन्च

iQOO Z9s सीरीज की कीमत का टीज़र सामने आया

कंपनी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की हैं, जिसमें फ़ोन की इमेज के साथ लॉन्च की तारीख, AnTuTu स्कोर, और कीमत की जानकारी शामिल हैं। कंपनी ने iQOO Z9s सीरीज कीमत की हिंट देते हुए बताया है, कि सीरीज 25,000 रूपए से कम कीमत पर उपलब्ध होने वाली है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि सीरीज का Pro मॉडल 25000 रूपए की कीमत पर उपलब्ध हो सकता है, और इसका बेस मॉडल इससे कम 20000 या 22000 रूपए की कीमत पर उपलब्ध हो सकता है।

पोस्ट के अनुसार फ़ोन ने AnTuTu पर 8.2 लाख का स्कोर हासिल किया है। फ़ोन को मार्बल टेक्सचर डिज़ाइन के साथ पेश किया जायेगा, और इसमें कर्व्ड डिस्प्ले दिया जायेगा। इसकी डिज़ाइन को कंपनी के फ्लैगशिप फ़ोन iQOO 12 से प्रेरित हो कर बनाया है, हालांकि कंपनी इस मिड रेंज सीरीज में iQOO 12 से भी स्लिम बॉडी दे रही है। पिछले लीक्स के अनुसार फ़ोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। फ़ोन Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। इसमें 5,500mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

ये पढ़े: Infinix Xpad स्पेसिफिकेशन्स और रेंडर्स लीक; जल्द हो सकता है लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung ने शुरू किया नया अपडेट रोलआउट, Fold6 और Flip6 यूज़र्स को मिला बड़ा फीचर

Samsung ने अब अपने 2024 के फोल्डेबल फोन्स, Galaxy Z Fold6 और Galaxy Z Flip6 के लिए One UI 8.5 बीटा रोलआउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसकी शुरुआत साउथ कोरिया से हुई है। यह अपडेट मार्च 2026 के आखिर में लाइव हुआ है और वहां के यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसे …

ImageiQoo Z9s सीरीज डिज़ाइन टीज़र आया सामने; अगले महीने होगा भारत में लॉन्च

अगले महीने iQoo अपनी नयी iQoo Z9s सीरीज पेश करने वाला है। काफी समय से इसके बारे में इंटरनेट पर रूमर्स आ रहे थे, और हाल ही में सीरीज के एक मॉडल को Geekbench वेबसाइट पर भी देखा गया था। कंपनी के इंडियन CEO ने फ़ोन की डिज़ाइन को अपने एक्स हैंडल पर टीज़ किया है। …

ImageRealme 13 Pro 5G सीरीज जल्द भारत में लॉन्च हो सकती हैं, टीज़र आया सामने

कुछ महीने पहले ही Realme ने अपनी Realme 12 Pro सीरीज़ को लॉन्च किया था, जिसकी सफलता के बाद अब कंपनी जल्द ही भारत में Realme 13 Pro 5G सीरीज लॉन्च करने जा रही है। हालांकि कंपनी द्वारा इसकी लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की गयी है, लेकिन इस फ़ोन का टीज़र सामने आया …

Image10 लाख+ AnTuTu स्कोर का दावा, iQOO Z11x की भारत में इस दिन होगी एंट्री

क्या 25 हजार रुपये से कम में ऐसा फोन आ सकता है जो 7,000mAh बैटरी और 10 लाख से ज्यादा AnTuTu स्कोर का दावा करे? कुछ ऐसी ही जानकारी iQOO Z11x के बारे में सामने आयी है, जो 12 मार्च 2026 को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी इसे अपने वर्ग का सबसे …

ImageGalaxy A37 और A57 भारत में लॉन्च, फीचर्स ठीक-ठाक लेकिन कीमत ने सबको चौंकाया

Samsung ने आधिकारिक तौर पर भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च कर दिए हैं, और इनकी कीमतें वही हैं जो पहले लीक में सामने आई थीं।Galaxy A37 की कीमत Galaxy A57 की कीमत डिज़ाइन, डिस्प्ले और बिल्ड दोनों फोन्स में 6.7-इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products