iQoo Z9x 5G होने वाला है भारत में लॉन्च,21,000 से कम कीमत पर मिलेंगे ये धमाकेदार फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQoo जल्द ही भारतीय बाज़ार में अपना नया फ़ोन पेश करने वाली है। इस कंपनी के फ़ोन अपने शानदार स्पेसिफिकेशन्स और परफॉरमेंस के लिए काफी लोकप्रिय हो रहे हैं , ऐसे में कंपनी ने अपने नए फ़ोन iQoo Z9x 5G का खुलासा किया है। लॉन्च से पहले ही इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में सभी जानकारी इंटरनेट पर वायरल होने लगी हैं। ये एक बजट फ़ोन होने वाला है, जिसमें आपको 6,000mAh की बैटरी मिल सकती हैं। जानते हैं, iQoo Z9x 5G स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और उपलब्धता के बारे में।

iQoo Z9x 5G कीमत और भारत में उपलब्धता

फ़िलहाल कंपनी द्वारा इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन खबरों के अनुसार ये एक बजट फ़ोन होने वाला है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि इस फ़ोन की कीमत 21,000 रुपये या उससे कम हो सकती हैं। बात करे उपलब्धता की तो कंपनी द्वारा भारत में में इसके लॉन्च की तारीख 16 मई, 2024 निर्धारित की गयी है। इस दिन दोपहर 12:00 बजे  होने वाले इवेंट में कंपनी इस फ़ोन की घोषणा करेगी। लॉन्च एक एक सप्ताह के भीतर आप इसे amazon, flipkart जैसी सभी वेबसाइट से ऑनलाइन खरीद पाएंगे।

ये पढ़े: Poco F6 23 मई को होगा भारत में लॉन्च; जानें मुख्य स्पेक्स

iQoo Z9x 5G स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी

आधिकारिक तौर पर इस फ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स से सम्बंधित कोई जानकारी साझा नहीं की हैं, लेकिन इस फ़ोन को पहले ही चीनी बाज़ार में पेश किया जा चूका है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फ़ोन में 6.72 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो  120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक की ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है। बेहतर परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 Chipset का इस्तेमाल किया जा सकता है, इसके साथ ही ग्राफ़िक्स के लिए Adreno 710 मिल सकता है। फ़ोन FuntouchOS 14 लेयर के साथ Android 14 पर काम कर सकता है।

ये पढ़े: Honor 200 Pro design renders की जानकारी हुई लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च

इस फ़ोन में 8GB की RAM और 128GB तक की UFS 2.2 storage मिल सकती हैं, जिसे 1TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है। फ़ोन के बैक पैनल पर 50 megapixel primary sensor और 2 megapixel depth sensor के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप मिल सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में  8 megapixel सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इस फ़ोन में 44W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

ImageiQOO इंडिया वेबसाइट पर दिखा iQOO Z9x 5G; जल्द हो सकता है लॉन्च

iQOO जल्द ही भारतीय बाज़ार में अपना नया फ़ोन iQOO Z9x 5G पेश कर सकता है। थोड़े समय पहले ही इस फ़ोन को चीन और मलेशिया में लॉन्च किया गया था, और अब कंपनी ने अपनी भारतीय वेबसाइट के माधयम से दी है। इस फ़ोन के स्पेयर पार्ट्स की कीमत iQOO इंडिया की वेबसाइट पर …

Image21 मार्च को भारत में लॉन्च होगा iQOO Z7, AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 920 SoC से लैस होगा स्मार्टफोन

पिछले कुछ दिनों से iQOO के बजट फोन Z7 को लेकर अफवाहें काफ़ी तेज़ हो गयी हैं। ब्रांड ने भी भारत में आधिकारिक लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के फीचर्स को टीज़ किया है और आज, कंपनी के भारतीय CEO के एक साक्षात्कार के माध्यम से, इस आगामी डिवाइस के बारे में जानकारी मिली हैं। iQOO …

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

ImageiQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, Z11x से 2GB ज़्यादा रैम अब कम पैसों में, जानें कीमत

iQOO का Z11x इस साल मार्च में भारत आया था, और तब से इसके दाम कम से कम तीन बार बदल चुके हैं। आज कंपनी ने उसी फोन को एक नए नाम के साथ बाज़ार में उतार दिया है, iQOO Z11xa 5G। इस फोन का हार्डवेयर बिलकुल वही है, कंपनी ने इसमें सिर्फ मेमोरी वैरिएंट …

Discuss

Be the first to leave a comment.