साल 2021 की दूसरी छामाई में शुरू हो जायेगा Jio 5G, मुकेश अम्बानी ने की घोषणा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Reliance इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अम्बानी ने इंडियन मार्किट में अपने 5G शुरू करने के प्लान का खुलासा किया है। उनके अनुसार अगले साल 2021 की दूसरी छमाई में आपको Jio 5G की सर्विस देखने को मिल सकती है। इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2020 के वर्चुअल इवेंट में बोलते हुए उन्होंने डिजिटल इंडिया और 5G के भविष्य के बारे में काफी कुछ शेयर किया है।

Jio 5G को आत्मनिर्भर भारत पालिसी से जोड़ते हुए उन्होंने इसको जल्द से जल्द विकसित करने की भी बात कही है। अम्बानी जी के अनुसार कंपनी का लक्ष्य पुरे देश में काफी किफायती 5G उपलब्ध करवाना है।

उन्होंने कहा,” हम सुनिश्चित करते है की भारत में साल 2021 की दूसरी छमाई में 5G के युग की शुरुआत हो जाएगी। यह पूरा नेटवर्क भारतीय हार्डवेयर और टेक्नोलॉजी कंपोनेंट्स के साथ पेश किया जायेगा।”

देश में अभी 30 करोड़ 2G फोन यूजर्स हैं। इन लोगों तक स्मार्टफोन की पहुंच जरूरी है और इसके लिए उन्होंने नीतिगत हस्तक्षेप की जरूरत बताई। अंबानी ने कहा कि हम डिजिटली काफी अच्छे से जुड़े हुए हैं, इसके बावजूद 300 मिलियन लोग अभी भी 2जी स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत को 5जी स्पेक्ट्रम को लेकर जल्द से जल्द फैसला लेना चाहिए, साथ में उन्होंने यह भी कहा कि जियो 5जी क्रांति को लीड करेगा। भारत आने वाले दिनों में सेमी कन्डक्टर का मैन्युफैक्चरिंग हब बन सकता है। हम सेमी कन्डक्टर के लिए केवल आयात के भरोसे नहीं रह सकते हैं।

Related Articles

ImageJEE Main Result 2026 आज जारी – 9 सवाल ड्रॉप, कई में फुल मार्क्स – ऐसे चेक करें अपना स्कोर

आज लाखों छात्रों की धड़कनें तेज़ हैं। JEE Main 2026 Session 1 का परिणाम (result) किसी भी समय जारी किया जा सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने फाइनल आंसर की (Answer Key) जारी कर दी है और अब छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे हैं। इस बार परीक्षा में 13 लाख …

ImageJioMart लॉन्च : अब WhatsApp द्वारा JioMart से हो सकेगी शॉपिंग

आज हुई Reliance AGM 2022 मीटिंग में कंपनी ने JioMart को भी लॉन्च किया। ये एक ऑनलाइन शॉपिंग ऐप है, जो BigBasket और Amazon जैसी नहीं, बल्कि अपनी तरह की पहली ऐप होगी। इसके लिए कंपनी ने Meta (Facebook) से साझेदारी की है। साथ ही भारत में आप JioMart पर सीधे WhatsApp से शॉपिंग कर …

ImageReliance AGM 2022: 5 महत्वपूर्ण घोषणाएं, जो आपको ज़रूर चाहिएं

Reliance ने आज 45वीं AGM 2022 मीटिंग का आयोजन किया। इस मीटिंग आज कई ज़रूरी घोषणाएं की गयीं, जिनमें Jio 5G Phone की डेवलपमेंट के बारे में चर्चा और Jio AirFiber को लॉन्च भी शामिल था। इस वर्चुअल मीटिंग को कंपनी के चेयरमैन मुकेश अम्बानी ने कंपनी के सभी डायरेक्टरों के परिचय से शुरू किया …

Image₹500 में 5G, OTT और AI का फायदा? Jio के नए साल वाले प्लान की पूरी डिटेल

नए साल की शुरुआत के साथ Reliance Jio ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए ₹500 का Happy New Year 2026 प्लान पेश किया है। यह प्लान उन लोगों को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो एक ही रिचार्ज में डेटा, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट से जुड़ी कई सुविधाएं चाहते हैं। लेकिन इतने सारे लाभों के …

Imageदुबई में इस साल दौड़ेंगी 1000+ बिना ड्राइवर की टैक्सियां – AI चलाएगा पूरी सवारी

दुबई एक बार फिर भविष्य की ओर बड़ा कदम बढ़ा चुका है। शहर में Baidu Apollo Go की ड्राइवरलेस RT6 टैक्सियों की शुरुआत हो चुकी है और अब योजना है कि इसी साल 1000 से ज़्यादा बिना ड्राइवर की टैक्सियां सड़कों पर उतारी जाएं। दुबई की Roads and Transport Authority (RTA) ने चीन की कंपनी …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products