Google Pixel 10a का पूरा लुक लीक, लॉन्च से पहले ही खुल गए सारे राज़

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google का अगला मिड-रेंज स्मार्टफोन Pixel 10a लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गया है। 18 फरवरी को होने वाले आधिकारिक लॉन्च से ठीक पहले इसके हाई-रेज़ोल्यूशन रेंडर्स लीक हो गए हैं, जिनसे फोन का पूरा डिज़ाइन और कलर ऑप्शन्स सामने आ चुके हैं। Pixel 9a के सक्सेसर के तौर पर आने वाला यह फोन, इस बार सिर्फ AI ही नहीं, बल्कि डिज़ाइन और डिस्प्ले के मामले में भी बड़ा फोकस दिखाता है।

लीक हुई तस्वीरों के अनुसार Pixel 10a चार रंगों में आएगा – Obsidian (काला), Berry (लाल), Fog (सफेद) और Lavender (बैंगनी) । खास बात यह है कि Lavender कलर को Google पहले ही टीज़ कर चुका है, जिससे साफ है कि कंपनी इस बार कलर वैरायटी को लेकर ज़्यादा गंभीर है।

ये पढ़ें: Apple का पहला Foldable iPhone: डिज़ाइन भी बदला, कीमत सुनकर झटका लग सकता है

Pixel 10a का लुक काफी हद तक Pixel 9a जैसा ही है। सामने की तरफ फ्लैट AMOLED डिस्प्ले, बीच में पंच-होल कैमरा और चारों तरफ सिमेट्रिकल बेज़ल्स मिलते हैं। पीछे की ओर पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है। वॉल्यूम और पावर बटन दाईं तरफ ही रखे गए हैं।

Google Pixel 10a

Pixel 10a स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 6.3-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले होगी, जो 60Hz से 120Hz तक का वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आएगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें नया Google Tensor G4 चिपसेट दिया जाएगा।

कैमरा सेक्शन में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, जबकि फ्रंट में 13MP सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। बैटरी लगभग 5100mAh की हो सकती है।

Pixel 10a के साथ Google का सबसे बड़ा हथियार होगा इसका 7 साल का सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट सपोर्ट। कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत $499 (करीब ₹44,000) हो सकती है।

ये पढ़ें: Valentine’s Day से पहले Apple का तोहफ़ा! iPhone 17 से MacBook तक सस्ते

कुल मिलाकर, Pixel 10a उन यूज़र्स के लिए तैयार दिखता है जो क्लीन Android, AI फीचर्स और लंबे सपोर्ट की तलाश में हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16T की तैयारी शुरू: नए फोन में मिलेगा 2nm वाला Snapdragon, जानें कब होगी एंट्री

OnePlus 15T को बाज़ार में आए अभी कुछ ही हफ़्ते बीते हैं, और कंपनी की अगली कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप की चर्चा भी शुरू हो गई है। जाने-माने टिप्स्टर Digital Chat Station की मानें तो OnePlus अंदरूनी तौर पर एक नए छोटे फ्लैगशिप पर काम कर रही है, जिसे OnePlus 16T कहा जा रहा है। फिलहाल जो …

Image6,500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन – Vivo T5 Lite 5G के स्पेक्स लॉन्च से पहले लीक

Vivo अपनी T सीरीज़ में एक नया बजट 5G फोन Vivo T5 Lite 5G लाने की तैयारी में है, और लॉन्च से पहले ही इसके लगभग सारे स्पेक्स लीक हो गए हैं। लीक के मुताबिक इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 चिप और 120Hz डिस्प्ले मिल सकती है। फोन की बैटरी एक दिन …

ImageGoogle Pixel 11 Pro में आ सकता है बड़ा बदलाव, Face ID जैसा फीचर और ‘Glow’ लाइट का लीक

Google अपने अगले Pixel फोन्स लॉन्च करने की तैयारी में है, लेकिन उससे पहले ही Pixel 11 सीरीज़ को लेकर कुछ ऐसी जानकारियां सामने आई हैं, जो इसे पहले से अलग बना सकती हैं। इस बार बात सिर्फ नए प्रोसेसर की नहीं है, बल्कि ऐसे फीचर्स की चर्चा है, जो फोन इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस …

ImageGoogle Pixel 10a को लेकर बड़ा लीक, कीमत, कैमरा और लॉन्च डेट आई सामने

Google एक बार फिर अपने किफायती Pixel फोन को लेकर चर्चा में है। कंपनी जल्द ही Google Pixel 10a लॉन्च कर सकती है, जो Pixel 9a का सक्सेसर होगा। हालांकि कंपनी ने अभी कुछ भी ऑफिशियल तौर पर नहीं कहा है। लेकिन इंटरनेट पर इससे सम्बंधित कई लीक्स सामने आ चुके हैं। इन लीक्स से …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S26 FE, नए Exynos चिप से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Samsung के अगले Fan Edition फोन Galaxy S26 FE की कई अहम डिटेल लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसके नए Exynos 2500 चिप से लेकर 50MP कैमरा और बैटरी तक, लगभग पूरी स्पेक्स शीट सामने आ गई है। बीते कुछ दिनों में फोन की Geekbench लिस्टिंग और कुछ लीक तस्वीरें इंटरनेट पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.