लॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S26 FE, नए Exynos चिप से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung के अगले Fan Edition फोन Galaxy S26 FE की कई अहम डिटेल लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसके नए Exynos 2500 चिप से लेकर 50MP कैमरा और बैटरी तक, लगभग पूरी स्पेक्स शीट सामने आ गई है।

बीते कुछ दिनों में फोन की Geekbench लिस्टिंग और कुछ लीक तस्वीरें इंटरनेट पर आ चुकी हैं, जिनसे इसके परफ़ॉर्मेंस और डिज़ाइन दोनों का अंदाज़ा मिलता है। आइए जानते हैं अब तक क्या-क्या सामने आया है और भारत में ये किस कीमत पर आ सकता है।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: OnePlus N सीरीज़ हिला देगी भारत का ₹20,000 से कम वाला मार्केट

Galaxy S26 FE के स्पेसिफिकेशन लीक

लीक के मुताबिक, Galaxy S26 FE में 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसे पावर देगा Samsung का नया Exynos 2500 (3nm) प्रोसेसर, जो पिछले S25 FE के 4nm Exynos 2400 पर एक अच्छा अपग्रेड है। Geekbench लिस्टिंग पर इसके साथ 8GB RAM और Android 17 (One UI 9) भी दिखा है।

वहीँ रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में फोटोग्राफी के लिए आपको रियर पैनल पर 50MP का OIS प्राइमरी सेंसर, 12MP अल्ट्रावाइड और 3x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 8MP टेलीफोटो कैमरा मिलने की अटकलें लगायीं जा रहीं हैं। सेल्फ़ी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है। इसमें बैटरी करीब 5,000mAh की और चार्जिंग 45W की रहने की उम्मीद है, साथ में IP68 रेटिंग भी मिल सकती है।

Galaxy S26 FE की तस्वीरें भी लीक हुई हैं, जिनसे इसके डिज़ाइन का भी एक अच्छ अंदाज़ा मिलता है। डिज़ाइन को लेकर एक बदलाव नज़र आया है, अब तीनों रियर कैमरे एक उभरे हुए कैमरा ब्लॉक में दिए गए हैं। हालाँकि पिछली बार के मुकाबले ये बदलाव काफ़ी हल्का लग रहा है।

ये पढ़ें: छोटा फोन, बड़ा कैमरा – Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, Leica के साथ मिलेगा 120x ज़ूम

भारत में कीमत और लॉन्च

रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy S26 FE भारत में करीब ₹65,000 की शुरुआती कीमत के साथ आ सकता है। इसे यहां सितम्बर–अक्टूबर 2026 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है, और ये लीक Samsung के सालाना Fan Edition शेड्यूल से मेल खाती है।

हालांकि Samsung ने इस जानकारी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। असल स्पेक्स और कीमत लॉन्च के समय पर ही कन्फर्म किये जायेंगे, इसलिए फिलहाल इन्हें एक संभावना के तौर पर ही लें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 हुआ लॉन्च: नए चौड़े ‘passport’ अंदाज़ में आया फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना बिल्कुल नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8 लॉन्च कर दिया है। यह फोन Samsung की अब तक की किसी भी Fold डिवाइस से बिल्कुल अलग है। पहले आए सभी फोल्डेबल फोन लंबे और पतले हुआ करते थे, लेकिन इस बार कंपनी एक छोटा और चौड़ा ‘passport’ …

Imageसस्ता वाला मॉडल भी अब S26 के दाम पर… Samsung ने लॉन्च किया Galaxy S26 FE

Samsung की FE सीरीज़ की खासियत अब तक यही रही है कि वो अन्य S सीरीज़ के फोनों के मुकाबले में सस्ते फोन लेकर आयी है, जिसमें फ्लैगशिप वाली स्क्रीन और कैमरा तो हर साल मिलते रहे हैं, लेकिन दाम असली S मॉडल से हमेशा काफी नीचे रहे हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से लेकर Watch 9 तक, Unpacked इवेंट से पहले लीक हुई सबकी कीमत

Samsung के अगले Galaxy Unpacked से ठीक पहले उसके पूरे 2026 फोल्डेबल और स्मार्टवॉच लाइनअप की कीमतें लीक हो गई हैं। इस बार Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 के अलावा Galaxy Z Fold 8 Ultra भी आएगा। इसके अलावा Watch 9 भी इसी समय लॉन्च होगी। आपको असमंजस न हो, इसीलिए बता देते …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

Discuss

Be the first to leave a comment.