Samsung Galaxy Z Fold 8 हुआ लॉन्च: नए चौड़े ‘passport’ अंदाज़ में आया फोल्ड, जानें कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

TLDR:

  • नया passport डिज़ाइन: पहली बार Fold को छोटा और चौड़ा बनाया गया है, बंद होने पर एक हाथ में आराम से फिट।
  • दमदार हार्डवेयर: Snapdragon 8 Elite Gen 5 (for Galaxy) और 12GB रैम, साथ में 7.6-इंच फोल्डेबल और 5.5-इंच कवर डिस्प्ले।
  • कैमरा और बैटरी: डुअल 50MP रियर कैमरा, 4,800mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग।

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना बिल्कुल नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8 लॉन्च कर दिया है।

यह फोन Samsung की अब तक की किसी भी Fold डिवाइस से बिल्कुल अलग है। पहले आए सभी फोल्डेबल फोन लंबे और पतले हुआ करते थे, लेकिन इस बार कंपनी एक छोटा और चौड़ा ‘passport’ डिज़ाइन लेकर आई है, जैसा पहले कभी देखने को नहीं मिला। बंद होने पर यह फोन ज़्यादा चौड़ा रहता है, जिससे आप इसे एक हाथ से भी आसानी से पकड़ और चला सकते हैं।

अंदर की तरफ इसमें 7.6-इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले 4:3 आकार में दिया गया है, जो खुलने पर एक छोटे टैबलेट जैसा अनुभव देता है। इसके साथ Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, डुअल 50MP कैमरा और 4,800mAh बैटरी मौजूद है। आइए इसकी कीमत और खूबियों पर एक नज़र डालते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 8 बनाम Fold 8 Ultra: दोनों में क्या अंतर है, आपके लिए कौन सा सही

Galaxy Z Fold 8 की कीमत और सेल

Samsung Galaxy Z Fold 8 को भारत में तीन स्टोरेज विकल्पों में पेश किया गया है। इसकी कीमत इस प्रकार है:

  • 12GB + 256GB: ₹1,79,999
  • 12GB + 512GB: ₹1,99,999
  • 16GB + 1TB: ₹2,39,999 

कंपनी ने भारत में इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू कर दी है, और फोन की बिक्री आने वाले कुछ हफ्तों में शुरू होगी।

Galaxy Z Fold 8 स्पेसिफिकेशन

सबसे बड़ा बदलाव इस फोन के आकार और डिस्प्ले में है। खोलने पर आपको 7.6-इंच का Dynamic AMOLED 2X फोल्डेबल डिस्प्ले मिलता है, जो QHD+ रेज़ॉल्यूशन और 4:3 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। पहले वाले Fold मॉडलों की तुलना में यह स्क्रीन कम लंबी और ज़्यादा चौड़ी है, जिससे वेब पेज, डॉक्यूमेंट और गेम्स में आपको ज़्यादा जगह मिलती है। बाहर की तरफ 5.5-इंच का QHD+ कवर डिस्प्ले 16:10 आकार में दिया गया है। दोनों स्क्रीन 120Hz तक के एडाप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती हैं, यानी तेज़ धूप में भी स्क्रीन पर सबकुछ साफ दिखता है।

डिज़ाइन और बनावट के मामले में Samsung ने इस फोन में नया Flex Titanium हिंज इस्तेमाल किया है। बंद होने पर फोन की मोटाई करीब 9.7mm और खुलने पर सिर्फ 4.5mm रह जाती है, जबकि वज़न लगभग 201 ग्राम है, जो पिछले Galaxy Z Fold 7 से करीब 14 ग्राम हल्का है। फोन को IP48 रेटिंग के साथ धूल और पानी से सुरक्षा भी दी गई है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 (for Galaxy) प्रोसेसर मौजूद है, जिसके साथ 12GB रैम जोड़ी गई है। यह वही टॉप-लेवल प्रोसेसर है जो इस साल के दूसरे Galaxy फ्लैगशिप फोनों में देखने को मिला है है, यानी हैवी मल्टीटास्किंग और गेमिंग में आपको परेशानी नहीं आनी चाहिए।

कैमरे में ये फोन Samsung के सिग्नेचर फोल्डेबल फोन, जिसे इस बार Fold 8 Ultra का नाम दिया गया है, से थोड़ा पीछे है। इसमें डुअल रियर सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ मौजूद है, और साथ में f/1.9 अपर्चर वाला 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दोनों स्क्रीन पर एक-एक 10MP कैमरा (f/2.2) आपको मिलेगा। टेलीफोटो लेंस यहां नहीं है, उसे सिर्फ Galaxy Z Fold 8 Ultra तक सीमित रखा गया है।

Galaxy Z Fold 8 में 4,800mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, NFC और UWB का सपोर्ट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर के साथ-साथ Samsung DeX और Samsung Pay जैसे फीचर्स आपको नज़र आएंगे।

अन्य जानकारी

Galaxy Z Fold 8 चार रंगों, क्रीम (Cream), ग्रेफाइट (Graphite), लैवेंडर (Lavender), क्रीम (Cream) और पिस्ता (Pistachio) में उपलब्ध है। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह फोन Android 17 पर आधारित One UI 9.0 के साथ आता है, और कंपनी इस पर कई साल तक के OS व सिक्योरिटी अपडेट देगी। चार्जिंग के मामले में फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आता है, और इसमें 20W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO Z11 रिव्यू: भरोसेमंद ऑल राउंडर फोन, पर कुछ कमियाँ भी हैं

iQOO Z11 अपनी कीमत में MediaTek Dimensity 7500 Turbo के साथ आने वाला पहला फोन है, और कंपनी को इस पर गर्व होना समझ में आता है। वेपर चैंबर कूलिंग, सिमेट्रिकल ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और iQOO 15 से लिए गए कुछ फ्लैगशिप-जैसे AI फीचर के दम पर, कागज़ पर ये फोन साफ तौर पर अपने …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और 8-इंच डिस्प्ले वाला नया फ्लैगशिप फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे दमदार फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया फ्लैगशिप फोल्ड है और पिछले साल आए Galaxy Z Fold 7 का सीधा सक्सेसर है। इसमें 8-इंच का बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

ImageGalaxy Z Fold 8 सीरीज़ आज होगी लॉन्च, लेकिन क्या 8वीं जनरेशन में भी फोल्डेबल इन 5 सवालों का जवाब दे पाएगी?

Samsung आज (22 जुलाई) लंदन में अपने Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 8 सीरीज़, यानी Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra, साथ ही Z Flip 8 और Watch 9 सीरीज़ से पर्दा उठा रहा है। भारत में इनकी कीमत भी आज शाम को ही सामने आ जाएगी। खास बात …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

Discuss

Be the first to leave a comment.