ये हैं Jio के सबसे धांसू प्लान, जिनमें मिलेगा सबसे ज़्यादा डाटा और धमाकेदार बेनिफिट्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Reliance Jio ने भारतीय टेलीकॉम बाज़ार में अपनी एक ख़ास जगह बनायी है। कंपनी के इसकी शुरुआत अन्य टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले में सस्ते प्लान और बेहतर कनेक्टिविटी देकर की। हालांकि हर यूज़र की पसंद अलग होती है, किसी को ज़्यादा दिन की वैलिडिटी चाहिए, तो किसी को सबसे ज़्यादा डाटा। Jio अब भी कई बेहतरीन प्री-पेड प्लानों के साथ भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में सबसे आगे है। Reliance Jio के कई प्री-पेड प्लान ऐसे हैं, जो अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ सबसे ज़्यादा डाटा देते हैं। इनमें 1 महीने से लेकर 1 साल तक की वैलिडिटी वाले प्लान शामिल हैं। अगर आप भी कोई ऐसा प्लान चाहते हैं, जिसमें ज़्यादा डाटा मिल सके (Jio plans with maximum data), तो आप यहां देख सकते हैं।

ये पढ़ें: इंटरनेट स्लो चल रहा है? बदल लो ये सेटिंग्स और स्पीड मिलेगी धुआंधार

1. ₹399 प्रीपेड प्लान

Jio का 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन उपयोगकर्ताओं के लिए काफी अच्छा है जिन्हें रोज़ ज़्यादा डाटा (Jio plans with maximum data) चाहिए। 28 दिनों की वैधता के साथ आने वाले इस प्लान में प्रतिदिन 2.5GB डेटा मिलता है, यानी कुल 70GB डेटा। इसके साथ ही, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS / दिन और JioTV, JioCinema, और JioCloud का फ्री एक्सेस भी उपलब्ध है।

2. ₹219 प्रीपेड प्लान

वहीँ जिन यूज़र्स को कुछ कम समय के लिए ज़्यादा हाई स्पीड डाटा चाहिए, वो Jio का 219 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं। इस प्लान में 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 3GB डाटा दिया जाता है। इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और JioTV, JioCinema, और JioCloud का फ्री एक्सेस यूज़र्स को मिलेगा।

3. ₹299 प्रीपेड प्लान

Jio के 299 रुपये वाले प्लान में 1.5GB डाटा 28 दिन तक रोज़ मिलता है। ये प्लान उन यूज़र्स के लिए अच्छा है, जिन्हें थोड़े कम दाम में मॉडरेट रूप में डाटा चाहिए। इसके अलावा इसमें भी वही सब सेवाएं शामिल हैं, जैसे – अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS रोज़, Jio की ऐप्स का फ्री एक्सेस।

4. ₹749 प्रीपेड प्लान

अगर आप तीन महीने (90 दिन) की लंबी वैधता वाला प्लान चाहते हैं, तो Jio का 749 रुपए का प्रीपेड प्लान ले सकते हैं। इसमें 2GB प्रतिदिन डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। कुल मिलाकर, इसमें 180GB डेटा मिलता है।

ये पढ़ें: 20000 से कम में मिलने वाले बेस्ट स्मार्टफोन – Best Smartphone under 20000

5. ₹3999 प्रीपेड प्लान

Jio के पास एक लम्बे समय तक ज़्यादा डाटा चाहने वाले यूज़र्स के लिए भी आकर्षक प्रीपेड प्लान है। ये 3,999 रुपये वाला प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 2.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/दिन की सुविधा देता है। इसके अलावा उपयोगकर्ताओं को JioTV, JioCinema, और JioCloud जैसी सेवाओं का मुफ्त एक्सेस भी मिलेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image‘25 साल में भारत बदल जाएगा…’ The Kerala Story 2 के ट्रेलर ने क्यों छेड़ी नई बहस?

‘The Kerala Story 2 – Goes Beyond’ का ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई है। 2023 में आई पहली फिल्म की तरह इसका सीक्वल भी रिलीज़ से पहले चर्चा के केंद्र में आ गया है। कुछ दर्शकों ने इसे “हार्ड-हिटिंग” और “रियल स्टोरी” बताया, तो वहीं कई लोगों ने …

ImageJio के 3 धमाकेदार प्लान: पाएं सबसे ज़्यादा डेटा और अनलिमिटेड बेनिफिट्स

Jio के सबसे ज़्यादा डाटा देने वाले प्लान- Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए कई आकर्षक रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराये हुए हैं। ऐसे में कुछ ऐसे डाटा प्लान भी हैं, जो ख़ास उन लोगों के लिए हैं, जो ज़्यादा डेटा का उपयोग करते हैं। हम यहां Jio के तीन ऐसे ही प्रीपेड प्लानों की जानकारी …

ImageNetflix का अलग से पैसा क्यों दें? Airtel के ये प्लान बदल रहे हैं खेल

आज के समय में मोबाइल रिचार्ज सिर्फ कॉल और डेटा तक सीमित नहीं है। अब सवाल ये नहीं है कि कितना डेटा मिलेगा, बल्कि ये है कि मनोरंजन कितना मिलेगा और यहीं से Airtel अपने यूज़र्स को एक बड़ा फायदा दे रहा है। अगर आप Netflix, Hotstar या Zee5 जैसे OTT प्लेटफॉर्म देखते हैं, तो …

ImageJio के नए Happy New Year 2026 Plans: OTT के साथ मिलेगा AI का बड़ा फायदा

Reliance Jio ने नए साल से ठीक पहले अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए Happy New Year 2026 recharge plans लॉन्च कर दिए हैं। इस बार कंपनी सिर्फ डाटा या OTT तक सीमित नहीं रही, बल्कि AI को भी सीधे प्लान का हिस्सा बना दिया है। यही वजह है कि ये नए Jio prepaid plans बाकी …

ImageJio के इन प्रीपेड प्लानों के साथ मिलते हैं सबसे बढ़िया OTT सब्सक्रिप्शन, मिलेगा एंटरटेनमेंट का धमाकेदार डोज़

Reliance Jio सिर्फ डेटा और कॉलिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि कंपनी अपने पोस्टपेड और प्रीपेड प्लानों में भरपूर एंटरटेनमेंट देने की भी कोशिश करती है। आजकल हर कोई ऐसे पैक चाहता भी है जिसमें डेटा, कॉलिंग के साथ-साथ OTT apps subscription भी मिले, ताकि आपको अपने मनोरंजन के लिए अलग से इन ऐप्स का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products