Jio WiFi SMS – विदेश यात्रा के दौरान नेटवर्क न मिलना और ज़रूरी SMS, खासकर बैंक OTP, ट्रांजैक्शन अलर्ट और वेरिफिकेशन मैसेज का मिस हो जाना एक आम समस्या रही है। इसी परेशानी का समाधान निकालते हुए Reliance Jio ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए यूज़र्स अब Wi-Fi Calling (VoWiFi) के माध्यम से विदेश में भी incoming SMS प्राप्त कर सकते हैं, वो भी बिना किसी International Roaming (IR) प्लान के।
WiFi SMS फीचर के साथ अब आप सिर्फ Wi-Fi कनेक्शन के ज़रिए अपने मोबाइल नंबर पर आने वाले ज़रूरी मैसेज बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के पा सकती हैं। यानी बैंक OTP, ऑनलाइन पेमेंट अलर्ट और सर्विस मैसेज अब विदेश में भी आसानी से मिलते रहेंगे।
ये पढ़ें: Gemini से short video कैसे बनाएं? Google AI से मिनटों में तैयार करें Reels और Shorts
इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह किसी लोकल SIM या roaming नेटवर्क पर निर्भर नहीं करता। होटल, एयरपोर्ट या कैफे, जहां भी अच्छा Wi-Fi मिलेगा, वहां SMS अपने आप आने शुरू हो जाएंगे।

कैसे इस्तेमाल करें VoWiFi SMS – फीचर?
इस सर्विस को इस्तेमाल करना बेहद आसान है:
- अपने फोन को किसी भी Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट करें
- सेटिंग्स में जाकर Wi-Fi Calling (VoWiFi) ऑन करें
- इसके बाद incoming SMS अपने आप आने लगेंगे
किसी अलग एक्टिवेशन या IR प्लान की जरूरत नहीं होती।
ये पढ़ें: Google Maps अब देगा इंसानों जैसा जवाब, नया “Ask Maps” AI फीचर हुआ शुरू
हालांकि, इसके लिए आपके पास एक्टिव Jio प्लान, अच्छा Wi-Fi कनेक्शन और VoWiFi सपोर्ट करने वाला स्मार्टफोन होना जरूरी है।
कुल मिलाकर, Reliance Jio का यह नया फीचर उन लोगों के लिए काफी काम का है जो विदेश यात्रा करते हैं। अब बिना International Roaming के भी जरूरी मैसेज मिलते रहेंगे और यही इसे एक छोटा लेकिन बेहद स्मार्ट अपडेट बनाता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।


































