आपके घर में भी स्मार्ट टीवी लगी है, लेकिन अब आपको एक कंप्यूटर की जरूरत पड़ रही है या बच्चे जिद कर रहे हैं, तो आपको अलग से कंप्यूटर लेने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि Jio ने अपनी सुविधाओं में JioPC को शामिल कर दिया है, जो आपके स्मार्ट टीवी को चुटकियों में एक कंप्यूटर में बदल देगा। आगे JioPC क्या है?, इसके फीचर्स, और इसे कैसे उपयोग करें?, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये पढ़ें: Son of Sardaar 2 के पहले देखें Ajay Devgan की ये कॉमेडी फिल्में, जिनमें मिलेगा डबल मजा
JioPC क्या है?
ये एक क्लाउड बेस्ड वर्चुअल PC है। इसका उपयोग आप अपने Jio Set Up Box में कर सकते हैं, इसके लिए कंपनी ने एक ऐप भी लॉन्च किया है। आपको बस अपने स्मार्ट टीवी से कीबोर्ड और माउस को कनेक्ट करना है, और इस ऐप को लॉन्च करने के बार आपका टीवी एक कंप्यूटर में बदल जाएगा।
इस कंप्यूटर में आप इंटरनेट ब्राउजिंग कर पाएंगे। इसमें आपको प्रोडक्टिविटी टूल्स भी मिलेंगे, साथ ही बच्चे ऑनलाइन क्लासेस भी अटेंड कर सकते है। इसमें डॉक्यूमेंट्स, प्रेजेंटेशन और स्प्रेडशीट्स जैसे अन्य काम भी किए जा सकते हैं। ये सुविधा क्लाउड आधारित है, इसलिए इसका लोड टीवी के हार्डवेयर पर नहीं आएगा।
JioPC के फीचर्स क्या हैं?
- इसमें आपको एक क्लाउड आधारित डेस्कटॉप मिलेगा, जो सीधे Jio की क्लाउड सर्विस से कनेक्ट होगा, और आपके टीवी की स्क्रीन पर दिखेगा।
- आपको इसके लिए टीवी के हार्डवेयर में किसी प्रकार के बदलाव की जरूरत नहीं होगी, और न ही किसी प्रकार की बार बार वाले अपडेट की जरूरत होगी।
- ये सुविधा क्लाउड आधारित है, इसलिए आपको इसमें सेव अपने डेटा के डिलीट होने की टेंशन भी नहीं होगी, फिर भले ही आपका टीवी रिसेट हो जाए।
- ये काफी किफायती है, और इसके लिए आपको ज्यादा लागत नहीं लगेगी, बस एक कीबोर्ड और माउस की आवश्यकता होगी।
- इस Jio PC में आपको AI आधारित ऐप्स भी मिलेंगे, जिसमें LibraOffice जैसे ऐप्स भी शामिल हैं।
- स्टूडेंट्स और जो लोग ऑफिस का बेसिक कार्य करते हैं, या सिस्टम पर इंटरनेट ब्राउजिंग करना चाहते हैं, बिना ज्यादा खर्च के ये फीचर उनके काफी काम आएगा।
JioPC का उपयोग कैसे करें?
- इसके लिए सबसे पहले अपने स्मार्ट टीवी को ऑन करें।
- अब ऐप्स सेक्शन में जाएं, और JioTV के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद कीबोर्ड और माउस को टीवी से कनेक्ट करें।
- अब इसमें अपना अकाउंट बनाएं, इसके लिए आप स्क्रीन पर दिख रही प्रक्रिया को फॉलो करें।
- इसके बाद आखिर में आपको “Launch Now” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इतना करते ही आपका JioPC शुरू हो जाएगा, और आप इस वर्चुअल पीसी का उपयोग कर पाएंगे।
ये पढ़ें: Airtel का नया प्लान: 189 रुपए में मिल रहें कॉलिंग डेटा और SMS के फायदें
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।