Jolly LLB 3 Teaser Release: अक्षय कुमार बनाम अर्शद वारसी, जज भी हुए परेशान जब दोनों जॉली आये आमने-सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

लंबे इंतज़ार के बाद Jolly LLB 3 का धमाकेदार टीज़र रिलीज़ हो गया है, और इसमें एक बार फिर कोर्टरूम में हंसी-ठिठोली और तगड़ी बहस देखने को मिलेगी। इस बार कहानी में ट्विस्ट ये है कि दोनों जॉली, यानि कानपुर के जॉली मिश्रा (Akshay Kumar) और मेरठ के जॉली त्यागी (Arshad Warsi), एक साथ कोर्ट में भिड़ेंगे।

ये पढ़ें: Swimsuit Killer vs देसी Cop – Netflix ला रहा है Manoj Bajpayee व Jim Sarbh की धमाकेदार फिल्म Inspector Zende

Jolly LLB 3 Teaser

Jolly LLB 3 Teaser को देख फिल्म का इंतज़ार उत्सुकता से करेंगे अक्षय और अरशद के फैंस

टीज़र में जज त्रिपाठी (सौरभ शुक्ला) एक बार फिर दोनों जॉली के बीच फंस गए हैं। तीखे संवाद, फनी कमबैक और कोर्टरूम की हलचल के बीच जज साहब की सब्र की डोर बार-बार टूटने की कगार पर पहुंच जाती है।

फ़िल्म का निर्देशन और लेखन सुभाष कपूर ने किया है, जबकि इसे स्टार स्टूडियो18 ने प्रस्तुत किया है। प्रोड्यूसर आलोक जैन और अजीत अंधारे हैं। स्टारकास्ट में अक्षय कुमार, अर्शद वारसी, सौरभ शुक्ला के साथ हूमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव भी शामिल होंगे।

अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया कि “पहले दो पार्ट्स की तरह, ये तीसरा पार्ट भी सच्ची घटनाओं से प्रेरित होगा।” वहीं, अर्शद वारसी ने खुलासा किया कि वो Jolly LLB 2 का हिस्सा नहीं बने क्योंकि स्क्रिप्ट उन्हें उतनी पसंद नहीं आई थी, लेकिन उन्होंने सुभाष कपूर को सलाह दी कि अक्षय कुमार को लेने से जनता पर फ़िल्म का असर और भी ज़्यादा होगा।

ये पढ़ें: Farhan Akhtar की वापसी धमाकेदार: 120 Bahadur Teaser ने दिया रोंगटे खड़े कर देने वाला एहसास

पहले दो पार्ट्स ने कॉमेडी के साथ हकीकत को जोड़ते हुए हिट-एंड-रन केस, फेक एनकाउंटर और धार्मिक पहचान जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया था। अब तीसरे पार्ट में जब दोनों जॉली आमने-सामने होंगे, तो दर्शकों को कोर्टरूम ड्रामा के साथ डबल कॉमेडी का भी मज़ा मिलेगा।

Jolly LLB 3 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMoto G77 Power के 5 बेहतरीन विकल्प, इसी दाम में कोई देगा AMOLED स्क्रीन, तो कोई दमदार प्रोसेसर

Motorola ने कल भारत में Moto G77 Power लॉन्च किया है। इसकी सबसे बड़ी खूबी है 7000mAh की दमदार बैटरी, और शुरुआती कीमत ₹25,999 रखी गई है, जो बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ करीब ₹23,999 तक आ जाती है। बैटरी के मामले में यह फोन वाकई भरोसेमंद लगता है, लेकिन इसका डिस्प्ले LCD है, …

ImageBorder के 29 साल बाद फिर आमने-सामने सनी देओल और अक्षय खन्ना – Netflix पर आज रिलीज़ ‘Ikka’, जानें कैसी है ये कोर्टरूम कहानी

सनी देओल और अक्षय खन्ना का एक साथ पर्दे पर आना अपने आप में एक बड़ी बात है। इन दोनों को हमने आख़िरी बार 1997 की ‘Border’ में साथ देखा था, और अब करीब तीन दशक बाद ये जोड़ी दोबारा लौटी है। फर्क बस इतना है कि इस बार माहौल जंग के मैदान का नहीं, …

ImageJolly LLB 3 में हंसी-ठहाकों से ज़्यादा चर्चा फीस की, जानिए अक्षय, अरशद में किसे कितना मिला

बॉलीवुड फैंस के लिए खुशखबरी है कि अक्षय कुमार और अरशद वारसी यानि जॉली 1 और जॉली 2 मिलाकर, जल्दी ही Jolly LLB 3 लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज़ डेट कन्फर्म हो चुकी है। 19 सितंबर 2025 को ये धमाकेदार courtroom drama थिएटर्स में दस्तक देने जा रहा है। इस बार कहानी …

ImageiPhone 17 vs Galaxy S25 Ultra: Prime Day और GOAT Sale में कौन सा फोन कहां से पड़ेगा सबसे सस्ता?

साल की दो सबसे बड़ी सेल इस हफ्ते आमने-सामने हैं। Amazon का Prime Day 4 से 6 जुलाई तक चलेगा, और Flipkart की GOAT Sale भी 4 जुलाई से शुरू हो रही है, जिसमें Plus मेंबर्स को 3 जुलाई से जल्दी एक्सेस मिल जाएगा। दोनों जगह इस बार दो बड़े फ्लैगशिप डिस्काउंट में हैं, Apple …

ImageOnePlus N6 Vs Galaxy M47 5G: शानदार AMOLED डिस्प्ले व कैमरा या 8000mAh की दमदार बैटरी, क्या चुनेंगे आप?

OnePlus N6 vs Galaxy M47 5G: इस हफ्ते भारत में दो फोन ऐसे आए हैं जो सीधे आमने-सामने खड़े हैं। कीमत लगभग बराबर है, सेल भी एक ही दिन यानी 4 जुलाई से शुरू है। Samsung का Galaxy M47 5G ₹24,999 (कूपन के साथ करीब ₹22,999) में मिलता है, और OnePlus N6 ₹22,999 से शुरू …

Discuss

Be the first to leave a comment.