अगस्त 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in August 2026 in India

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जुलाई 2026 स्मार्टफोन के लिहाज़ से काफी हद तक Samsung के नाम रहा। 22 जुलाई को हुए Galaxy Unpacked इवेंट में कंपनी ने Galaxy Z Fold 8, Z Fold 8 Ultra और Z Flip 8 जैसे तीन नए फोल्डेबल फोन पेश किए, और इनकी पहली सेल अब अगस्त की शुरुआत में पहुँच रही है। इनके साथ ही iQOO Z11 Lite और Nothing Phone (4b) जैसे किफायती फोन भी बाज़ार में आए।

अगस्त का मिज़ाज थोड़ा अलग है। पिछले सालों में अगस्त और सितंबर दिवाली से पहले लॉन्च की भरमार लेकर आते थे, लेकिन इस बार माहौल उतना भरा-भरा नहीं दिख रहा। इस महीने सबसे बड़ा नाम Google का है, जो अपनी नई Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को पेश करने जा रहा है। वहीँ मिड-रेंज और प्रीमियम मिड-रेंज में Vivo, iQOO और Redmi के फोन भी इस महीने भारतीय बाज़ार में दस्तक देंगे। इन सबके अलावा एक दिलचस्प फोन बजट सेगमेंट में भी आने वाला है, जो इस कंपनी का पहला फोन भी है।

एक बात जो इस पूरे महीने पर भारी है, वो है बढ़ती कीमत। 2026 में रैम और स्टोरेज (मेमोरी) महँगी होने की वजह से कई कंपनियों ने अपने फोन के दाम बढ़ाए हैं, और यही ट्रेंड अगस्त के लॉन्च पर भी दिख सकता है। यानी नया फोन लेने का मन बना रहे लोगों के लिए इस बार ‘अभी लें या थोड़ा रुकें’ का फैसला ज़रा सोच-समझकर करना होगा। आइए जानते हैं अगस्त 2026 में आने वाले स्मार्टफोन (Upcoming Smartphones in August 2026) की सूची में कौन कौन से नाम शामिल हैं।

ये पढ़ें: Galaxy Z Fold 8 Ultra vs iPhone Fold: सैमसंग का फोल्ड चुनें या iPhone Fold के लिए रुकना बेहतर?

अगस्त 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in August 2026

Google Pixel 11 सीरीज़

इस महीने का सबसे बड़ा लॉन्च Google Pixel 11 सीरीज़ है। Google ने 12 अगस्त को न्यूयॉर्क में ‘Made by Google’ इवेंट रखा है, और भारत में इसी दिन से प्री-ऑर्डर शुरू होने की जानकारी Google Store पर आ चुकी है।

पिछली बार की तरह इस साल भी सीरीज़ में चार फोन आने की उम्मीद है: Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold। परफॉर्मेंस के लिए पूरी सीरीज़ में Google का नया Tensor G6 प्रोसेसर होने की खबर है, जो 2nm प्रोसेस पर बना है। लीक के अनुसार बेस Pixel 11 में 6.3-इंच OLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ, 50MP प्राइमरी कैमरा और करीब 4,840mAh बैटरी मिल सकती है, जबकि Pro XL में 6.8-इंच स्क्रीन और 5,000mAh तक बैटरी दी जा सकती है।

सॉफ्टवेयर इस बार सबसे बड़ा फोकस है। यहाँ Gemini AI के नए फीचर्स के साथ-साथ कैमरा बार पर ‘Pixel Glow’ नाम की LED लाइट्स भी देखने को मिल सकती हैं, जिन्हें Google खुद एक टीज़र में दिखा चुका है। ये लाइट्स नोटिफिकेशन और चार्जिंग के वक्त जलने की बात कही जा रही है।

कीमत को लेकर Google ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। पिछले साल Pixel 10 सीरीज़ भारत में ₹79,999 से शुरू हुई थी और Pixel 10 Pro Fold ₹1,72,999 का था। इस साल रैम की किल्लत की वजह से दाम बढ़ने की खबरें हैं, इसलिए शुरुआती कीमत इससे कुछ ऊपर, करीब ₹85,000 के आसपास रह सकती है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 8 हुआ लॉन्च: नए चौड़े ‘passport’ अंदाज़ में आया फोल्ड, जानें कीमत

Vivo V80

कैमरे पर ज़ोर देने वाला इस महीने का सबसे चर्चित मिड-रेंज फोन Vivo V80 हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार Vivo इसे अगस्त के मध्य में भारत में उतार सकता है, हालाँकि कंपनी ने अभी कोई तारीख़ आधिकारिक तौर पर नहीं बताई है।

लीक के अनुसार Vivo V80 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 6.59-इंच 1.5K फ्लैट डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलने की सम्भावना है। जैसा की हमने पहले कहा ये एक कैमरा सेंट्रिक फोन होगा, तो इसमें आपको 50MP प्राइमरी, 3x ज़ूम वाला 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर मिल सकता है। पावर के लिए इसमें 7,200mAh बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग के साथ आने के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीँ सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर व IP68/IP69 रेटिंग की खबर है।

कीमत ही यहाँ सबसे बड़ी बात है। टिपस्टर्स के अनुसार V80 की शुरुआती कीमत करीब ₹61,999 रह सकती है। तुलना के लिए, पिछले साल अगस्त में आया Vivo V60 ₹36,999 से शुरू हुआ था। यानी सिर्फ एक साल में V-सीरीज़ की शुरुआती कीमत काफी ऊपर जाती दिख रही है।

Vivo S2

Vivo इस महीने एक और फोन ला सकता है, और इसके साथ अपनी पुरानी S-सीरीज़ को दोबारा शुरू कर रहा है। भारत में S-सीरीज़ का आखिरी फोन Vivo S1 था, जो 2019 में आया था। अब करीब सात साल बाद Vivo S2 आ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये 6 अगस्त को लॉन्च हो सकता है और इसकी पहली सेल 11 अगस्त से शुरू होगी। फोन BIS सर्टिफिकेशन (मॉडल नंबर V2576) पर भी दिख चुका है, जिससे भारत लॉन्च करीब होने का इशारा मिलता है।

लीक के अनुसार S2 में MediaTek Dimensity 7360 प्रोसेसर, 6.59-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 120Hz के साथ, 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा तथा 7,000mAh बैटरी मिल सकती है। इसे V-सीरीज़ से थोड़ा नीचे, प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में रखा जा रहा है, और इसकी कीमत करीब ₹38,000 से ₹45,000 के बीच रहने का अनुमान है। हालाँकि इसके कुछ फीचर्स, जैसे टेलीफोटो लेंस, को लेकर लीक अभी एकमत नहीं हैं।

iQOO Z11 5G

इसी महीने iQOO अपना Z11 5G भी ला सकता है। यहाँ थोड़ा असमंजस हो सकता है, इसीलिए आपको बता देते हैं कि अभी iQOO Z11 Lite 24 जुलाई को ₹19,499 की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुआ है, लेकिन ये उससे ऊपर वाले सेगमेंट में आएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका भारत लॉन्च अगस्त के तीसरे हफ्ते, करीब 18 अगस्त को हो सकता है।

इस फोन की सबसे बड़ी बात इसकी बैटरी होने वाली है। लीक के अनुसार इसमें 9,020mAh की बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है, जो Z11 Lite की 6,500mAh बैटरी से करीब 2,500mAh ज़्यादा है। बाकी फीचर्स में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ, 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और IP68/IP69 रेटिंग की खबर है। कीमत ₹30,000 तक रहने की उम्मीद है।

ये पढ़ें: iQOO Z11 Lite: 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy F70 Pro 5G

Samsung इस महीने अपनी F-सीरीज़ का नया फोन Galaxy F70 Pro 5G ला रहा है, और इसकी तारीख़ के साथ कीमत भी पहले ही सामने आ चुकी है। कंपनी ने पुष्टि की है कि ये फोन 3 अगस्त को लॉन्च होगा और Flipkart व Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर मिलेगा। तीनों वैरिएंट के दाम भी कंपनी बता चुकी है, जिसमें 6GB+128GB वैरिएंट ₹25,999, 8GB+128GB ₹29,999 और 8GB+256GB ₹34,999 का होगा। यहाँ सबसे बड़ी बात सॉफ्टवेयर सपोर्ट है, क्योंकि ₹35,000 से कम कीमत में Samsung इस पर छह जनरेशन OS अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट दे रहा है।

फीचर्स में इसे 6.7-इंच FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ, Gorilla Glass Victus+ की सुरक्षा और Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। कैमरे में 50MP OIS प्राइमरी सेंसर, 5MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो लेंस मौजूद हैं, वहीँ फ्रंट में 12MP कैमरा दिया गया है। बैटरी 6,000mAh की है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, और फोन One UI 8.5 (Android 16) पर चलेगा। ये Alpha Black और Aura Green रंगों में आएगा। बता दें कि इस लिस्ट के बाकी फोनों के मुकाबले इसकी 6,000mAh बैटरी थोड़ी छोटी है।

Redmi Note 17 (Poco M8 Power)

किफायती सेगमेंट में इस महीने का सबसे बड़ा नाम Poco M8 Power है, और इसकी तारीख़ भी अब पक्की हो चुकी है। Poco ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि ये फोन 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा और Flipkart पर उपलब्ध होगा। दरअसल ये कोई बिल्कुल नया फोन नहीं, बल्कि चीन में 14 जुलाई को आए Redmi Note 17 का ही रीब्रांडेड रूप है।

Poco ने लॉन्च से पहले ही कुछ फीचर्स की पुष्टि कर दी है। इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी, जिसके करीब तीन दिन चलने का दावा है, एक AMOLED डिस्प्ले और 50MP का AI कैमरा दिया जाएगा, साथ ही एक ऑरेंज रंग भी टीज़ किया गया है। लीक के अनुसार बाकी फीचर्स में 7-इंच का FHD+ स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर, 45W फास्ट चार्जिंग और 8MP फ्रंट कैमरा हो सकता है। शुरुआती कीमत करीब ₹18,000 रहने का अनुमान है। ध्यान रहे, इस बार ज़ोर बैटरी और स्क्रीन पर है, प्रोसेसर एंट्री-लेवल रखा गया है।

ये पढ़ें: Redmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

OnePlus N6x

OnePlus भी अपनी नई बजट ‘N’ सीरीज़ का दूसरा फोन N6x ला रहा है। कंपनी ने इसे 31 जुलाई को लॉन्च करने की पुष्टि की है, और इसकी बिक्री अगस्त की शुरुआत में होगी। ये N6 (जो 30 जून को ₹22,999 में आया था) से निचले स्तर पर होगा और किफायती भी।

OnePlus ने खुद बताया है कि N6x में 7,000mAh बैटरी, 3.5mm हेडफोन जैक और दो रंग (Burgundy Red और Ice Blue) मिलेंगे। लीक के अनुसार इसमें 6.67-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले 120Hz के साथ, एंट्री-लेवल MediaTek Dimensity प्रोसेसर और 50MP कैमरा हो सकता है। कीमत करीब ₹18,000 से ₹20,000 के बीच रहने की उम्मीद है। बता दें कि इसकी 7,000mAh बैटरी, इसी सीरीज़ के N6 की 8,000mAh बैटरी से थोड़ी छोटी है।

Infinix Hot 70 Pro 5G

Infinix इस महीने Hot 70 Pro 5G के साथ एक अलग सी चीज़ आज़मा सकता है। लीक के अनुसार इस फोन के पिछले हिस्से पर एक छोटा ‘डॉट-मैट्रिक्स’ डिस्प्ले दिया जाएगा, जिस पर नोटिफिकेशन, बैटरी या कॉल जैसी जानकारी लाइट पैटर्न में दिखेगी। भारत में इसकी लॉन्च की कोई तय तारीख़ नहीं है, पर रिपोर्ट्स इसे अगस्त 2026 की ओर इशारा कर रही हैं।

बाकी फीचर्स में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर, 6.76-इंच LCD डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ, 6,000mAh बैटरी 45W चार्जिंग के साथ और 50MP कैमरा मिलने की खबर है। इसकी कीमत करीब ₹15,000 से ₹20,000 के बीच रह सकती है, जो इसे इस लिस्ट के किफायती फोनों में रखती है।

Fire-Boltt Boltt Evo

अगस्त की लिस्ट का सबसे नया नाम एक ऐसा ब्रांड है, जिसे आपने अब तक वियरेबल डिवाइसों के लिए सुना होगा। स्मार्टवॉच बनाने वाली भारतीय कंपनी Fire-Boltt अब स्मार्टफोन बाज़ार में उतर रही है, और इसका पहला फोन Boltt Evo अगस्त में आने की खबर है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ‘Boltt’ नाम से कई फोन लाएगी, जिनकी शुरुआती कीमत करीब ₹10,000 से हो सकती है।

लीक और Geekbench लिस्टिंग के अनुसार Boltt Evo में Unisoc प्रोसेसर, 4GB रैम, 6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा मिल सकता है। ये साफ तौर पर एंट्री-लेवल फोन है, और एक नए ब्रांड के तौर पर Fire-Boltt इस सेगमेंट में क्या पेश करता है, ये लॉन्च के बाद ही पता चलेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNothing ने बताई Nothing OS 5.0 की तारीख, इन फोनों को मिलेगा अपडेट

एक नज़र में: Nothing ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing OS 5.0 को 25 अगस्त 2026 को ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा। ये कंपनी का पहला ऐसा रिलीज़ होगा, जो Android 17 पर बना है। ऐलान खुद बहुत छोटा-सा रहा। कंपनी ने इसे एक सोशल पोस्ट के ज़रिए बताया, जिसका कैप्शन था, “More …

Imageजुलाई 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in July 2026 in India

जून 2026 स्मार्टफोन लॉन्च के लिहाज़ से काफ़ी भरा-भरा रहा। Motorola Edge 70 Pro+, Xiaomi 17T, Redmi Turbo 5 और Tecno Pova 8 जैसे फोन एक के बाद एक आए, और मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छी हलचल देखने को मिली। लेकिन जुलाई का मिज़ाज थोड़ा अलग रहने वाला है। इस बार पूरा फोकस सिर्फ़ मिड-रेंज पर …

Imageजून 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in June 2026 in India

मई 2026 स्मार्टफोन लॉन्च के मामले में थोड़ा ठंडा रहा। कुछ फोन आए ज़रूर, लेकिन मिड-रेंज सेगमेंट में वह हलचल नहीं दिखी, जिसकी भारतीय खरीदार सबसे ज़्यादा उम्मीद करते हैं। इस साल वैल्यू-फॉर-मनी का मतलब भी बदल गया है। जो फीचर्स पहले ₹15,000-₹18,000 वाले फोन में मिलते थे, वे अब ₹25,000 या उससे ऊपर की …

Imageअप्रैल 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in April 2026 India

जनवरी, फरवरी और मार्च की लगातार हलचल के बाद अब अप्रैल 2026 थोड़ा शांत ज़रूर दिख रहा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह महीना कम अहम होने वाला है। इस बार लॉन्च की संख्या भले ही कम हो, लेकिन जो स्मार्टफोन आने वाले हैं, उनका असर सीधे अपने-अपने सेगमेंट पर देखने को मिल …

ImageUpcoming Smartphones in May 2026 – मई 2026 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन

अप्रैल में कई अच्छे स्मार्टफोन देखने के बाद, अब बारी है मई 2026 की, और इस बार मौसम के साथ स्मार्टफोन मार्केट फिर से गर्म होने वाला है। आने वाले हफ्तों में कई बड़े लॉन्च लाइन में हैं, जो मिड-रेंज से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट तक हलचल मचा सकते हैं। अगर आप नया फोन लेने का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products