जून 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in June 2026 in India

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

मई 2026 स्मार्टफोन लॉन्च के मामले में थोड़ा ठंडा रहा। कुछ फोन आए ज़रूर, लेकिन मिड-रेंज सेगमेंट में वह हलचल नहीं दिखी, जिसकी भारतीय खरीदार सबसे ज़्यादा उम्मीद करते हैं। इस साल वैल्यू-फॉर-मनी का मतलब भी बदल गया है। जो फीचर्स पहले ₹15,000-₹18,000 वाले फोन में मिलते थे, वे अब ₹25,000 या उससे ऊपर की रेंज में दिख रहे हैं। Realme 16T जैसे फोन में बड़ी बैटरी तो मिली, लेकिन LCD स्क्रीन ने यह भी दिखाया कि बजट में अब समझौते ज़्यादा साफ नज़र आने लगे हैं।

ऐसे में जून 2026 अहम होने वाला है, क्योंकि इस महीने कई मिड-रेंज और अपर मिड-रेंज स्मार्टफोन आने की उम्मीद है, जो बैटरी, कैमरा, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस के मामले में बेहतर संतुलन दे सकते हैं। नया फोन खरीदने की जल्दी नहीं है, तो जून के लॉन्च का इंतजार करना आपके लिए समझदारी हो सकती है।

आइए जानते हैं जून 2026 में आने वाले स्मार्टफोन की सूची में कौन से फोन शामिल हैं, जिन पर नज़र रखनी चाहिए।

जून 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in June 2026

Motorola Edge 70 Pro+

Motorola 4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च करेगी। यह Edge 70 सीरीज़ का सबसे प्रीमियम मॉडल होगा और Flipkart पर उपलब्ध होगा। इस फोन का बड़ा आकर्षण इसका कैमरा सेटअप है।

इसमें 50MP पेरिस्कोप लेंस मिलेगा, जो 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करेगा। यही फीचर इसे Edge 70 Pro से अलग बनाता है। इसके साथ 50MP Sony Lytia 710 मुख्य कैमरा, नाइट फोटोग्राफी, फ्रेम स्टेबलाइज़ेशन और 50x AI सुपर ज़ूम प्रो जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। यानी यह फोन उन लोगों को पसंद आ सकता है, जिन्हें दूर की चीज़ों, पोर्ट्रेट या ट्रैवल फोटोग्राफी में ज़्यादा दिलचस्पी है।

डिजाइन में भी Motorola ने थोड़ा अलग रास्ता चुना है। फोन Chicory Coffee, Stormy Sea और Zinfandel जैसे Pantone फिनिश में आएगा। बाईं तरफ एक अतिरिक्त बटन भी मिलेगा, जो शॉर्टकट या AI फीचर के लिए हो सकता है। कुल मिलाकर, यह जून में आने वाला एक कैमरा-केंद्रित प्रीमियम मिड-रेंज फोन होगा।

Xiaomi 17T

जून 2026 में आने वाले स्मार्टफोन

Motorola के अलावा Xiaomi भी 4 जून 2026 को भारत में अपना नया फोन लॉन्च करेगी। इसी दिन Xiaomi 17T भारतीय बाज़ार में दस्तक देगा और खास बात यह है कि कंपनी की T-सीरीज़ करीब चार साल बाद भारत में वापसी कर रही है। इससे पहले Xiaomi 11T Pro साल 2022 में आया था।

Xiaomi 17T को कंपनी “The Telephoto Master” के नाम से टीज़ कर रही है। इसमें Leica-ट्यून 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 10x ऑप्टिकल-क्वालिटी हाइब्रिड ज़ूम और 120x AI Ultra Zoom दे सकता है।

बाकी संभावित फीचर्स में 6.59 इंच 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, 6500mAh बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग और IP68 रेटिंग शामिल हैं। भारत में इसकी कीमत करीब ₹55,000 से ₹60,000 के बीच हो सकती है।

OnePlus 15s

जून 2026 में आने वाले स्मार्टफोन

Nord CE 6 सीरीज़ के बाद OnePlus भारत में OnePlus 15s लॉन्च कर सकती है। यह फोन जून में आ सकता है और रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन में लॉन्च हुए OnePlus 15T का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। पिछले साल भी OnePlus 13T भारत में OnePlus 13s बनकर आया था।

लीक के अनुसार, OnePlus 15s में 6.32 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन, 165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की चमक मिल सकती है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 7500mAh बैटरी दी जा सकती है। चार्जिंग के लिए 100W तार वाली तेज चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है।

कैमरा सेटअप में 50MP डुअल कैमरा और 3.5x पेरिस्कोप लेंस शामिल हो सकता है। इसके अलावा IP69K रेटिंग, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और मैग्नेटिक कूलिंग एक्सेसरीज़ का सपोर्ट भी मिल सकता है। कीमत को लेकर पक्की जानकारी नहीं है, लेकिन भारत में इसे ₹60,000 से कम में लाया जा सकता है।

Redmi Turbo 5 और Redmi 17 5G

Xiaomi 17T के बाद Redmi भी जून में भारत के लिए बड़ा दांव खेलने जा रही है। Smartprix को इंडस्ट्री सोर्स से मिली जानकारी के अनुसार, Redmi Turbo 5 और Redmi 17 5G भारत में 18 जून 2026 को लॉन्च होंगे। दिलचस्प बात यह है कि दोनों फोन बिल्कुल अलग खरीदारों को ध्यान में रखकर आ रहे हैं – Redmi Turbo 5 पावर यूज़र्स और गेमिंग पसंद करने वालों के लिए होगा, जबकि Redmi 17 5G उन लोगों के लिए आएगा जो कम बजट में नया 5G फोन चाहते हैं।

Redmi Turbo 5 भारत में कंपनी का पहला Turbo सीरीज़ फोन होगा। इसमें चीन वाले मॉडल जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है, जिनमें 6.59 इंच 1.5K AMOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, 7560mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और 100W तेज़ चार्जिंग शामिल हैं। कैमरा के लिए इसमें 50MP Sony IMX882 मुख्य कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 20MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है। यह फोन Amazon और Xiaomi India वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

वहीं Redmi 17 5G को एंट्री-लेवल 5G फोन के तौर पर उतारा जाएगा। इसमें हाई रिफ्रेश रेट LCD स्क्रीन, Snapdragon 4 सीरीज़ चिपसेट, 7000mAh से बड़ी बैटरी, 50MP मुख्य कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा और Android 16 आधारित HyperOS 3 मिल सकता है। यानि Redmi एक साथ परफॉर्मेंस और किफायती 5G, दोनों मोर्चों पर अपनी पकड़ मज़बूत करने की तैयारी में है।

Vivo T5 Lite 5G और iQOO Z11 5G

जून 2026 में आने वाले स्मार्टफोन

Vivo और iQOO भी जून 2026 में नए फोन ला सकते हैं। लीक के मुताबिक, Vivo T5 Lite 5G इस महीने के आखिर तक और iQOO Z11 5G जून में भारत में लॉन्च हो सकता है। Vivo T5 Lite 5G करीब ₹20,000 के आसपास आ सकता है, जबकि iQOO Z11 5G की कीमत ₹30,000 से कम रखी जा सकती है।

Vivo T5 Lite 5G में Dimensity 6300 या Dimensity 6400 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। वहीं iQOO Z11 5G का भारतीय मॉडल चीन वाले वेरिएंट से अलग हो सकता है। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, Adreno 810 GPU और Android 16 मिल सकता है। चीन में इसके मॉडल में 1.5K AMOLED स्क्रीन, 165Hz रिफ्रेश रेट, 9020mAh बैटरी और 90W चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं, लेकिन भारत वाले मॉडल की पूरी जानकारी लॉन्च के करीब साफ होगी।

Tecno Pova 8 5G

जून 2026 में आने वाले स्मार्टफोन

जून 2026 में Tecno भी Pova 8 सीरीज़ के साथ भारत में नया फोन ला सकती है। कंपनी ने Tecno Pova 8 5G का इंडिया लॉन्च कंफर्म कर दिया है, लेकिन लॉन्च तारीख अभी सामने नहीं आई है। फोन को Delete Normal टैगलाइन के साथ टीज़ किया जा रहा है, जिससे इसके अलग डिजाइन की झलक मिलती है।

लीक्स के मुताबिक, Pova 8 Pro 5G में Glyph Lights जैसा बैक डिजाइन या सेकेंडरी Matrix डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें Snapdragon 7s Gen 4, 144Hz स्क्रीन, 8000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग की उम्मीद है।

वहीं Tecno Pova 8 5G में Dimensity 7100 प्रोसेसर, 6.76 इंच FHD+ 144Hz स्क्रीन, 8000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 50MP मुख्य कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

Infinix GT 50 Pro 5G

जून 2026 में आने वाले स्मार्टफोन

जून 2026 की लिस्ट में Infinix GT 50 Pro 5G भी दिलचस्प नाम हो सकता है। यह फोन इंडोनेशिया में लॉन्च होने के बाद, अब जून 2026 में भारत आ सकता है और इसका फोकस सीधे उन बजट गेमर्स पर रहेगा, जिन्हें लंबे गेमिंग सेशन में हीटिंग और परफॉर्मेंस ड्रॉप की परेशानी होती है।

लीक्स के मुताबिक, फोन में Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट, 6.78 इंच 1.5K 144Hz AMOLED स्क्रीन, 6500mAh बैटरी, बायपास चार्जिंग और खास कूलिंग सिस्टम मिल सकता है। गेमिंग के लिए इसमें फिजिकल शोल्डर ट्रिगर्स भी होंगे, जो BGMI, Free Fire और CODM जैसे गेम्स में काम आ सकते हैं।

फोन में 50MP मुख्य कैमरा OIS के साथ, 45W वायर्ड चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और IP64 रेटिंग मिलने की उम्मीद है। इसकी कीमत करीब ₹27,999 से ₹30,000 के बीच हो सकती है। अगर Infinix इसे सही कीमत पर लाता है, तो यह POCO, iQOO और Realme के गेमिंग फोन्स को टक्कर दे सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

Imageअप्रैल 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in April 2026 India

जनवरी, फरवरी और मार्च की लगातार हलचल के बाद अब अप्रैल 2026 थोड़ा शांत ज़रूर दिख रहा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह महीना कम अहम होने वाला है। इस बार लॉन्च की संख्या भले ही कम हो, लेकिन जो स्मार्टफोन आने वाले हैं, उनका असर सीधे अपने-अपने सेगमेंट पर देखने को मिल …

ImageUpcoming Smartphones in May 2026 – मई 2026 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन

अप्रैल में कई अच्छे स्मार्टफोन देखने के बाद, अब बारी है मई 2026 की, और इस बार मौसम के साथ स्मार्टफोन मार्केट फिर से गर्म होने वाला है। आने वाले हफ्तों में कई बड़े लॉन्च लाइन में हैं, जो मिड-रेंज से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट तक हलचल मचा सकते हैं। अगर आप नया फोन लेने का …

Imageफरवरी 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in February 2026

जनवरी की तरह ही फरवरी 2026 भी भारतीय स्मार्टफोन मार्केट के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। नए साल की शुरुआत के बाद अब कंपनियां अपने बड़े और बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही हैं। Samsung, Apple, Vivo, iQOO, Motorola, realme, Redmi और OnePlus जैसे बड़े ब्रांड्स इस महीने …

Imageजून 2025 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones In June 2025

Upcoming Smartphones In June 2025 – जून 2025 में स्मार्टफोन ब्रैंड्स ने इतने सारे फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रखी है, कि ये महीना स्मार्टफोन लवर्स के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होने वाला। कोई ब्रांड फ्लैगशिप फोन लेकर आ रहा है, तो कोई मिड-रेंज के साथ सबको चौंकाने की तैयारी में है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.