रेंज बढ़ी, रफ्तार घटी… Kinetic ने लॉन्च किया 132 किमी चलने वाला नया DX+

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • नए Kinetic DX+ 3.1 kWh की कीमत ₹1,27,650 और DX 3 kWh की ₹1,18,599 है (एक्स-शोरूम)।
  • 3.1 kWh LFP बैटरी पर कंपनी 132 किमी की IDC रेंज का दावा कर रही है।
  • नए DX+ में मोटर 4.78 kW से घटकर 3.8 kW रह गई है और Turbo मोड हटा दिया गया है।

Kinetic DX की रेंज अब तक 105 किमी पर आकर रुक जाती थी, और यही इस स्कूटर की सबसे बड़ी शिकायत भी रही है। अब कंपनी ने इसी शिकायत को दूर करते हुए, नए Kinetic DX तथा DX+ पेश किए हैं, जिनमें बड़ी बैटरी हैं। लेकिन ज़्यादा रेंज के बदले आपको कुछ छोड़ना भी पड़ेगा, क्योंकि नए DX+ की मोटर पहले से कमज़ोर कर दी गई है और एक राइडिंग मोड भी हटा दिया गया है।

नए DX+ 3.1 kWh में आपको 3.1 kWh की LFP बैटरी मिलेगी, जो 132 किमी की IDC रेंज का दावा करती है। असल सड़क पर ये आंकड़ा 105 से 110 किमी के बीच बताया जा रहा है। आइये जानते हैं कि इनकी कीमत क्या है और नए वेरिएंट में आपको क्या मिलेगा।

ये पढ़ें: Ather Konarc लॉन्च, अब एक लाख से कम में मिलेगा कंपनी का सबसे सस्ता स्कूटर

कीमत और फेस्टिव ऑफर

DX+ 3.1 kWh आपको ब्लैक, सिल्वर, ब्लू, व्हाइट और रेड, पाँच रंगों में मिलेगा, वहीँ DX 3 kWh में ब्लैक और सिल्वर, दो ही विकल्प रखे गए हैं।

वैरिएंटकीमत (एक्स-शोरूम)
DX 2.6 kWh₹1,11,499
DX 3 kWh (नया)₹1,18,599
DX+ 2.6 kWh₹1,21,174
DX+ 3.1 kWh (नया)₹1,27,650

पुराने 2.6 kWh वेरिएंट बंद नहीं हुए हैं, यानी अब आपके पास DX के चार विकल्प हैं। नए DX+ के लिए आपको पुराने वेरिएंट से ₹6,476 ज़्यादा देने पड़ेंगे। फेस्टिव ऑफर में अभी आपको DX 3 kWh पर ₹2,000 और DX+ पर ₹3,000 का फायदा, ₹8,999 की एक्सटेंडेड वारंटी और ₹5,000 का Amazon कैशबैक मिलेगा।

DX+ 3.1 kWh में अलग क्या है

बैटरी बड़ी ज़रूर हुई है, लेकिन ₹6,476 ज़्यादा लेकर भी कंपनी आपको यहाँ पहले वाली 4.78 kW मोटर नहीं, 3.8 kW की कमज़ोर मोटर दे रही है, जो निराशाजनक है।

इसी के साथ राइडिंग मोड भी तीन से घटकर दो रह गए हैं। नए वेरिएंट में आपको सिर्फ Range और Power मोड मिलेंगे, वहीँ Turbo मोड, जो सस्ते DX 2.6 kWh में भी मौजूद है, इसमें से हटा दिया गया है।

पुराने DX+ की 105 किमी IDC रेंज अब बढ़कर 132 किमी हो गई है, यानी एक चार्ज पर आपको 27 किमी ज़्यादा मिलेंगे। चार्जिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है और ये स्कूटर करीब 3 घंटे में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।

बाकी स्कूटर वैसा ही है, जिसमें वही ऑल-मेटल बॉडी, 37 लीटर का बूट और 8.8-इंच का LCD क्लस्टर आपको मिलता रहेगा।

Kinetic DX+ 3.1 kWh स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनKinetic DX+ 3.1 kWh
बैटरी3.1 kWh LFP
IDC रेंज132 किमी
मोटर3.8 kW पीक पावर, हब BLDC
राइडिंग मोडRange, Power
चार्जिंग (0 से 80%)करीब 3 घंटे
ब्रेक220mm फ्रंट डिस्क, 130mm रियर ड्रम
टायर100/80–12 इंच ट्यूबलेस (दोनों)
ग्राउंड क्लीयरेंस165mm
व्हीलबेस1,315mm
बूट स्पेस37 लीटर
अन्य फीचरIP67, K-Coast रीजनरेशन, पार्क असिस्ट विद रिवर्स, 8.8-इंच LCD क्लस्टर, टेलीमैटिक्स

ये पढ़ें: 2026 में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की धूम, 8 महीने में बिके 13.6 लाख यूनिट, सबसे ज़्यादा लोगों ने ख़रीदे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

Image2032 तक चलेगी इस फोन की बैटरी? OPPO ने लॉन्च किया 8,000mAh वाला Oppo K14 Plus

नया फोन लेते वक्त ज़्यादातर लोगों के मन में एक ही डर रहता है कि दो-तीन साल बाद बैटरी पहले जैसी नहीं चलेगी। इसी वजह से कई लोग बड़ी बैटरी वाला फोन चुनते हैं। OPPO ने आज भारत में OPPO K14 Plus 5G लॉन्च करके इसी डर पर सीधा दांव खेला है। कंपनी का दावा …

ImageHonda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 लॉन्च, लेकिन मिलेगा सिर्फ 5 शहरों में

Honda भारत की सबसे बड़ी स्कूटर कंपनी है, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में ये अभी तक पीछे ही चलती रही है। अब Honda ने अपना तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 ₹1,35,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में लॉन्च किया है, जिसमें 3 kWh की फिक्स्ड बैटरी पर 145 किमी की IDC रेंज मिलती है। इस नए ई-स्कूटर का नाम है …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

Image2K स्क्रीन भी और 8,400mAh बैटरी भी, iQOO ने लॉन्च किया iQOO 16

फोन में 2K स्क्रीन का नाम आते ही सबसे पहले बैटरी की फिक्र दिमाग में आती है, क्योंकि ज़्यादा पिक्सल का मतलब अब तक ज़्यादा बिजली की खपत रहा है। इसी बीच iQOO ने चीन में अपना नया फ्लैगशिप iQOO 16 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि इसका 2K पैनल उसी साइज़ …

Discuss

Be the first to leave a comment.