Lava ने इस फोन में दे दिया 50MP AI कैमरा, कीमत 10 हजार से भी कम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में सामने आए लीक्स के बाद अब फाइनली आज Lava ने भारत में अपना एक और शानदार फोन Lava Blaze Dragon 5G लॉन्च कर दिया है। फोन को 6.74 इंच के 2.5D डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसकी खास बात है, कि कीमत 10 हजार से कम होने के बाद भी इसमें हमें 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगा। आगे Lava Blaze Dragon 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: War 2 होगी Dolby सिनेमा में रिलीज होने वाली पहली फिल्म, यहां ले पाएंगे Dolby Vision और Dolby Atmos का मजा

Lava Blaze Dragon 5G की कीमत और उपलब्धता

इस फोन को 4GB RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी भारत में कीमत मात्र 9,999 रुपए है। इस फोन को Golden Mist और Midnight Mist इन दो रंगों में पेश किया गया है।

Lava Blaze Dragon 5G Colors

फोन की बिक्री 1 अगस्त, 2025 से शुरू होगी, और इसे आप Amazon ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं। फोन पर Freedom Festival Sale के चलते 1,000 रुपए का डिस्काउंट ऑफर और 1,000 रुपए के एक्सचेंज बोनस का लाभ ले सकते हैं

Lava Blaze Dragon 5G स्पेसिफिकेशंस

इस फोन को 6.74 इंच के HD+ 2.5D डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, और ये 120Hz रिफ्रेश रेट और 450 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और Android 15 पर रन होता है। फोन में 4GB की LPDDR4x RAM और 128GB की UFS 3.1 स्टोरेज मिल जाती है।

बैक पैनल पर 50MP AI प्राइमरी कैमरा दिया गया है, इसके साथ ही फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिल जाता है। ये फोन 5,000mAh बैटरी के साथ आता है, और 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन में 1 साल का OS अपडेट और 2 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।

ये पढ़ें: Realme 15 Pro Vs Realme 14 Pro: कीमत के इस अंतर में कौन है आपके लिए बेस्ट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJEE Main Result 2026 आज जारी – 9 सवाल ड्रॉप, कई में फुल मार्क्स – ऐसे चेक करें अपना स्कोर

आज लाखों छात्रों की धड़कनें तेज़ हैं। JEE Main 2026 Session 1 का परिणाम (result) किसी भी समय जारी किया जा सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने फाइनल आंसर की (Answer Key) जारी कर दी है और अब छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे हैं। इस बार परीक्षा में 13 लाख …

Image₹20 हजार से कम में ड्यूल OLED स्क्रीन वाला फोन लॉन्च, फीचर्स कर देंगे हैरान

आज Lava ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी ने Lava Blaze Duo 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसकी सबसे बड़ी खासियत है, डुअल OLED डिस्प्ले। हालांकि ये प्रीमियम सेगमेंट जैसा ड्यूल डिस्प्ले नहीं है, लेकिन फिर भी Lava ने इस कॉन्सेप्ट को बजट रेंज …

Image8,000 से भी कम में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ ये फोन

Motorola ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Moto G06 Power लॉन्च कर दिया है। इस नए Motorola बजट फोन की कीमत 8,000 रुपये से भी कम है, लेकिन फीचर्स देखकर यकीन करना मुश्किल है। कंपनी ने इस फोन में काफी कम दाम में 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर दिए हैं। …

ImageSamsung ने लॉन्च किया नया 5G फोन, बैटरी और अपडेट में इस बार बड़ा बदलाव

Samsung ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Galaxy F70e 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट चाहते हैं। इस बजट रेंज में Samsung का यह फोन इसलिए भी चर्चा …

Imageइस फोन में मिल रहें शानदार AI फीचर्स, कीमत 8 हजार रुपए से भी कम

Realme ने भारत में अपना एक और किफायती स्मार्टफोन Realme C71 लॉन्च कर दिया है, जिसे कुछ खास AI फीचर्स के साथ पेश किया गया है। फोन में आपको 6300mAh की बड़ी बैटरी भी मिलने वाली है। इसकी खास बात है, कि इस फोन को इतनी बड़ी बैटरी और AI फीचर्स के साथ 8,000 रुपए …

Discuss

Be the first to leave a comment.