₹20 हजार से कम में ड्यूल OLED स्क्रीन वाला फोन लॉन्च, फीचर्स कर देंगे हैरान

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज Lava ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी ने Lava Blaze Duo 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसकी सबसे बड़ी खासियत है, डुअल OLED डिस्प्ले। हालांकि ये प्रीमियम सेगमेंट जैसा ड्यूल डिस्प्ले नहीं है, लेकिन फिर भी Lava ने इस कॉन्सेप्ट को बजट रेंज में पेश किया है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

कीमत और उपलब्धता

Lava Blaze Duo 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

  • 6GB RAM + 128GB – ₹16,999
  • 8GB RAM + 128GB – ₹17,999
  • पहली सेल 20 दिसंबर से Amazon India पर शुरू होगी।

लॉन्च ऑफर के तहत 20 से 22 दिसंबर के बीच HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जिससे इसकी प्रभावी कीमत करीब ₹14,999 रह जाती है। यह फोन Celestial Blue और Artist White रंगों में उपलब्ध होगा।

Lava Blaze Duo 5G

Lava Blaze Duo 5G स्पेसिफिकेशन

इस फोन की पहचान इसका ड्यूल OLED स्क्रीन सेटअप है। सामने की तरफ 6.67-इंच की फुल एचडी+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। वहीं पीछे की तरफ 1.58-इंच की छोटी OLED स्क्रीन दी गई है, जिसे Instascreen कहा जा रहा है। इसमें आप नोटिफिकेशन देखने, म्युज़िक कंट्रोल करने और रियर कैमरे से सेल्फी लेने जैसे काम आसान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 2026 में स्मार्टफोनों में होंगे बड़े बदलाव – जानें AI और बढ़ती चीज़ों के साथ मिलेंगे क्या अपग्रेड

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7025 प्रोसेसर दिया गया है। वहीँ सॉफ्टवेयर साइड पर क्लीन Android 14 है, लेकिन ये थोड़ा निराशाजनक भी है, क्योंकि जहां अब फ़ोन Android 16 के साथ आने लगे हैं, वहाँ इस फोन में Android 15 भी नहीं मिल रहा। हालांकि कंपनी Android 15 अपडेट का वादा जल्द लाने का कर रही है।

फोटोग्राफी के लिए ये बजट फोन 64MP Sony मेन सेंसर, 2MP मैक्रो कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा से लैस है। इसके अलावा 5,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग, Dolby Atmos सपोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और IP64 रेटिंग इसे अपने सेगमेंट में एक मज़बूत विकल्प बनाते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageनई TVS Radeon लॉन्च, LED लुक मिला और टॉप मॉडल भी Splendor Plus से सस्ता

एक नज़र में : TVS ने त्योहारों से ठीक पहले अपनी 110cc कम्यूटर बाइक TVS Radeon का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹67,100 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इस बार इसकी खास बात पूरी LED लाइटिंग है, यानी हेडलैंप से लेकर आगे-पीछे के इंडिकेटर तक सब LED है। साथ ही इसका सबसे महंगा …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

ImageMivi One 5G भारत में लॉन्च, 12 हजार में Snapdragon वाला 5G फोन

करीब दस साल से ईयरबड्स और स्पीकर बनाती आ रही हैदराबाद की कंपनी Mivi ने आज भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G लॉन्च कर दिया है। अपने ऑडियो वाले अनुभव को भी कंपनी इस फोन में लेकर आई है, और इसमें ClearTalk नाम का एक फीचर दिया गया है, जो कॉल के दौरान …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

Image7,000mAh बैटरी अब 17 हज़ार से कम में, OnePlus ने लॉन्च किया N6 Lite

OnePlus ने भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और यही अब कंपनी की मौजूदा लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। ये फोन सिर्फ एक ही 4GB + 64GB वैरिएंट में आया है, जिसकी कीमत ₹16,999 रखी गयी है। यानी ये N6x से नीचे बैठता है, जो ₹20,999 से शुरू होता है। आप इसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.