इस भारतीय कंपनी ने लॉन्च कर दिए धांसू फीचर्स वाले सस्ते फोन, कीमत इतनी कम उड़ जाएंगे होश

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारतीय कंपनी Lava ने फिर एक बार काफी कम कीमत पर अपने दो शानदार बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Lava Storm Lite 5G और Lava Storm Play 5G लॉन्च करके सबको चौका दिया है। पहले वाले फोन को 8,000 रुपए से कम कीमत पर पेश किया गया है, और फोन में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दे दिया है। वहीं दूसरे वाले में 10,000 रुपए से कम कीमत में MediaTek Dimensity 7060 चिपसेट देखने को मिलेगा। आगे Lava Storm Lite 5G और Storm Play 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: ये होती है फ्लाइट की सबसे सुरक्षित सीट, जहां बैठे व्यक्ति की अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बच गई जान

Lava Storm Lite 5G और Lava Storm Play 5G की कीमत और उपलब्धता

Storm Lite 5G 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी भारत में कीमत 7,999 रुपए है। फोन को Astral Blue और Cosmic Titanium इन दो रंगों में पेश किया गया है।  इसकी बिक्री 24 जून दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, और इसे आप Amazon ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं। कंपनी के अनुसार ये कीमत लिमिटेड समय के लिए ही है।

Lava Storm Lite 5G

वहीं Lava Storm Play 5G को 6GB + 128GB स्टोरेज के साथ सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 9,999 रुपए है। इस फोन की बिक्री 19 जून दोपहर 12 बजे से Amazon ईकॉमर्स वेबसाइट पर शुरू होगी।

Lava Storm Lite 5G स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 6400 6nm चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें Arm Mali-G57 MC2 GPU का उपयोग किया गया है। फोन में 4GB LPDDR4x RAM के साथ 64GB / 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन Android 15 पर रन होता है।

बैक पैनल पर 50MP Sony IMX752 प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है, और 15W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G SA / NSA, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 5.3, GPS + GLONASS, USB Type-C जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं, और ये IP64 रेटिंग की सुरक्षा के साथ आता है।

Lava Storm Play 5G स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में भी 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल जाता है। हालांकि, ये MediaTek Dimensity 7060 6nm चिपसेट द्वारा संचालित होता है। ग्राफिक्स के लिए IMG BXM-8-256 GPU दिया गया है, और 6GB LPDDR5 RAM के साथ 128GB UFS 3.1 स्टोरेज मिल जाती है। फोन Android 15 पर रन होता है।

बैक पैनल पर 50MP Sony IMX752 प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, साथ ही फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है, और 18W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G SA / NSA, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 5.3, GPS + GLONASS, USB Type-C जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं, और ये IP64 रेटिंग की सुरक्षा के साथ आता है।

ये पढ़ें: जुलाई में धूम मचाएंगे ये 8 नए फोन, नया फोन लेने से पहले एक नजर जरूर डालें

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung ने शुरू किया नया अपडेट रोलआउट, Fold6 और Flip6 यूज़र्स को मिला बड़ा फीचर

Samsung ने अब अपने 2024 के फोल्डेबल फोन्स, Galaxy Z Fold6 और Galaxy Z Flip6 के लिए One UI 8.5 बीटा रोलआउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसकी शुरुआत साउथ कोरिया से हुई है। यह अपडेट मार्च 2026 के आखिर में लाइव हुआ है और वहां के यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसे …

Imageकम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स …

Image7000mAh बैटरी और Sony कैमरा वाला नया Motorola फोन लॉन्च, फीचर्स व कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Motorola ने भारत में अपना नया Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो लंबी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और भरोसेमंद कैमरा चाहते हैं। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का कहना है कि एक बार …

ImageRedmi ने चुपके से लॉन्च कर दिया अपने इस फोन का 6GB RAM वेरिएंट, कीमत जान आपके भी उड़ जाएंगे होश

Xiaomi के सब ब्रांड Redmi ने आज भारत में अपना Redmi A4 5G 6GB RAM वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। हालांकि कंपनी ने पहले इसका 4GB RAM वाला वेरिएंट पेश किया था, और अब इसके अपडग्रेडेड RAM वाले वर्जन को पेश किया गया है, इसकी खास बात है, कि इसे भी 10,000 रुपए से कम …

ImageLava के इस 5G फोन ने उड़ा दिए लोगों के होश, 8000 से कम कीमत में मिल रहें ये धांसू फीचर्स

Lava ने भारत में अपना अफोर्डेबल 5G फोन Lava SHARK 5G लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ने कुछ समय पहले ही टीज करना शुरू किया था। इस बजट फ्रेंडली फोन में आपको प्रीमियम ग्लासी बैक डिजाइन के साथ HD+ डिस्प्ले और 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। आगे Lava SHARK 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस …

Discuss

Be the first to leave a comment.