7000mAh बैटरी और Sony कैमरा वाला नया Motorola फोन लॉन्च, फीचर्स व कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने भारत में अपना नया Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो लंबी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और भरोसेमंद कैमरा चाहते हैं।

इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का कहना है कि एक बार चार्ज करने पर फोन करीब 52 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी के साथ इसमें 144Hz क्वाड-कर्व्ड OLED डिस्प्ले और Sony LYTIA कैमरा जैसे फीचर्स भी हैं, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में काफी दिलचस्प बनाते हैं।

ये पढ़ें: Motorola Razr Fold लॉन्च – Motorola का पहला बुक स्टाइल फोल्ड, क्या देगा Galaxy Fold 7 को टक्कर

कीमत और उपलब्धता

भारत में Motorola Edge 70 Fusion की शुरुआती कीमत ₹26,999 रखी गई है।

  • 8GB + 128GB – ₹26,999
  • 8GB + 256GB – ₹29,999
  • 12GB + 256GB – ₹32,999

फोन की बिक्री 12 मार्च से Flipkart, Motorola की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत ₹2000 तक का बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है।

क्या खास है इस फोन में

लंबे समय तक चलने वाला स्मार्टफोन चाहने वाले लोगों का ध्यान ये फोन खींच सकता है। 7000mAh बैटरी के साथ आने वाला यह डिवाइस उन यूज़र्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है जो दिनभर फोन इस्तेमाल करते हैं और बार-बार चार्जिंग से बचना चाहते हैं। इसके साथ ये फोन आपको 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग भी ऑफर करता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।

डिज़ाइन की बात करें तो, इसमें क्वॉड-कर्व्ड बॉडी दी गई है, जिससे फोन हाथ में प्रीमियम महसूस होता है। Motorola ने इसे हल्का हरा-नीला (Pantone Blue Surf), हल्का आसमानी (Country Air) और ग्रे (Silhouette) जैसे खास रंगों में पेश किया है।

मज़बूती के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी मिलता है।

Motorola Edge 70 Fusion के फीचर्स

मनोरंजन और गेमिंग पसंद करने वालों को इसमें दिया गया 6.78-इंच 1.5K OLED क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले पसंद आ सकता है। 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स तक ब्राइटनेस की वजह से ये स्क्रीन कंटेंट स्ट्रीमिंग और गेम्स वालों के लिए भी बेहतर साबित हो सकती है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ मल्टीटास्किंग और गेमिंग को भी आराम से संभाल सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony LYTIA 710 कैमरा दिया गया है, जो OIS के साथ आता है ताकि तस्वीरें ज़्यादा स्थिर और डिटेल्ड दिखें। इसके साथ 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है, जिससे बड़े फ्रेम वाली फोटो ली जा सकती हैं।

सेल्फी पसंद करने वालों के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा मौजूद है, जिससे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है।

फोन Android 16 पर चलता है और कंपनी इसमें 3 साल के Android अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। इसके अलावा Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNetflix फिर दे रहा 30 दिन का फ्री ट्रायल, पर सिर्फ़ इन यूज़र्स को – ऐसे चेक करें आप eligible हैं या नहीं

Netflix ने करीब छह साल बाद अपना Netflix Free Trial चुपचाप वापस लाना शुरू कर दिया है। भारत में कुछ यूज़र्स को साइन-अप के समय “30 दिन ₹0 में” या 15 दिन के फ्री ट्रायल का ऑफर दिखने लगा है। पर एक बात पहले ही साफ कर देते हैं। Netflix Free Trial सुविधा अभी सबके …

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

ImageiQOO Z11 Lite की लॉन्च डेट आई सामने: 6500mAh बैटरी, 44W चार्जिंग और AI फीचर्स वाला नया बजट 5G फोन

iQOO अपने बजट सेगमेंट के लिए एक और नया 5G फोन तैयार कर रहा है। ये भी भारत में जुलाई में आ सकता है और इस बार इस बजट फोन में सबसे बड़ा बदलाव बैटरी और चार्जिंग में दिख रहा है। नए iQOO Z11 Lite में 6500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट …

ImageNothing Phone (4b) vs (4a): बड़ी बैटरी या ज़ूम वाला कैमरा, एक जैसी कीमत में कौन सा फोन खरीदें?

Nothing Phone (4b) vs (4a): Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Phone (4b) लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी की बिल्कुल नई “b-सीरीज़” का पहला फोन है, और इसकी कीमत ₹34,999 से शुरू होती है। दिलचस्प बात ये है कि कंपनी के पास पहले से Phone (4a) मौजूद है, जो इसी साल मार्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.