Lava ने आज भारत में अपना बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Lava Yuva 4 लॉन्च कर दिया है। ये एक 4G फ़ोन है, जिसे Yuva 3 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया गया है। फ़ोन में 6.5 इंच का 90Hz डिस्प्ले दिया गया है। फ़ोन में 4GB RAM मिलने वाली है, आगे Lava Yuva 4 स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये पढ़ें: REDMI K80 Pro और Redmi K80 लॉन्च, Snapdragon 8 Elite / 8 Gen 3 के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स
Lava Yuva 4 कीमत और उपलब्धता
फोने को 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, जिसकी कीमत 6,999 रूपए है, ये इंट्रोडक्टरी प्राइस है। फ़ोन Glossy White, Glossy Purple, और Glossy Black इन तीन रंगों में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री इसी महीने से शुरू होगी, और इसे आप कंपनी के रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकते हैं।
Lava Yuva 4 स्पेसिफिकेशन्स
ये फ़ोन 6.5 इंच HD+ डिस्प्ले के साथ आता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फ़ोन Octa-Core Unisoc T606 (2x A75 1.6GHz + 6x A55 1.6GHz) 12nm चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और Android 14 पर रन होता है। ग्राफ़िक्स के लिए इसमें Mali-G57 MC2 650MHz GPU दिया गया है। 4GB RAM के साथ 64GB / 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज ऑप्शंस मिल जाते हैं।
फ़ोन में 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। ये 5000mAh बैटरी के साथ आता है, और 10w चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 5.0, GPS + GLONASS, USB Type-C जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं, इसके अतिरिक्त साइड माउंटेड फिंगर प्रिंट सेंसर, 3.5mm audio jack, और FM Radio दिया गया है।
ये पढ़ें: लॉन्च से पहले Redmi Note 14 कीमत और फीचर्स की जानकारी रिवील, यहां देखें
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।