Vivo X Fold 5 इस कीमत पर हो गया भारत में लॉन्च, मिल रहें ये वाले धांसू फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung के फोल्डेबल फोन को टक्कर देने के लिए आज भारत में Vivo ने भी अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 5 लॉन्च कर दिया है। हालांकि ये फोन Galaxy Z Fold 7 से पूरे 25 हजार तक सस्ता है, और फोन में 2K+ AMOLED 8T LTPO डिस्‍प्‍ले के साथ अन्य शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं। आगे Vivo X Fold 5 की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: ये AI Image Generator Tools इंटरनेट पर मचा रहें बवाल, आखिरी वाला कमाल का

Vivo X Fold 5 की कीमत और उपलब्धता

इस फोन को 16GB + 512GB स्टोरेज के साथ सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी भारत में कीमत 1,49,999 रुपये है। फोन को Titanium Grey कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, और इसकी बिक्री 30 जुलाई से शुरू होगी, उसके बाद इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Vivo X Fold 5 स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में UTG ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 8.03 इंच का 2K+ 8T LTPO AMOLED इनर डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके अतिरिक्त, 6.53 इंच का HD+ LTPO AMOLED कवर डिस्प्ले मिल जाता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और आर्मर ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है।

फोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें Adreno 750 GPU को शामिल किया गया है। फोन में 16GB LPDDR5x RAM और 512GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज मिल जाती है, और ये FuntouchOS 15 UI के साथ Android 15 पर रन होता है। फोन में IPX9+ रेटिंग की सुरक्षा मिल जाती है, जिससे इस पर किसी भी दिशा से 30 मिनट्स तक ठंडा या गरम पानी वॉटर जेट्स से फेंका जा सकता है।

बैक पैनल पर 50MP Sony IMX921(OIS) प्राइमरी कैमरा, 50MP Samsung JN1 अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50MP Sony IMX882 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो ZEISS तकनीक के साथ आता है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 20MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 6,000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है, और 80W वायर्ड, 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

ये पढ़ें: अब नहीं होगी महंगे कंप्यूटर की जरूरत, Jio की नई सर्विस से टीवी बन जाएगा कंप्यूटर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image₹10,999 में आया नया 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 22 भाषाओं वाला AI ऐप मिलेगा

HMD ने भारत के बजट 5G सेगमेंट में नया HMD Vibe 2 5G लॉन्च किया है। ₹10,999 की शुरुआती कीमत पर आया यह फोन सिर्फ बड़ी बैटरी या 5G सपोर्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें Sarvam Indus AI ऐप भी पहले से मिलता है, जो 22 भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है। इसी …

ImageVivo Y400 5G इस कीमत पर हो गया लॉन्च, बड़ी बैटरी के साथ मिल रहें ये धांसू फीचर्स

Vivo ने आज भारत में अपना शानदार फीचर्स वाला एक और नया स्मार्टफोन Vivo Y400 5G लॉन्च कर दिया है। ये फोन 32MP सेल्फी कैमरा के साथ आता है, और इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन को काफी आकर्षक डिजाइन के साथ पेश किया गया है, और ये एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE के आज भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें क्यों बढ़ गई है चर्चा?

Vivo आज भारत में अपनी X300 सीरीज़ के दो बड़े स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है – Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE। ये दोनों फोन कंपनी के प्रीमियम लाइनअप को और मज़बूत करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, बल्कि कीमत की भी हो …

ImageVivo V50e ने दिया झटका, इस कीमत पर हो गया धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च

Vivo ने आखिरकार भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V50e लॉन्च कर दिया है, जिसे काफी आकर्षक डिजाइन के साथ पेश किया गया है। ये एक मिड रेंज फोन है, जिसमें आपको 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है। आगे Vivo V50e की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: …

Imageभारत आ रहे हैं vivo के दो धांसू फोन, X300 Ultra और X300 FE में मिलेगा कुछ नया

vivo ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि उसके नए स्मार्टफोन vivo X300 Ultra और vivo X300 FE भारत में लॉन्च होने वाले हैं। कंपनी की भारत वेबसाइट पर दोनों फोन के टीज़र पेज लाइव हो चुके हैं, जिससे साफ है कि अब इन्हें चीन के बाहर भी पेश किया जा रहा है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.