Image
EXPAND

iQOO 15R रिव्यू: क्या ₹47,000 से कम में यही गेमिंग फोन लेना चाहिए?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO 15R कंपनी की लाइनअप में एक बड़ा बदलाव लेकर आता है। पहले इस जगह पर Neo मॉडल होते थे, लेकिन इस साल iQOO ने मुख्य iQOO 15 के साथ R ब्रांडिंग पेश की है, जिसे एक ज़्यादा सुलभ विकल्प के रूप में रखा गया है, जबकि सीरीज़ की मूल सोच अब भी वही है।

पहली नज़र में iQOO 15R वही पहचान आगे बढ़ाता है, जिसके लिए iQOO के फोन जाने जाते हैं। यहां भी फोकस परफॉर्मेंस, गेमिंग फीचर्स और बैटरी लाइफ पर है, साथ ही हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और स्लिम बॉडी में बड़ी बैटरी जैसे प्रीमियम टच भी मिलते हैं।

iQOO 15R

कागज़ पर हार्डवेयर काफी दमदार है। फोन Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, iQOO के Q2 SuperComputing चिप, 7,600mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। सिस्टम में कई फीचर्स गेमिंग को ध्यान में रखकर भी दिए गए हैं।

हालांकि, फोन को कुछ समय इस्तेमाल करने के बाद, ये साफ है कि इसका अनुभव स्पेसिफिकेशन शीट जितना सीधा नहीं लगता। परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ इसकी बड़ी ताकत हैं, लेकिन कैमरा प्रोसेसिंग जैसे हिस्से और बेहतर हो सकते थे। आइए, इसके बारे में iQOO 15R रिव्यू में विस्तार से समझते हैं।

iQOO 15R कीमत और उपलब्धता

The iQOO 15R is now priced at ₹46,999 for the 8 GB + 256 GB variant (after the price hike). The 12 GB + 256 GB model costs ₹50,999, while the top-end 12 GB + 512 GB variant is priced at ₹57,999.

iQOO 15R अब 8GB + 256GB वेरिएंट में ₹46,999 में आता है (कीमत बढ़ने के बाद)। 12GB + 256GB मॉडल की कीमत ₹50,999 है, जबकि टॉप-एंड 12GB + 512GB वेरिएंट ₹57,999 में उपलब्ध है।

फोन दो रंग विकल्पों में आता है। मेरे पास ये सिल्वर (Triumph Silver) वेरिएंट है, जिसमें ग्लास बैक पैनल मिलता है और इसका वज़न करीब 206 ग्राम है। वहीं काले (Dark Knight) रंग का वैरिएंट फाइबरग्लास बैक के साथ आता है और थोड़ा हल्का है, जिसका वज़न करीब 202 ग्राम है।

फायदे (Pros)

  • Snapdragon 8 Gen 5 के साथ शानदार परफॉर्मेंस
  • उम्मीद के मुकाबले छोटा और हाथ में आसानी से आने वाला 6.59-इंच का साइज़
  • 7,600mAh की बड़ी बैटरी, जो ज़्यादा इस्तेमाल में भी मज़बूत बैकअप देती है
  • बेहद तेज़ चार्जिंग
  • अच्छे रंग संतुलन के साथ ब्राइट 144Hz AMOLED डिस्प्ले
  • Q2 चिप के साथ अच्छी गेमिंग परफॉर्मेंस
  • अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर
  • IP68 और IP69 वाटर रेज़िस्टेंस
  • OriginOS 6 के साथ 4 बड़े Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट
  • बॉक्स में 100W PD चार्जर

कमियां (Cons)

  • कैमरे का HDR और बेहतर हो सकता था
  • इमेज प्रोसेसिंग से पहले व्यूफाइंडर का प्रीव्यू कमज़ोर दिखता है
  • सिर्फ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
  • USB 2.0 पोर्ट
  • फ्रंट कैमरे में ऑटोफोकस नहीं
  • LTPS स्क्रीन, LTPO नहीं
  • 4K में स्टेबिलाइज़ेशन नहीं मिलता

iQOO 15R रिव्यू: अनबॉक्सिंग

iQOO 15R

iQOO 15R के साथ बॉक्स में सामान्य एक्सेसरीज़ मिलती हैं। इसमें फोन के अलावा एक क्लियर केस, 100W PD चार्जर, USB-C से USB-C केबल, SIM इजेक्टर टूल और ज़रूरी डॉक्यूमेंटेशन शामिल हैं।

iQOO 15R रिव्यू: डिज़ाइन और बिल्ड

iQOO 15R

iQOO 15R का डिज़ाइन आधुनिक है, लेकिन बहुत ज़्यादा अलग या चौंकाने वाला नहीं लगता। मेरे पास मौजूद Triumph Silver वेरिएंट में पैटर्न वाला ग्लास बैक है, जिसमें छोटे चौकोर आकार मिलकर टाइल जैसा लेयर्ड डिज़ाइन बनाते हैं. रोशनी पड़ने पर यह पैटर्न ज़्यादा उभरता है और रिफ्लेक्टिव टेक्सचर देता है।

कैमरा मॉड्यूल इसके ज़्यादा अलग हिस्सों में से एक है। इसमें चौकोर बेस के ऊपर गोल हाउसिंग दी गई है, और उसके अंदर एक ओवल स्ट्रक्चर है, जिसमें दो कैमरा रिंग्स फिट की गई हैं।

iQOO 15R

ये हाथ में फोन मज़बूत लगता है, क्योंकि इसमें बीच में मेटल का फ्रेम दिया गया है। ग्लास वर्ज़न का वज़न करीब 206 ग्राम है, जबकि फाइबरग्लास वर्ज़न थोड़ा हल्का है। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद Triumph Silver वेरिएंट करीब 8.10mm मोटाई के साथ उम्मीद के मुकाबले स्लिम ही लगता है।

iQOO 15R

सामने की तरफ पतले बेज़ल्स फोन को मॉडर्न लुक देते हैं। साइड बेज़ल्स करीब 1.25mm, ऊपर वाला 1.46mm और नीचे का चिन लगभग 1.77mm है। बेज़ल्स पूरी तरह बराबर नहीं हैं, लेकिन इतने पतले हैं कि फ्रंट साफ-सुथरा दिखता है।

iQOO 15R

अब इसके पोर्ट्स की बात करें तो, नीचे USB 2.0 पोर्ट, डुअल नैनो SIM स्लॉट, मुख्य स्पीकर और माइक्रोफोन मिलते हैं। ऊपर सेकेंडरी स्पीकर और माइक्रोफोन है, जबकि IR ब्लास्टर पीछे कैमरा मॉड्यूल के पास दिया गया है। दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स हैं, जो दबाने में अच्छे और टैक्टाइल लगते हैं, जबकि बाईं तरफ का हिस्सा पूरी तरह साफ है।

इसकी बिल्ड क्वॉलिटी मज़बूत है। फोन IP68 और IP69 दोनों रेटिंग्स के साथ आता है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है। इस साल iQOO ने 6.8-इंच के बजाय 6.59-इंच का आकार चुना है, जिससे इसे पकड़ना और इस्तेमाल करना थोड़ा आसान हो जाता है।

iQOO 15R रिव्यू: डिस्प्ले

iQOO 15R में 6.59-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 60Hz, 90Hz, 120Hz और 144Hz जैसे कई रिफ्रेश रेट मोड मिलते हैं। लेकिन इसका 144Hz रिफ्रेश रेट मोड सिर्फ कुछ चुनिंदा गेम्स तक सीमित है। यह स्क्रीन LTPS पैनल की है, LTPO नहीं।

iQOO 15R

रोज़मर्रा के इस्तेमाल में डिस्प्ले अच्छा परफॉरमेंस देने में सक्षम है। रंग संतुलित दिखते हैं और ज़रूरत से ज़्यादा चटकीले नहीं लगते, जिससे फोटो और वीडियो ज़्यादा नेचुरल नज़र आते हैं। रेज़ॉल्यूशन भी शार्प है, और मीडिया देखते समय स्क्रीन काफी अच्छी क्लैरिटी बनाए रखती है।

iQOO 15R

ब्राइटनेस भी इसकी मज़बूत खूबियों में से एक है। हाई ब्राइटनेस मोड में यह करीब 1800 निट्स तक पहुंचती है, जबकि लोकल पीक में 5000 निट्स तक जा सकती है। स्क्रीन इंडोर और आउटडोर दोनों जगह आसानी से दिखाई देती है। मैंने यहां दिल्ली की गर्मी और चमचमाती धूप में इस्तेमाल किया है, तेज़ धूप में भी इसे पढ़ने में कोई बड़ी दिक्कत नहीं होती।

iQOO 15R

हालांकि, रिफ्रेश रेट मैनेजमेंट और बेहतर हो सकता था। कई ऐप्स किसी वजह से डिफॉल्ट रूप से 60Hz या 90Hz पर चलते हैं। ऐसे में अक्सर सिस्टम सेटिंग्स में जाकर उन ऐप्स के लिए हाई रिफ्रेश रेट मोड मैन्युअली ऑन करना पड़ता है।

iQOO 15R

डिस्प्ले 4320Hz PWM डिमिंग को भी सपोर्ट करता है, जो कम ब्राइटनेस पर फ्लिकर कम करने में मदद करता है। इससे रात में स्क्रीन इस्तेमाल करना आंखों के लिए ज़्यादा आरामदायक हो जाता है।

iQOO 15R

कुल मिलाकर, ब्राइटनेस हो, रंगों का संतुलन और स्मूदनेस, सभी के मामले में यह पैनल मज़बूत और अच्छा अनुभव देता है, हालांकि रिफ्रेश रेट का अनुभव थोड़ा ज़्यादा स्थिर हो सकता था।

iQOO 15R रिव्यू: स्पीकर और हैप्टिक्स

iQOO 15R

iQOO 15R के स्टीरियो स्पीकर्स तेज आवाज़ देते हैं और लेफ्ट-राइट अलगाव (स्टीरियो सेपरेशन) भी अच्छा रखते हैं। इनमें बहुत गहरा बास नहीं मिलता, लेकिन गेमिंग और कंटेंट या मीडिया प्लेबैक के लिए आवाज़ साफ रहती है।

iQOO 15R

हैप्टिक्स भी काफ़ी मज़बूत हैं। कंपन देने वाला मोटर टाइपिंग और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में तेज़ और साफ फीडबैक देता है। हालांकि, पूरे सिस्टम में इसकी ट्यूनिंग अभी पूरी तरह एक जैसी नहीं है। कुछ यूआई हिस्सों में हैप्टिक प्रतिक्रिया नहीं मिलती, जिससे इसका अनुभव थोड़ा असंगत लगता है।

iQOO 15R रिव्यू: सॉफ्टवेयर

iQOO 15R

iQOO 15R में OriginOS 6 मिलता है, और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में सिस्टम तेज़, स्मूद और काफी फ्लुइड महसूस होता है। एनिमेशन अच्छे हैं और इंटरफेस का ओवरऑल अनुभव ज़्यादातर जगह पॉलिश्ड लगता है।

iQOO 15R

एक खास बात ऐप खोलने और बंद करने के दौरान दिखने वाला ब्लर इफ़ेक्ट है। इसमें बैकग्राउंड हल्का धुंधला होता है, जिससे ट्रांज़िशन ज़्यादा स्मूद लगता है। लेकिन यह फीचर डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स में बंद मिलता है और आपको इसे सेटिंग्स में जाकर खुद चालू करना पड़ता है।

OriginOS फीचर्स से भरा हुआ है। Drag and Go की मदद से आप तस्वीरों के भीतर मौजूद टेक्स्ट को दबाकर पकड़ सकते हैं और उसे Origin Island के ज़रिए सीधे किसी दूसरे ऐप में खोल सकते हैं। Origin Island पर म्यूज़िक प्लेयर, ऑर्डर, खेल अपडेट्स, हॉटस्पॉट, स्क्रीन रिकॉर्डिंग जैसी चीज़ों के लाइव नोटिफिकेशन भी मिलते हैं।

लॉक स्क्रीन पर widgets और flip cards का सपोर्ट है। Always-On Display भी मिलता है और AOD से लॉक स्क्रीन तक का ट्रांज़िशन बहुत स्मूद है, हालांकि फुल-स्क्रीन ऑलवेज़ ऑन-डिस्प्ले यहां नहीं है। Dynamic effects सेक्शन में कस्टमाइज़ेशन के अच्छे विकल्प मिलते हैं, और गेमिंग मोड में eSports mode, gaming vibration और frame interpolation जैसे कंट्रोल भी दिए गए हैं।

कंट्रोल सेंटर के दो स्टाइल मिलते हैं – split layout, और combined layout। Combined layout सामान्य Android जैसा लगता है, जबकि स्प्लिट वाला थोड़ा ज़्यादा मॉडर्न फील देता है। मल्टीटास्किंग भी यहां काफी अच्छी है। Split screen और floating windows दोनों आसानी से साइडबार या नीचे से स्वाइप अप करके इस्तेमाल किए जा सकते हैं। Mac या PC यूज़र्स के लिए Office Kit भी है, जिससे फाइल ट्रांसफर और क्रॉस डिवाइस काम ज़्यादा आसान हो जाता है।

Gallery ऐप में AI Erase, AI Magic Move, AI Image Expander और AI Reflection Erase जैसे AI tools मिलते हैं। Portrait mode में AI Visual फीचर भी है, जो तस्वीरों को spring, summer, autumn और winter जैसे seasonal themes में बदल सकता है।

हालांकि सॉफ्टवेयर साइड पर कमियां भी हैं। फोन में काफी ब्लोटवेयर पहले से इंस्टॉल मिलता है। V-Appstore और vivo Browser जैसे ऐप हटाए नहीं जा सकते, सिर्फ उनकी नोटिफिकेशन बंद की जा सकती हैं। होम स्क्रीन कस्टमाइज़ेशन भी सीमित है, सिर्फ दो आइकॉन स्टाइल मिलते हैं और थर्ड पार्टी आइकन पैक का सपोर्ट भी नहीं है। Widgets के विकल्प भी दूसरी Android skins के मुकाबले कम हैं।

इंटरफेस में कुछ विज़ुअल वाली खामियां भी हैं। कई जगह, जैसे charging animation, Origin Island preview, widgets page, calculator app और Always-On Display की डेट में अब भी Roboto font दिखता है।

इन कमियों के बावजूद, सिस्टम का कुल अनुभव तेज़ और स्मूद रहता है, और यह पिछले साल के FuntouchOS 15 से साफ बेहतर है। iQOO ने iQOO 15R के लिए 4 बड़े OS अपडेट्स और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा भी किया है।

iQOO 15R रिव्यू: बायोमैट्रिक्स

iQOO 15R

iQOO 15R में अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है, जो आज के स्मार्टफोन में उपलब्ध सबसे अच्छे बायोमेट्रिक विकल्पों में से एक है। इसका रजिस्ट्रेशन जल्दी हो जाता है और सेटअप में बस कुछ ही सेकंड लगते हैं।

iQOO 15R

अनलॉक स्पीड भी काफी तेज़ है। ज़्यादातर हालात में फोन फिंगरप्रिंट को तुरंत पहचान लेता है, और उंगली हल्की गीली होने पर भी इसकी सटीकता बनी रहती है।

इसके अलावा फोन में फेस अनलॉक भी मिलता है, लेकिन यह फ्रंट कैमरे पर आधारित है, इसलिए इसकी सुरक्षा फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसी नहीं है।

iQOO 15R रिव्यू: परफॉरमेंस

iQOO 15R

iQOO 15R में Snapdragon 8 Gen 5 के साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। उम्मीद के मुताबिक फोन बेहद तेज़ महसूस होता है। ऐप्स जल्दी खुलते हैं, मल्टीटास्किंग स्मूद है और हैवी गेमिंग जैसे भारी काम भी बिना किसी बड़ी दिक्कत के संभल जाते हैं।

यह चिपसेट 2 + 6 कोर लेआउट पर आधारित है, जिसमें दो परफॉर्मेंस कोर 3.8GHz पर चलते हैं। तेज़ RAM और स्टोरेज के साथ यह वीडियो एडिटिंग, भारी ब्राउज़िंग और मल्टीटास्किंग जैसे काम आसानी से कर लेता है।

सिंथेटिक बेंचमार्क

सिंथेटिक बेंचमार्क भी इस चिपसेट की मज़बूत परफॉर्मेंस को दिखाते हैं। iQOO 15R अपनी कैटेगरी के सबसे तेज़ फोनों में आराम से जगह बना पाता है। इसके बेंचमार्क नतीजे आप यहां देख सकते हैं:

बेंचमार्क iQOO 15R (Snapdragon 8 Gen 5)OnePlus 15R (Snapdragon 8 Gen 5)
AnTuTu Score (v11)29035952787284
Storage (Score, Sequential Read Speed, Write Speed)226988; Sequential Read: 4395 MB/s; Sequential Write: 4169 MB/s148599; Sequential Read: 3779 MB/s; Sequential Write: 3088 MB/s
Geekbench 6 CPU (Single-Core, Multi-Core)Single-Core: 2675; Multi-Core: 8323Single-Core: 2818; Multi-Core: 9178
Geekbench 6 GPU (OpenCL, Vulkan)17329 (OpenCL), 20970 (Vulkan)17665 (OpenCL), 20709 (Vulkan)
3DMark Wildlife Extreme (Score, Avg FPS)Score: 2725; Average FPS: 16.32Score: 4918; Average FPS: 29.45
3DMark Wildlife Extreme Stress Test (Best Loop, Lowest Loop, Stability)Best Loop: 3131; Lowest Loop: 2705; Stability: 86.4%Best Loop: 5026; Lowest Loop: 3252; Stability: 64.7%

गेमिंग

iQOO 15R

गेमिंग iQOO 15R के सबसे बड़े फोकस में से एक है। इसमें iQOO का Q2 SuperComputing चिप मिलता है, जो Snapdragon प्रोसेसर के साथ मिलकर खेलों के दौरान फ्रेम स्थिरता और विज़ुअल क्वॉलिटी को बेहतर बनाता है।

BGMI इस फोन पर बहुत अच्छा चलता है। यह 120FPS गेमप्ले को काफी स्थिर फ्रेम पेसिंग के साथ संभाल लेता है। लंबे समय तक खेलने पर भी फ्रेम रेट ज़्यादा नहीं गिरता।

iQOO 15R

इस चिप के साथ Genshin Impact भी अच्छा परफॉरमेंस दे पाया। इस गेम में ज़्यादातर मौकों पर करीब 57 FPS का औसत बना रहा। साथ ही ज़्यादा गर्माहट की समस्या भी नहीं दिखती, जिसका श्रेय 6,500mm² वेपर चैंबर को जाता है।

फोन में frame interpolation और resolution boosting जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। Frame interpolation की मदद से Genshin Impact को 144 FPS तक पहुंचाया जा सकता है, और फोन इसे ठीक तरह संभाल लेता है। वहीं रेंडरिंग रेज़ॉल्यूशन को 1.5K तक बढ़ाने पर फ्रेम रेट 30 FPS तक गिर जाता है, लेकिन frame interpolation दोबारा चालू करने पर यह 60 FPS तक वापस आ सकता है। हां, इन फीचर्स के साथ फोन थोड़ा ज़्यादा गर्म ज़रूर होता है।

iQOO 15R

कुल मिलाकर, iQOO 15R दमदार गेमिंग परफॉर्मेंस देता है और भारी टाइटल्स को भी आसानी से संभाल लेता है। रोज़मर्रा की परफॉर्मेंस भी बहुत स्मूद रहती है।

iQOO 15R रिव्यू: कैमरे

iQOO 15R

iQOO 15R में डुअल-कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP Sony LYT-700V मुख्य सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल हैं। कागज़ पर हार्डवेयर मज़बूत दिखता है, लेकिन असली इस्तेमाल में अनुभव थोड़ा मिला-जुला है।

प्राइमरी कैमरा

अच्छी रोशनी में मुख्य कैमरा, प्रोसेसिंग पूरी होने के बाद, अच्छे नतीजे देता है। डिटेल अच्छी मिलती है और सेंसर काफी डिटेल क्लिक कर पाता है।

हालांकि प्रोसेसिंग काफी धीमी है। तस्वीर लेने के बाद फोन को इमेज पूरी तरह तैयार करने में अक्सर 2 से 3 सेकंड लगते हैं। इस दौरान प्रीव्यू सॉफ्ट और अधूरा दिखता है, और फाइनल तस्वीर बाद में सामने आती है।

HDR प्रोसेसिंग को भी सुधार की ज़रूरत है। तेज़ हाइलाइट वाले सीन में एक्सपोज़र हैंडलिंग कई बार सही नहीं रहती है, जिससे बहुत ब्राइट हिस्से उड़े हुए दिख सकते हैं।

व्यूफाइंडर का अनुभव भी खास अच्छा नहीं है। प्रोसेसिंग पूरी होने से पहले प्रीव्यू कई बार नॉइज़ी और कम क्वॉलिटी वाला दिखता है, जिससे फाइनल तस्वीर का अंदाज़ा लगाना मुश्किल हो जाता है।

फोन पोर्ट्रेट में 2X ज़ूम पर AI sharpening का काफी सहारा लेता है। पहली नज़र में तस्वीरें डिटेल्ड लगती हैं, लेकिन कई बार प्रोसेसिंग टेक्सचर को ज़रूरत से ज़्यादा बढ़ा देती है, जिससे नतीजा थोड़ा आर्टिफिशियल लगने लगता है।

पोर्ट्रेट 23mm, 35mm और 50mm – इन तीनों फोकल लेंथ पर लिए जा सकते हैं। अच्छी रोशनी में पोर्ट्रेट अच्छे आते हैं। एज डिटेक्शन में थोड़ा और सुधार चाहिए, लेकिन कुल मिलाकर सोशल मीडिया के लिए अच्छे नतीजे मिल जाते हैं।

कुल मिलाकर, सामान्य इस्तेमाल के लिए मुख्य कैमरा ठीक है और ज़्यादातर लोगों के लिए काम करेगा।

अल्ट्रा वाइड कैमरा

8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिन में ठीक-ठाक काम करता है, लेकिन डिटेल और डायनामिक रेंज में पीछे रह जाता है। मुख्य कैमरे की तुलना में तस्वीरें ज़्यादा सॉफ्ट दिखती हैं, और कम रोशनी में क्वालिटी और गिर जाती है। iQOO यहां कम से कम 12MP का अल्ट्रा-वाइड दे सकता था।

सेल्फी

32MP फ्रंट कैमरा अच्छी रोशनी में अच्छे नतीजे देता है। सेल्फी काफी शार्प आती हैं, डिटेल भी ठीक मिलती है और स्किन टोन काफी हद तक नेचुरल लगती हैं। ज़्यादातर सीन में डायनामिक रेंज भी ठीक तरह संभल जाती है।

लेकिन लगभग इसी कीमत वाले OnePlus 15R की तरह, यहां ऑटोफोकस नहीं मिलता। इसकी वजह से नतीजे उतने स्टेबल नहीं मिल पाते, खासकर product showcase जैसी चीज़ों में। फिर भी, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए यह कैमरा पूरी तरह इस्तेमाल करने लायक है।

वीडियो

iQOO 15R

इसमें वीडियो रिकॉर्डिंग 4K 60fps तक सपोर्ट करती है, लेकिन यहां कुछ सीमाएं हैं। 4K रेज़ॉल्यूशन पर स्टेबिलाइज़ेशन नहीं मिलता, इसलिए हाथ में पकड़कर बनाई गई फुटेज में शेक (हिलता हुआ फ्रेम) साफ दिख सकता है। वहीं स्टेबिलाइज़ेशन के साथ 1080p60 वीडियो अच्छे लगते हैं। अच्छी रोशनी में वीडियो क्वॉलिटी इस्तेमाल करने लायक मिलती है। फ्रंट कैमरा भी 4K60 वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

iQOO 15R का कैमरा सिस्टम ठीक-ठाक है, और सही हालात में मुख्य सेंसर अच्छी डिटेल दे सकता है। लेकिन धीमी प्रोसेसिंग, HDR की कमी और AI का ज़रूरत से ज़्यादा इस्तेमाल पूरे अनुभव को थोड़ा कमज़ोर बना देते हैं।

iQOO 15R रिव्यू: बैटरी और चार्जिंग

iQOO 15R

iQOO 15R की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 7,600mAh बैटरी शामिल है, जो भारी इस्तेमाल में भी आराम से पूरा दिन निकाल देती है। मेरी टेस्टिंग में फोन ने करीब 10 घंटे का स्क्रीन-ऑन टाइम दिया, और गेमिंग, कैमरा इस्तेमाल व सोशल मीडिया ऐप्स के साथ भी दिनभर चार्जर की ज़रूरत महसूस नहीं हुई।

iQOO 15R

चार्जिंग भी काफी तेज़ है। फोन 100W FlashCharge सपोर्ट करता है और थोड़ा सा एक घंटे से ज़्यादा समय में फुल चार्ज हो जाता है। अच्छी बात यह है कि बॉक्स में USB-C से USB-C केबल मिलती है, जिससे यही चार्जर दूसरे डिवाइसेज़, जैसे लैपटॉप, के साथ भी ज़्यादा काम का बन जाता है।

iQOO 15R

कुल मिलाकर, बड़ी बैटरी और तेज़ चार्जिंग का यह मेल iQOO 15R को इस सेगमेंट के सबसे मज़बूत बैकअप देने वाले फोनों में शामिल करता है।

रिव्यू वर्डिक्ट: क्या आपको iQOO 15R खरीदना चाहिए?

iQOO 15R का सबसे ज़्यादा परफॉरमेंस और बैटरी लाइफ पर ज़ोर देता है, और इन दोनों मोर्चों पर यह फोन काफी मज़बूत भी साबित होता है। Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट तेज़ रफ्तार देता है, गेमिंग भी अच्छी रहती है, और 7,600mAh की बड़ी बैटरी शानदार बैकअप देती है।

डिस्प्ले भी इसकी मज़बूत खूबियों में शामिल है। इसमें अच्छी ब्राइटनेस, संतुलित रंग और मजबूत बिल्ड क्वॉलिटी मिलती है। IP68 और IP69 जैसी रेटिंग्स इसे और भरोसेमंद बनाती हैं।

हालांकि, कुछ हिस्सों में सुधार की ज़रूरत महसूस होती है। कैमरा प्रोसेसिंग कई बार धीमी रहती है, HDR हर बार एक जैसा अच्छा नहीं चलता, और सेल्फी कैमरा बस औसत है। सॉफ्टवेयर कुल मिलाकर स्मूद है, लेकिन इसमें कुछ ब्लोटवेयर मिलता है और कस्टमाइज़ेशन भी सीमित है।

अगर आपकी प्राथमिकता परफॉरमेंस, गेमिंग और बैटरी लाइफ है, तो iQOO 15R एक बेहतरीन विकल्प है। लेकिन ₹50,999 वाले 12GB + 256GB वेरिएंट पर OnePlus 15R भी उतनी ही कीमत में बेहतर सॉफ्टवेयर अनुभव और ज़्यादा संतुलित कैमरा सिस्टम के साथ मज़बूत दावेदारी पेश करता है, जबकि दोनों की बैटरी लाइफ लगभग बराबर है।

वहीं, अगर आपका बजट ₹45,000 के करीब है, तो iQOO 15R का 8GB वेरिएंट अब भी एक दमदार परफॉरमेंस और शानदार बैटरी लाइफ की वजह से समझदारी भरा विकल्प बनता है।

Smartprix ⭐ रेटिंग: 8.1/10

  • डिज़ाइन और बिल्ड: 8/10
  • डिस्प्ले: 8.6/10
  • स्पीकर: 8.5/10
  • सॉफ्टवेयर: 7.5/10
  • हैप्टिक्स: 8/10
  • बायोमैट्रिक्स: 8.5/1
  • परफॉरमेंस: 8.4/10
  • कैमरे: 7/10
  • बैटरी और चार्जिंग: 9/10

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageXiaomi ने दे दिया बड़ा इशारा, भारत में लौतेगी कंपनी की T-सीरीज़, OnePlus-vivo के फोनों को मिलेगी टक्कर

Xiaomi भारत में अपनी T-सीरीज़ की वापसी करने जा रही है। कंपनी ने X पर “The T is coming” लिखकर नई सीरीज़ को टीज़ किया है, जिससे साफ संकेत मिला है कि Xiaomi 17T सीरीज़ इस बार भारतीय बाज़ार में आएगी। यह लॉन्च इसलिए खास है क्योंकि भारत में आखिरी बार Xiaomi 11T सीरीज़ 2022 …

ImageiQOO Z11x 5G रिव्यू: ₹20,000 में असली बैटरी किंग? 7200mAh वाला ये फोन सबको पीछे छोड़ देगा

iQOO Z11x ₹20,000 के अंदर आने वाले सबसे फीचर-पैक्ड मिड-रेंज स्मार्टफोनों में से एक है। इसमें बड़ा 120Hz डिस्प्ले है, ऐसा ऑक्टा-कोर चिपसेट मिलता है जो आराम से 60fps BGMI गेमिंग संभाल सकता है, हाई-रिज़ॉल्यूशन प्राइमरी कैमरा और बड़ी बैटरी दी गई है, जो उन यूज़र्स के लिए फायदेमंद है जो दिन में दो बार …

ImageiQOO 15R भारत में लॉन्च: Snapdragon 8 Gen 5 और 7600mAh बैटरी के साथ जानें क्या होगी कीमत

₹50,000 से कम में Snapdragon 8 Gen 5, 7,600mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग? iQOO 15R की भारत में एंट्री ने अप्पर मिड रेंज सेगमेंट में सीधी हलचल मचा दी है। ऐसे समय में जब ज़्यादातर ब्रांड कीमतें बढ़ा रहे हैं, iQOO ने ऐसा स्पेक शीट पेश किया है जो सीधे OnePlus 15 जैसे फोनों …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

ImageInfinix HOT 60i 5G भारत में लॉन्च, लेकिन 10,000 से कम में क्या ये iQOO Z10 Lite 5G से बेहतर है?

भारत में बजट स्मार्टफोन मार्केट एक बार फिर गरमाया हुआ है। Infinix ने हाल ही में अपना नया फोन HOT 60i 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 10,000 रुपये से भी कम है। ये उन यूज़र्स के लिए लेटेस्ट और अच्छा फोन हो सकता है, जो best budget 5G smartphone under 10000 in India …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products