Lava ने किया एंट्री लेवल Lava Z66 फोन को लांच, कीमत सिर्फ 7777 रुपए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Lava ने आज अपना नया स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर दिया। इंडियन स्मार्टफोन कंपनी ने Lava Z66 को मार्किट में 10,000 रुपये से कम की कीमत में लॉन्च किया है। फोन में 3950mAh बैटरी और 6.08 इंच डिस्प्ले जैसे फीचर दिए गये हैं। तो चलिए नज़र डालते है फोन के अन्य फीचरों पर:

Lava Z66 की कीमत और उपलब्धता

Z66 की कीमत 7,777 रुपये रखी गयी है। फोन मरीन ब्लू, बेरी रेड और मिडनाइट ब्लू कलर में पेश किया है। यह स्मार्टफोन अभी से ही ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद जा सकता है। कंपनी के अनुसार जल्द ही Z66 को Amazon और Flipkart ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Lava Z66 के फीचर

फोन में 6.08-इंच की HD+ डिस्प्ले वाटरड्राप नौच के साथ दी गयी है जिसका स्पेक्ट रेशियो 19:9 है। हैंडसेट में 1.6Ghz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 3GB रैम व 32GB इनबिल्ट स्टोरेज के ऑप्शन के साथ दिया गया है। स्टोरेज को आप 128GB तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल कैमरा सेंसर है। Z66 में LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप हैं। सेल्फी और विडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा में ब्यूटी मोड, नाइट मोड, HDR मोड, पैनोरमा, टाइम-लैप्स और स्लो-मोशन मोड्स जैसे फीचर दिए गये है।

इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 4.2, OTG सपॉर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। लावा के इस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3950mAh बैटरी दी गई है। लावा का यह फोन स्टॉक ऐंड्रॉयड 10 पर चलता है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस-अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Related Articles

ImageWhatsApp पर अब Schedule होंगे मैसेज, नेट न हो तब भी तय वक्त पर पहुंचेगा, जानें तरीका

एक नज़र में : WhatsApp पर अब आप कोई मैसेज, फोटो या वीडियो पहले से तैयार करके रख सकते हैं, और वो आपके चुने हुए समय पर अपने आप चला जाएगा। इस नए फीचर (WhatsApp Schedule Message) की सबसे काम की बात ये है कि उस वक्त फोन में इंटरनेट न हो, तब भी मैसेज …

ImageLava Pluse हुआ ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट सेंसरो के साथ लांच, जाने कीमत और खासियत

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा ने दुनिया का पहला ऐसा फीचर फोन लॉन्च किया है जिसमें हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर सेंसर दिया गया है। इस फोन का नाम Lava Pulse है। लावा प्लस दुनिया का पहला फोन है जो कि हार्ट रेट सेंसर और ब्लड प्रेशर सेंसर से लैस है।लावा के इस फोन की …

Image6,999 रूपए में मिलेगा Lava X3, प्रीबुकिंग पर मिलेगा Lava ProBuds N11 नेकबैंड फ्री

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने अपने सस्ते फोन Lava X3 को लॉन्च कर दिया है। Amazon पर फोन के फीचर्स, उसकी कीमत के साथ-साथ अन्य सभी जानकारियाँ सामने आ गयी हैं। 20 दिसंबर से फोन की प्रीबुकिंग शुरू हो जाएगी। Lava X3 को 4G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है। फोन में एचडी प्लस …

Image7,000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ Lava ने लॉन्च किया 11 हज़ार से कम का Lava Smart 4 Pro

एक नज़र में : Lava ने भारत में Smart 4 Pro लॉन्च कर दिया है, जो Smart 4 और Smart 4 Plus के बाद इस सीरीज़ का तीसरा फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh बैटरी है, जो आपको 11 हज़ार रुपये से कम में मिलेगी। लेकिन ये Amazon-Flipkart पर नहीं, सिर्फ Lava के ऑफलाइन …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products