Makar Sankranti Wishes in Hindi 2026: इस मकर संक्रांति अपने दोस्तों को भेजें ये प्यारे मैसेज

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हर साल की तरह इस साल भी जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा, तब 14 जनवरी को मकर संक्रांति 2026 का त्यौहार धूम धाम से मनाया जायेगा, इस पर्व पर जहाँ एक ओर पतंगबाज़ी होगी, तिल के लड्डू बनेंगे, वहीं दूसरी ओर दोस्तों और रिश्तेदारों को इस पर्व की शुभकामनाएं भी दी जाएँगी। यदि आप अपने दोस्तों को भेजने के लिए Makar Sankranti Wishes 2026 की तलाश में हैं, तो इस लेख में हमनें Makar Sankranti Wishes in Hindi के बारे में जानकारी दी है, अर्थात आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को हिंदी में मकर संक्रांति विशेज भेज सकते हैं।

Makar Sankranti Wishes in Hindi 2026

  • मकर संक्रांति के इस पावन अवसर पर आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता का संचार हो, हैप्पी मकर संक्रांति।
  • सूर्य देव आपके जीवन में नई रोशनी लेकर आएं, और हर दिशा में सफलता मिले, मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • प्यारी सी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं। आपके जीवन में खुशियों का हर दिन नया सूरज लेकर आए, हैप्पी मकर संक्रांति।
  • सूरज की रौशनी से आपका जीवन चमकता रहे, और मकर संक्रांति के इस पर्व पर आपके सभी सपने साकार हों, मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • रंग-बिरंगी पतंगों की तरह आपके जीवन में भी खुशियों की बहार हो, मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • मकर संक्रांति की शुभकामनाएं। इस दिन की तरह आपके जीवन में भी हर मुश्किल आसान हो और सफलता मिले, शुभ मकर संक्रांति।
  • इस संक्रांति पर आपको ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं भेज रहे हैं। आपके आने वाले दिन तिलकुट जितने मीठे हों।

इस साल के लिए ढेर सारे अवसरों और उपलब्धियों की कामना करते हैं। मेरे अद्भुत सहयोगियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!

  • 🌞 मकर संक्रांति की सकारात्मकता हमारे सभी कार्यों में झलके। आपको एक उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं!

Makar Sankranti Wishes Shayari

1. मीठे गुड़ में मिल गये तिल,
उडी पतंग और खिल गये दिल,
हर पल सुख और हर दिन शांति
सबके लिए ऐसी हो मकर संक्रांति.

2. मीठी बोली, मीठी जुबान,
मकर संक्रांति का यही हैं पैगाम.

3. सपनों को लेकर मन में,
उड़ायेंगे पतंग आसमान में,
ऐसी भरेगी उड़ान मेरी पतंग,
जो भर देगी जीवन में खुशियों की तरंग।
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!

4. मंदिर की घंटी संग पूजा की थाली
उत्तरायण में दिखी सूरज की लाली
जीवन में आए खुशियों की हरियाली
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति।
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!

5. तनमें मस्ती, मनमें उमंग,
चलो सारे एक संग,
आज उडायें आकाशमें पतंग,
उछाल हवामें संक्रांतीके रंग।
मकर संक्रांती की शुभकामनाएँ

6. पतंगों की तरह ऊंचा उड़ता रहे आपका नाम, खुशियों की मिठास से भरे हर सुबह और शाम।
तिल-गुड़ संग खुशियां बांटें अपनों के साथ, मुबारक हो मकर संक्रांति का शुभ प्रभात

7. पतंगों के संग आसमान छूने का है त्योहार,
तिल-गुड़ से मीठे करें रिश्तों का प्यार।
मकर संक्रांति का ये पावन पर्व,
लाए आपके जीवन में नई बहार।

8. पतंगों के संग उड़ते सपने,
हर दिन को रंगीन करें अपने।
मकर संक्रांति का ये त्योहार,
लाए आपके जीवन में खुशियों की बहार।

9. आसमान में पतंगों का रंगीन मेला,
दिलों में उमंगों का खूबसूरत रेला।
मकर संक्रांति पर लाए सूरज की रौशनी,
आपके जीवन में नई खुशियों की पहेली।

10. ऊंची पतंगों का इरादा हो,
हर पल खुशियों का वादा हो।
जीवन में हर दिन संक्रांति जैसा आए,
आपके घर में सुख-समृद्धि छाए।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus Nord 6 की पहली झलक सामने आयी, Nord सीरीज़ में आ सकता है बड़ा बदलाव

OnePlus की Nord सीरीज़ पिछले कुछ सालों में कंपनी की सबसे सफल मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनों में से एक बन चुकी है। कई यूज़र्स के लिए Nord वही फोन हैं जिन्होंने OnePlus को सिर्फ फ्लैगशिप ब्रांड से आगे बढ़ाकर एक बड़े यूज़र बेस तक पहुंचाया। अब लगता है कि कंपनी इस सीरीज़ को एक नए चरण …

ImageHoli 2026 Wishes in Hindi: यहाँ से भेजें खूबसूरत होली शुभकामनाएं, संदेश और शायरी

होली 2026 की शुरुआत आज हो चुकी है। आज होलिका दहन से परसों के रंगों के त्यौहार तक ये उत्सव चलता रहेगा। रंगों का यह त्योहार सिर्फ गुलाल का नहीं, बल्कि रिश्तों को फिर से रंगने और दिलों की दूरियां मिटाने का भी मौका है। लोग अभी से Happy Holi 2026 wishes in Hindi, Holi …

ImageRaksha Bandhan Wishes in Hindi 2025 – भाई-बहन के रिश्ते को और खास बनाने वाले संदेश

Raksha Bandhan Wishes in Hindi – सावन की पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला रक्षाबंधन 2025 पूरे देश में प्यार और भावनाओं के साथ कल यानि 9 अगस्त को मनाया जाएगा। ये सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते का अटूट बंधन है, जिसमें सुरक्षा, साथ और भरोसा शामिल है। इस दिन बहन अपने भाई …

ImageUpcoming Smartphones in March 2026 India – iPhone 17e से Xiaomi 17 Ultra तक, एक साथ लॉन्च होंगे ये बड़े फोन

जनवरी और फरवरी की तेज़ रफ्तार के बाद अब मार्च 2026 भी भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार के लिए कम व्यस्त नहीं रहने वाला है। इस महीने फ्लैगशिप पावर, मिड-रेंज इनोवेशन और डिज़ाइन एक्सपेरिमेंट – तीनों का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा। इस महीने में iPhone 17e, Nothing Phone 4a, Xiaomi 17 Ultra और Poco X8 सीरीज़ …

ImageHappy Independence Day Wishes 2025: तिरंगे और आज़ादी का जश्न मनाने के लिए ये मैसेज आपको जरूर शेयर करने चाहिए

Independence Day Wishes 2025- स्वतंत्रता दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं है, ये भारत की आज़ादी की बेहद लंबी, साहसी और अडिग यात्रा की कहानी है। अंग्रेजी शासन से लेकर एक जीवंत, स्वतंत्र लोकतंत्र बनने तक की इस यात्रा का जश्न हम सभी हर साल 15 अगस्त को मनाते हैं और अपने स्वतंत्रता सेनानियों …

Discuss

2 Comments
Be the first to leave a comment.