Meta AI अब बदलेगा Facebook और Instagram का एक्सपीरियंस, आपकी चैट के आधार पर दिखाएँगे अब विज्ञापन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Meta ने ऐलान किया है कि जल्द ही उसकी Meta AI chatbot से होने वाली आपकी बातचीत अब सिर्फ चैट तक सीमित नहीं रहेगी। कंपनी दिसंबर से इन सभी बातचीतों का इस्तेमाल आपके लिए पेर्सनलाइज़्ड ऐड्स और कंटेंट रिकमेंड करने के लिए करेगी।

ये पढ़ें: क्या खत्म हो जाएगा TikTok और Youtube Shorts का खेल? OpenAI Sora 2 लेकर आया नया धमाका

Meta AI बदलेगा सोशल मीडिया की दुनिया

Meta ने बताया कि 16 दिसंबर 2025 से Facebook, Instagram, WhatsApp और Threads जैसे सभी प्लेटफॉर्म्स पर यूज़र को विज्ञापन और कंटेंट उसी हिसाब से दिखाए जाएंगे, जैसे वे Meta AI से बातचीत करते हैं। इस बदलाव की जानकारी 7 अक्टूबर से ही इन-ऐप नोटिफिकेशन और ईमेल के जरिए यूज़र्स को दी जाएगी।

मान लीजिए अगर आप Meta AI से हाईकिंग के बारे में चैट करते हैं, तो Instagram और Facebook पर आपको hiking groups, trails से जुड़ी posts और hiking boots के ads दिखने लगेंगे। यानि अब आपका सोशल मीडिया फीड आपकी बातचीत के हिसाब से ज्यादा रेलेवेंट होगा।

Meta AI

कंट्रोल रहेगा यूज़र्स के हाथ में

कंपनी का कहना है कि यूज़र्स को पूरा कंट्रोल मिलेगा कि वे क्या देखना चाहते हैं। इसके लिए Ads Preferences और Feed Controls जैसे टूल्स उपलब्ध रहेंगे। साथ ही, Meta ने साफ किया है कि संवेदनशील टॉपिक जैसे धर्म, राजनीति धारणाएं, स्वास्थ्य, और सेक्सुअल ओरिएंटेशन वगैरह को विज्ञापन टारगेट या रिकमेंड करने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S26 Ultra के रेंडर लीक: नया डिज़ाइन, पर क्या वाकई उचित अपग्रेड होगा?

WhatsApp डेटा का क्या?

Meta ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ वही अकाउंट्स, जो Accounts Centre में जुड़े होंगे, उनके डेटा का इस्तेमाल होगा। मतलब अगर आपने WhatsApp को Accounts Centre से लिंक नहीं किया है, तो WhatsApp चैट्स से AI interactions ads या content recommendations के लिए इस्तेमाल नहीं होंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image200MP कैमरा, दमदार बैटरी और चमकने वाला बैक- vivo V70 FE भारत में लॉन्च, बैटरी भी है दमदार

vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र में ही यह फोन अपने डिज़ाइन के कारण आकर्षित करता है। इसकी सबसे खास बात है इसका चमकने वाला बैक पैनल, जो अंधेरे में हल्का चमकता है। लेकिन सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, vivo ने इसमें 200MP का बड़ा …

ImageInstagram का नया AI फीचर: अब आपकी आवाज़ बनेगी Robot या Alien जैसी, चैटिंग होगी और मज़ेदार

Instagram अब सिर्फ फोटो और रील्स का प्लेटफॉर्म नहीं रहा, अब कंपनी धीरे-धीरे आपकी चैटिंग एक्सपीरियंस को भी ज़्यादा बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है। इसी दिशा में एक नया फीचर आया है AI Voice Effects, जो आपके साधारण वॉइस मैसेज को कुछ ही सेकंड में पूरी तरह बदल सकता है, बिना उसकी असली …

ImageInstagram Reels का अल्गोरिथम अब आपके हाथ में, जानिए नया AI फीचर Your Algorithm कैसे करेगा मदद

Instagram पर Reels देखते-देखते कभी लगा है कि ऐप आपको वही चीज़ें बार-बार दिखा रहा है, जिनमें अब दिलचस्पी नहीं रही? Meta अब इसी शिकायत को सीधे एड्रेस कर रहा है। कंपनी ने Instagram Reels के लिए एक नया AI-based फीचर, Your Algorithm लॉन्च किया है, जिससे यूज़र अपने कंटेंट एक्सपीरियंस को खुद ट्यून कर …

ImageGemini से short video कैसे बनाएं? Google AI से मिनटों में तैयार करें Reels और Shorts

Short video का दौर अभी अपने चरम पर है। Instagram Reels, YouTube Shorts और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म पर हर दिन लाखों वीडियो पोस्ट होते हैं। लेकिन समस्या यह है कि हर किसी के पास वीडियो का आइडिया, स्क्रिप्ट और प्लानिंग करने का समय नहीं होता। यहीं पर Google का Gemini AI मदद कर सकता है। …

Imageअब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले? अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी …

Discuss

Be the first to leave a comment.